-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Shivsena Thackeray Faction Meeting Chaos Shivsainik Anil Kokil
सोलापुर में ठाकरे गुट की शिवसेना में जमकर हंगामा, बैठक में संपर्कप्रमुख पर बरसे शिवसैनिक
- Written By: आंचल लोखंडे
Maharashtra Politics: सोलापुर में उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना बैठक में जमकर हंगामा हुआ, गद्दारों पर कार्रवाई की मांग करते हुए शिवसैनिक संपर्कप्रमुख अनिल कोकील पर भड़के।

पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे की मौजूदगी में हुआ बवाल (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur News: सोलापुर में शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) की उत्तर-मध्य विधानसभा समीक्षा बैठक सोमवार को बड़े हंगामे में बदल गई। बैठक के दौरान नाराज़ शिवसैनिकों ने संपर्कप्रमुख अनिल कोकील पर तीखा सवाल दागते हुए पूछा “गद्दारों पर कार्रवाई कब होगी?” इतना ही नहीं, गुस्साए शिवसैनिक कोकील की ओर दौड़ पड़े, जिससे बैठक स्थल पर अफरातफरी मच गई। शिवसैनिकों ने चेतावनी दी कि “अगर गद्दारों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो हम संगठन का कामकाज बंद कर देंगे।”
यह बैठक शिवसेना (उद्धव ठाकरे गट) के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे, उपनेता अस्मिता गायकवाड़, जिल्हा प्रमुख अजय दासरी, शहर प्रमुख महेश धाराशिवकर, उपजिल्हा प्रमुख दत्तात्रय गणेशकर, प्रताप चव्हाण और महिला आघाडी की शहर संघटिका अमिता जगदाले की उपस्थिति में आयोजित की गई थी। इसी दौरान शिवसैनिकों ने अचानक संपर्कप्रमुख को निशाने पर लेते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। निष्ठावान शिवसैनिकों की इस आक्रामक प्रतिक्रिया से ठाकरे गुट के आंतरिक मतभेद खुलकर सामने आ गए।
बैठक में आखिर हुआ क्या?
शिवसैनिकों में पहले से ही यह नाराज़गी थी कि गद्दारों के खिलाफ पार्टी नेतृत्व की ओर से कार्रवाई में देरी हो रही है। इसके साथ ही, संपर्कप्रमुख अनिल कोकील स्थानीय स्तर पर गद्दारों द्वारा किए जा रहे दबाव और शिकायतों पर कोई ध्यान नहीं दे रहे, ऐसी भावना भी कार्यकर्ताओं के बीच फैल चुकी थी।
सम्बंधित ख़बरें
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
PM मोदी से मिलेंगे शरद पवार गुट के 8 सांसद, सुप्रिया सुले ने खोला राज! महाराष्ट्र की सियासत में हलचल तेज
‘आओ मुझे गिरफ्तार करो’, मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटिल की देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती
रवि राणा के टिकट काटने वाले बयान से भाजपा में बढ़ी नाराजगी, राजेश वानखड़े बोले- दखलअंदाजी बंद करें
‘संपर्कप्रमुख हटाओ’ के नारे
जब कोकील ने कहा कि “इस विषय पर अलग बैठक बुलाई जाएगी,” तब भी शिवसैनिक शांत नहीं हुए। उन्होंने खुलेआम नारे लगाए —
“कार्रवाई करो, नहीं तो संपर्कप्रमुख हटाओ!”
शिवसैनिकों को दबाने की कोशिश का आरोप
कुछ स्थानीय पदाधिकारियों और नेताओं पर आरोप लगाया गया कि वे शहर और ज़िले में निष्ठावान शिवसैनिकों को दबाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी वजह से यह स्थिति उत्पन्न हुई।
ये भी पढ़े: Amravati: कोल्हापुरी बांध के गेट अभी भी खुले, सिंचाई की समस्या, आंदोलन करने की चेतावनी
बैठक से रहे गायब कुछ नेता
चर्चा यह भी रही कि जिन नेताओं पर गद्दारी का आरोप है, वे बैठक में जानबूझकर अनुपस्थित रहे, ताकि उनकी पोल न खुले। बैठक के बाद शिवसैनिकों में यह चर्चा जोरों पर थी कि निशाना पूर्व जिल्हा प्रमुख पर था।
आरोप झेल रहे नेता ने की गुपचुप मुलाकात
सूत्रों के अनुसार, जिन माजी जिल्हा प्रमुख पर गद्दारी के आरोप लगाए गए, उन्होंने रात में सरकारी विश्रामगृह जाकर संपर्कप्रमुख अनिल कोकील से मुलाकात की और अपनी सफाई पेश करने की कोशिश की।
शिवसैनिकों की मांग: गद्दारों पर कार्रवाई हो
जिल्हा प्रमुख अजय दासरी ने कहा कि “शिवसैनिकों की केवल यही मांग थी कि पार्टीविरोधी काम करने वालों पर कार्रवाई की जाए। किसी प्रकार का हंगामा नहीं हुआ। बैठक में अच्छा काम करने वाले शिवसैनिकों और मेरा भी सत्कार किया गया। बाद में, महापालिका पर भगवा फहराने के लिए मार्गदर्शन दिया गया।”
पूर्व सांसद चंद्रकांत खैरे ने बताया कि “यह बैठक उद्धव ठाकरे जी के निर्देशानुसार शिवसैनिकों को मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित की गई थी। कुछ कार्यकर्ताओं ने नाराज़गी जताई, लेकिन यह पूरी तरह पार्टी की आंतरिक बात है।”
Solapur shivsena thackeray faction meeting chaos shivsainik anil kokil
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन राशियों के जमीन-जायदाद के काम होंगे पूरे, धन लाभ के बनेंगे योग
Aug 10, 2026 | 12:10 AM‘5 लाख से अधिक का बिल फिर भी नहीं बचा पाए’; आगरा के अस्पताल में बुजुर्ग महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा
Aug 09, 2026 | 11:58 PMदालमंडी में भूमि पूजन के साथ शुरू हुआ सड़क चौड़ीकरण कार्य, 221 करोड़ की लागत से 650 मीटर सड़क होगी चौड़ी
Aug 09, 2026 | 11:47 PMकिराए के फ्लैट में चल रहा था फर्जी कॉल सेंटर; छापेमारी में पकड़ें गए 20 प्रेमी जोड़े, कई मोबाइल-सिम बरामद
Aug 09, 2026 | 11:24 PMयश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
Aug 09, 2026 | 11:12 PMचित्रगुप्त पीठ पर सैकड़ों संतों ने किया महायज्ञ, मथुरा में कारसेवा के बीच पहुंची गुलाबी पत्थरों की पहली खेप
Aug 09, 2026 | 11:08 PMमहिलाओं के लिए आरक्षित टॉयलेट में घुस रहे पुरुष! APMC मार्केट में बेसिक सुविधाओं की खुली पोल
Aug 09, 2026 | 11:07 PMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM














