Fortuner का खेल खत्म? MG ला रही है सबसे बड़ी SUV, जानें क्या कुछ है खास

luxury SUV in India: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे लग्ज़री SUV MG Majestor की पहली झलक दिखाकर ऑटो बाजार में हलचल मचा दी है।
Fortuner reign coming to an end MG is launching its biggest SUV yet
SUV MG Majestor (Source. MG)
Updated on

MG Majestor Launch: JSW MG मोटर इंडिया ने अपनी अब तक की सबसे बड़ी और सबसे लग्ज़री SUV MG Majestor की पहली झलक दिखाकर ऑटो बाजार में हलचल मचा दी है। कंपनी इसे 12 फरवरी 2026 को आधिकारिक तौर पर लॉन्च करने जा रही है। माना जा रहा है कि यह SUV मौजूदा MG Gloster की जगह लेगी और MG की नई फ्लैगशिप कार बनेगी। हाल ही में सामने आए टीज़र वीडियो में इसका दमदार, प्रीमियम और मस्कुलर लुक साफ नजर आता है, जो पहली ही नज़र में ध्यान खींच लेता है।

आक्रामक लुक और शाही रोड प्रेजेंस

MG Majestor का डिजाइन बेहद बोल्ड रखा गया है। इसके फ्रंट में दी गई बड़ी "मैट्रिक्स-स्टाइल" ग्रिल और वर्टिकल व हॉरिजॉन्टल LED DRLs इसे अलग पहचान देती हैं। साइड प्रोफाइल में 19-इंच के बड़े अलॉय व्हील्स और उभरे हुए व्हील आर्च इसे सड़क पर शाही अंदाज़ देते हैं। कुल मिलाकर यह SUV देखने में किसी इंटरनेशनल लग्ज़री कार से कम नहीं लगती।

साइज ऐसा कि अंदर बैठते ही लगे महल जैसा

साइज के मामले में MG Majestor वाकई विशालकाय है। इसकी लंबाई 5,046 mm और चौड़ाई 2,016 mm है, जबकि 2,950 mm का व्हीलबेस अंदर बैठने वालों को भरपूर लेगरूम और कम्फर्ट देता है। लंबी दूरी के सफर में यह SUV परिवार के लिए बेहद आरामदायक साबित हो सकती है।

केबिन में मिलेगा फाइव-स्टार फील

हालांकि कंपनी ने अभी इंटीरियर की पूरी तस्वीर सामने नहीं रखी है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 12.3-इंच का फ्लोटिंग टचस्क्रीन, उतना ही बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जिंग और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे। खास बात यह है कि आगे की सीटों में हीटिंग और मसाज का फीचर भी दिया जा सकता है, जो इसे सच्ची लग्ज़री SUV बनाता है।

इंजन ऐसा कि ताकत महसूस हो

MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलने की संभावना है, जो 212.5 bhp की पावर और 478.5 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। इसे 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही 4WD ऑप्शन भी मिलेगा, जिससे खराब रास्तों पर भी यह SUV बिना रुके चलेगी।

किसके लिए है MG Majestor?

जो लोग Toyota Fortuner जैसी गाड़ियों से एक कदम आगे बढ़कर ज्यादा लग्ज़री, ज्यादा टेक्नोलॉजी और दमदार रोड प्रेजेंस चाहते हैं, उनके लिए MG Majestor एक शानदार विकल्प बन सकती है।

Navbharat Live
navbharatlive.com