

Mumbai Local Train Mega Block: मुंबई आने वाले समय में मध्य रेलवे के उपनगरीय मार्ग पर 15 डिब्बा लोकल चलाने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए विभिन्न स्टेशनों के प्लेटफॉर्म विस्तार से लेकर ओएचई आदि तकनीकी कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में लोकल के 15 कोच रेक के लिए 23 और 24 अप्रैल की रात्रि में टिटवाला और वासिंद स्टेशनों के बीच स्पेशल ट्रैफिक और पावर ब्लॉक होगा।
सेंट्रल रेलवे, मुंबई डिवीजन के टिटवाला और खडावली स्टेशनों पर नए पॉइंट्स के OHE को लगाने और अन्य ब्रेकर को हटाने का काम किया जाएगा। यह काम 15 कार रेक के लिए प्लेटफॉर्म को बढ़ाने के काम से जुड़ा है।
ब्लॉक का समय रात 2.10 बजे से 3.25 बजे तक होगा। ब्लॉक सेक्शन: टिटवाला (सहित) से वासिंद (छोड़कर) अप और डाउन लाइनों पर रहेगा। इस दौरान 02.27 से 03.25 बजे तक ट्रेनें रेगुलेट की जाएंगी। 12102 शालीमार - LTT ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस वासिंद में रेगुलेट की जाएगी। 18030 शालीमार - LTT एक्सप्रेस आसनगांव में रेगुलेट की जाएगी।
12810 हावड़ा - CSMT एक्सप्रेस अटगांव में रेगुलेट होगी। 12132 साईंनगर शिरडी – दादर एक्सप्रेस खरदी में रेगुलेट की जाएगी। 20104 भटनी - LTT एक्सप्रेस कसारा में, 01026 बलिया - दादर एक्सप्रेस इगतपुरी में रेगुलेट की जाएगी। मध्य रेल का कहना है कि ये ब्लॉक इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और सुरक्षा के लिए ज़रूरी हैं। यात्रियों से सहयोग की अपील की गई है।