- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Newlywed Couple Accident Barshi Pangri Five Killed
सोलापुर में नवदंपती की कार ट्रक से जा भिड़ी, 5 लोगों की मौत, देवदर्शन जाते समय हुआ हादसा
Car Truck Collision: सोलापुर के बार्शी में नवदंपती की कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। देवदर्शन के लिए निकलते समय यह भीषण हादसा हुआ।
- Written By: आंचल लोखंडे

सोलापुर में नवदंपती की कार ट्रक से जा भिड़ी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur Car Accident: बार्शी तहसील के पांगरी गांव में कार और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत में हुए भीषण सड़क हादसे में पाँच लोगों की मौत हो गई है। शादी के बाद पहली बार देवदर्शन के लिए तुलजापुर जा रहे नवविवाहित जोड़े की कार को यह दुर्घटना हुई।
इस गंभीर हादसे में पाँच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नवदंपती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को बार्शी स्थित जगदाले मामा प्राइवेट हॉस्पिटल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक राजेंद्र राऊत अस्पताल पहुंचकर घायलों से मुलाकात की।
कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर
सोलापुर जिले के बार्शी तहसील के पांगरी गांव में रविवार रात लगभग 8 बजे कार और मालवाहक ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हुई। जांभलबेट पुल के पास यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का पूरा चकनाचूर हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
अपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
ठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
टमाटर के दाम गिरने से किसान बेहाल, तुमसर में किसान ने फसल में छोड़े मवेशी
भंडारा: पालांदुर सेवा सहकारी संस्था की रिकॉर्ड 98.56% ऋण वसूली, 100 फीसदी लक्ष्य की ओर बढ़ते कदम
5 लोगों की मौके पर ही मौत
पांगरी के पास हुई दुर्घटना में गौतम कांबले, जया कांबले, संजय वाघमारे, सारिका वाघमारे सहित एक अन्य महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना की खबर पूरे बार्शी तहसील में तेजी से फैल गई। पूर्व विधायक राजेंद्र राऊत अपने समर्थकों के साथ तुरंत अस्पताल पहुँचे और घायलों व परिजनों की सांत्वना की।
नवविवाहित दंपती गंभीर रूप से घायल; चार दिन पहले हुई थी शादी
अनिकेत गौतम कांबले और मेघना अनिकेत कांबले की शादी मात्र चार दिन पहले हुई थी। दोनों इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हैं। सूचना मिलते ही पांगरी पुलिस मौके पर पहुँची और घायलों को तुरंत बार्शी के निजी अस्पताल में उपचार हेतु पहुंचाया गया।
ये भी पढ़े: कल्याण-डोंबिवली बनेगी सस्टेनेबल सिटी, मनपा ने लगाया दूसरा सोलर हाईमास्ट
विवाह के बाद देवदर्शन के लिए जा रहे थे मेघना व अनिकेत
मेघना और अनिकेत का विवाह 26 नवंबर को हुआ था। विवाह के उपरांत परिवारजन उन्हें देवदर्शन के लिए तुलजापुर ले जा रहे थे। लेकिन अचानक कार और ट्रक की भिड़ंत हो गई, जिसमें कार सवार 5 लोगों की मौत तथा नवदंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
Solapur newlywed couple accident barshi pangri five killed
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘फेम पाने के लिए लोग कर रहे घटिया हरकत…’, मोनालिसा का करारा पलटवार, बिना नाम लिए रजत दलाल पर साधा निशाना
Apr 03, 2026 | 07:46 PMकौन है ईरान का सबसे अमीर शख्स Pierre Omidyar? अंबानी-अडानी के मुकाबले कुल कितनी संपत्ती; जानें सबकुछ
Apr 03, 2026 | 07:44 PMपाकिस्तान के बन्नू में भीषण विस्फोट, मीलों दूर तक सुनी गई धमाके की आवाज, 5 लोगों की मौत
Apr 03, 2026 | 07:44 PMएशियाई बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत के तीन मेडल हुआ फिक्स, निखत-प्रिया और प्रीति सेमीफाइनल में पहुंचीं
Apr 03, 2026 | 07:43 PMअपने ही पत्र से फंसी सुनेत्रा, अध्यक्ष पद के साथ पार्थ की रास उम्मीदवारी भी खतरे में…
Apr 03, 2026 | 07:41 PMठाणे, डोंबिवली सहित कई स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म विस्तार, मध्य रेल पर ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक
Apr 03, 2026 | 07:21 PMपेट्रोल पंप पर पेट्रोल से बाइक धोता दिखा इंफ्लुएंसर, वायरल वीडियो देख भड़के लोग, सख्त कार्रवाई की मांग
Apr 03, 2026 | 07:20 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM












