- Hindi News »
- Maharashtra »
- Solapur »
- Solapur Congress Leader Resigns Joins Bjp Files Nomination
Solapur Politics: कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट सुशील बंदपट्टे का इस्तीफा, बीजेपी से भरा नामांकन
Sushil Bandpatte Joins BJP: सोलापुर में कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट सुशील बंदपट्टे ने अचानक इस्तीफा देकर बीजेपी जॉइन किया और वार्ड 4B से नामांकन दाखिल किया, जिससे राजनीतिक हलचल बढ़ी।
- Written By: आंचल लोखंडे

कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट सुशील बंदपट्टे का इस्तीफा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Solapur Congress Leader Resigns: सोलापुर में कांग्रेस को एक बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अचानक पार्टी से इस्तीफा देकर सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचकर नामांकन दाखिल कर दिया। कांग्रेस पार्टी पिछले कुछ समय से लगातार कमजोर होती दिखाई दे रही है।
विधानसभा चुनावों के नतीजों के बाद कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता पार्टी छोड़ चुके हैं। ऐसे में लोकल बॉडी चुनाव से ठीक पहले हुआ यह इस्तीफा कांग्रेस के लिए चिंता का विषय बन गया है।
कांग्रेस नेता सुशील बंदपट्टे
इस्तीफा देने वाले कांग्रेस नेता सुशील बंदपट्टे हैं, जो सोलापुर शहर कांग्रेस के वर्किंग प्रेसिडेंट थे। अपने पद से इस्तीफा देने के तुरंत बाद वे सीधे बीजेपी कार्यालय पहुंचे और पार्टी में शामिल हो गए। कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने बीजेपी से अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया, जो जिले में चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
ईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
सहकारी संस्थाओं में जांच प्रक्रिया पर हाईकोर्ट की स्पष्टता, अंतरिम आदेशों को नहीं माना जाएगा अंतिम निर्णय
नासिक मनपा का 3011.85 करोड़ का बजट आयुक्त द्वारा प्रस्तुत, स्थायी समिति में जल्द होगी चर्चा
महाराष्ट्र का कृषि निर्यात ठप, हवाई और समुद्री मार्ग बंद होने से प्याज और फलों के दाम गिरने की आशंका
पिछले आठ वर्षों से नॉर्थ सोलापुर क्षेत्र में एक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता
सुशील बंदपट्टे ने पिछले आठ वर्षों से नॉर्थ सोलापुर क्षेत्र में एक सक्रिय कांग्रेस कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने कहा कि वे लंबे समय से कांग्रेस में सक्रिय रूप से काम कर रहे थे और सुशील कुमार शिंदे, प्रणितिताई शिंदे तथा शहर अध्यक्ष चेतन नरुते के साथ लगातार मेहनत कर रहे थे।
ये भी पढ़े: UDID जमा न करने पर 12 कर्मचारी निलंबित! चंद्रपुर ZP की बड़ी कार्रवाई से मचा हड़कंप
बीजेपी से चुनाव लड़ने की मांग की
लेकिन शहर उत्तर में आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे थे, जिसके कारण उनके मित्रों, परिवार, कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने उनसे बीजेपी से चुनाव लड़ने की मांग की। उन्होंने बताया कि जनता की मांग का सम्मान करते हुए उन्होंने कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थाम लिया। उन्होंने वार्ड नंबर 4(B), OBC पुरुष वर्ग से बीजेपी के टिकट पर अपना नामांकन दाखिल किया है।
Solapur congress leader resigns joins bjp files nomination
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
क्या आपकी होली की तैयारी है पूरी? घर से निकलने से पहले ये 3 चीजें चेक कर लें, वरना पड़ेगा पछताना!
Mar 03, 2026 | 08:19 AMईरान-इजरायल जंग के बीच UAE से दिल्ली पहुंची पहली फ्लाइट, वतन वापसी पर भावुक हुए यात्री
Mar 03, 2026 | 08:13 AMतालिबान का पाकिस्तान में तांडव…डूरंड लाइन पर दो आर्मी पोस्ट कब्जाया, फिर पाक सैनिकों को मार करवाया फोटोशूट
Mar 03, 2026 | 08:10 AMईरान पर हमले के बाद दुबई में फंसे जालना के सांसद कल्याण काले, परिवार ने कहा- सुरक्षित हैं
Mar 03, 2026 | 08:03 AMNewborn Sleep Hours: 24 घंटे में आपके शिशु को कितनी नींद की है जरूरत? रिसर्च में हुआ ये बड़ा खुलासा!
Mar 03, 2026 | 08:01 AMमिडिल ईस्ट की जंग ने बढ़ाई मुसीबत, खाड़ी देशों पर ईरान के हमले से गैस कीमतों में 45 फीसदी उछाल, भारत पर भी असर
Mar 03, 2026 | 07:42 AMLIVEआज की ताजा खबर 3 मार्च LIVE: ईरान-इजरायल की महाजंग जारी, रियाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन से हमला
Mar 03, 2026 | 07:27 AMवीडियो गैलरी

भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM
वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM













