-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Smart City Nagpur Healthy Street Project Vnit Bajaj Nagar Neglect
नागपुर मनपा की बड़ी विफलता: विजनरी प्रोजेक्ट के नाम पर 16.41 करोड़ स्वाहा, बदहाली का शिकार हुई हेल्दी स्ट्रीट
- Written By: अंकिता पटेल
Nagpur Healthy Street: नागपुर में 16.41 करोड़ रुपये की लागत से बना हेल्दी स्ट्रीट प्रोजेक्ट बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार यह वॉकएबल स्ट्रीट अब कचरे का केंद्र बन गई है।

नागपुर हेल्दी स्ट्रीट, वीएनआईटी,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Nagpur Healthy Street Project: नागपुर शहर में विजनरी प्रोजेक्ट के नाम पर शहर की जनता के टैक्स के करोड़ों रुपये किस तरह बर्बाद किए जाते हैं, इसका जीता-जागता उदाहरण ‘हेल्दी स्ट्रीट’ प्रोजेक्ट है। वीएनआईटी से बजाज नगर (काचीपुरा) तक बनाए गए इस वॉकएबल स्ट्रीट प्रोजेक्ट पर 16.41 करोड़ रुपये खर्च करने के बावजूद आज यह जगह ‘स्मार्ट’ बनने के बजाय ‘कचरा घर’ और ‘शराबियों का अड्डा’ बनकर रह गई है। महानगर पालिका (मनपा) की प्रशासनिक विफलता का आलम यह है कि जिस सड़क को ‘हेल्दी’ बनाने का सपना दिखाया गया था, वहां अब लोग गुजरने से भी कतरा रहे हैं।
करोड़ों का निवेश, नतीजा सिफर
मार्च 2023 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट 2025 के अंत में जाकर तैयार हुआ। निर्माण तो हो गया, लेकिन जिस मुख्य उद्देश्य ‘फूड स्ट्रीट’ के लिए इसे बनाया गया था, वह पूरी तरह गायब है।
मनपा अब तक एक भी फूड स्टॉल के लिए जगह उपलब्ध नहीं करा पाई है। नतीजा यह है कि करोड़ों की यह सुंदर स्ट्रीट अब वाहनों की पार्किंग और असामाजिक तत्वों का ठिकाना बन गई है।
सम्बंधित ख़बरें
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Mumbai News: धनुष बाण चुनाव चिन्ह को जब्त किया जाए, उद्धव ठाकरे का चुनाव आयोग पर हमला
पैसों की कमी से नहीं रुकेगी किसी गरीब की सर्जरी, नागपुर के ‘महा आरोग्य शिविर’ से मुख्यमंत्री फडणवीस का ऐलान
Maharashtra News: तीन चरणों में माफ होगा किसानों का कर्ज, सरकार बांटेगी 40 हजार करोड़ की राशि
बदहाली और गंदगी का आलम
- स्थानीय रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। सुबह-शाम यहां शराब पीने वालों का कब्जा रहता है।
- सड़क पर बिखरी शराब की बोतलें और फैली गंदगी इसे किसी डंपिंग यार्ड जैसा दिखाती हैं।
- स्थानीय लोगों के लिए सड़क पर चलना और वाहनों का आवागमन मुश्किल हो गया है। कई बार शिकायतें दर्ज कराई गई, लेकिन मनपा के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
35 करोड़ का नया ‘जुगाड़’ और विरोध
अपनी नाकामी छुपाने के बजाय मनपा प्रशासन अब इसी प्रकार के अन्य प्रोजेक्ट के नाम पर बजट में 35 करोड़ रुपये का और प्रावधान कर रहा है। इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए नगरसेवक केतन ठाकरे ने कड़ा विरोध जताया है।
ठाकरे ने सवाल किया है कि जिस 16.41 करोड़ के पहले प्रोजेक्ट का हाल बुरा है, उससे सबक न लेते हुए शहर के दूसरे हिस्सों में प्रोजेक्ट बनाने की तैयारी केवल पैसे की बर्बादी है। 35 करोड़ डुबाने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है, उन्होंने इसे सरासर फिजूलखर्ची करार देते हुए कहा कि जनता के पैसे का सदुपयोग करने के बजाय प्रशासन केवल बजट को ठिकाने लगाने की जुगत में लगा है।
- 16.41 करोड़ खर्च करने के बाद भी रखरखाव और सुरक्षा सुनिश्चित क्यों नहीं की गई।
- जब पहला प्रोजेक्ट फेल साबित हो रहा है, तो बिना जवाबदेही तय किए 35 करोड़ का नया प्रस्ताव क्यों लाया जा रहा है।
- क्या नागपुर मनपा प्रशासन के पास शराबियों के अड्डे बन चुके इस वॉकवे को हटाने का कोई ठोस प्लान है।
- प्रशासन की इस कार्यप्रणाली ने शहर के विकास की नीति पर बड़े सवाल खड़े कर दिए है। देखना यह है कि क्या अब भी कोई जिम्मेदार
- अधिकारी इस बदहाली की सुध लेगा या 35 करोड़ का नया बजट भी इसी तरह पानी में बहा दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-संभाजीनगर को बड़ी सौगात: 67.80 किमी लंबे नए ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी, 46 गांवों की जमीन होगी अधिग्रहित
टूटने की कगार पर पहुंची कलाकृति
निश्चित रूप से अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता तो सिटी की खूबसूरती में चार चांद लगा देता, लेकिन न तो फूड के लिए किसी को जगह उपलब्ध कराई गई है और न ही इसे बसाने का कोई प्रयास किया गया है। आधे अधूरे प्रयास अब ‘पोल’ खोल रहे हैं। पैसे की बर्बादी देखनी हो तो यहां पर देखी जा सकती है।
Smart city nagpur healthy street project vnit bajaj nagar neglect
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बाल से गला काटने में फडणवीस माहिर, केंद्र में प्रधान से भी ज्यादा रखेंगे कंट्रोल, सपकाल का तीखा तंज
Jul 26, 2026 | 07:34 PMचीजी मोमोज खत्म हुए तो रेस्टोरेंट ने भेजा माफीनामा और ₹20 कैश, छोटे से जेस्चर ने जीत लिया लोगों का दिल
Jul 26, 2026 | 07:29 PMवैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, 15 साल की उम्र में दूसरी T20I फिफ्टी; इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाया नया रिकॉर्ड
Jul 26, 2026 | 07:27 PMUP Gochar Bhumi Mission: UP में 39,721 हजार हेक्टेयर गोचर भूमि अतिक्रमण मुक्त, हरित चारा में हरदोई बना नंबर-1
Jul 26, 2026 | 07:20 PMधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सुनते ही मैकडॉनल्ड्स में गूंजे ‘इंकलाब जिंदाबाद’ के नारे, वीडियो वायरल
Jul 26, 2026 | 07:19 PMएग्जाम रिफॉर्म पर बनाई हाई पावर्ड कमेटी…पेपर लीक पर PM मोदी ने पोस्ट की एक और रील, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 07:19 PM‘पुकी पुलिसवाले’ बने महाराष्ट्र पुलिस के कॉन्स्टेबल, शर्माते हुए रिएक्शन ने इंटरनेट का दिल जीत लिया
Jul 26, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर तेज प्रताप का बड़ा बयान, बोले- छात्रों ने सरकार को झुका दिया-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:08 PM
5 साल की उम्र में पोलियो, फिर भी नहीं मानी हार… झंडू कुमार की कहानी करेगी भावुक-VIDEO
Jul 26, 2026 | 12:16 PM
सोनम वांगचुक से लेकर युवाओं के वीडियो तक… संजय सिंह ने गिनाए उदाहरण-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:56 AM
‘सपा गुंडागर्दी पर उतर आई है’… ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला-VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:30 AM













