-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Boiled Potatoes Are A Treasure Trove Of Health You Will Be Amazed To Know Their Benefits
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, फायदे जान रह जाएंगे दंग
- Written By: सीमा कुमारी
Boiled Potato Benefits:आयुर्वेद की मानें तो जब आलू को उबालकर खाया जाता है, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।

उबले आलू के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Uble Aloo Ke Fayde:आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। इससे तो हर कोई भली-भांति वाकिफ है, भारतीय घरों की रसोई में आलू का इस्तेमाल सब्जी, पराठा, चाट से लेकर स्नैक्स तक खूब होता है। व्रत में भी लोग आलू से तरह-तरह के स्वादिष्ट व्यंजन बनाते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आलू आपकी सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है, खासकर उबले आलू? आइए जानते है उबले आलू के फायदे
उबले आलू का पोषक तत्वों से भरपूर
आयुर्वेद की मानें तो जब आलू को उबालकर खाया जाता है, तो इसके फायदे और बढ़ जाते हैं। उबले आलू में मौजूद पोषक तत्व शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं।
अगर पोषण की बात करें तो 100 ग्राम उबले आलू में लगभग 87–90 कैलोरी, 20 ग्राम कार्बोहाइड्रेट, 2 ग्राम प्रोटीन और लगभग 2 ग्राम फाइबर होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी और पोटैशियम भी भरपूर मात्रा में होता हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
Monsoon Health Tips: बारिश में तेजी से फैलते हैं फंगल इंफेक्शन, जानिए बचाव के जरूरी उपाय
इम्यूनिटी से लेकर वजन कंट्रोल में असरदार
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, पोषक तत्वों से भरपूर उबले आलू का सेवन जो इम्यूनिटी बढ़ाने, त्वचा को बेहतर बनाने और दिल की सेहत संभालने में मदद करते हैं। खासकर पोटैशियम ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में काफी अहम भूमिका निभाता है। उबला आलू खाने से पेट जल्दी भरता है और लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती, जिससे वजन कंट्रोल में मदद मिलती है।
आयुर्वेद में आलू का स्वाद मीठा माना गया है और इसका प्रभाव ठंडा होता है। इसे भारी और थोड़ा तैलीय गुणों वाला माना गया है, इसलिए ज्यादा मात्रा में खाने से कफ और वात बढ़ सकता है, लेकिन संतुलित मात्रा में उबला आलू सात्त्विक, सुपाच्य और शरीर को ऊर्जा देने वाला भोजन माना जाता है। तले हुए आलू की तुलना में उबला आलू आयुर्वेदिक दृष्टि से कहीं ज्यादा हल्का और फायदेमंद माना गया है।
ये भी पढ़ें-शादी में चाहिए इंस्टेंट ग्लो, लगा लें यह पैक, चेहरे पर आएगा ऐसा ग्लो कि हैरान रह जाएंगी आप
उबले आलू के कई घरेलू उपाय भी हैं। पेट में जलन हो तो इसका हल्का सूप राहत देता है। उबले आलू का पेस्ट चेहरे पर लगाने से त्वचा को नमी मिलती है और चमक बढ़ती है। कमजोरी में उबले आलू में थोड़ी काली मिर्च और नींबू डालकर खाना अच्छा रहता है। बुखार या थकान के समय भी यह पेट पर हल्का पड़ता है और ऊर्जा प्रदान करता है।
हालांकि, उबले आलू को तलने या बहुत मसाले डालने से इसके फायदे कम हो जाते हैं। डायबिटीज वाले लोगों को सीमित मात्रा में ही आलू का सेवन करना चाहिए।
Boiled potatoes are a treasure trove of health you will be amazed to know their benefits
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सिंहस्थ कुंभ मेला 2027 के लिए रेलवे की महा-तैयारी! नासिक क्षेत्र के 5 प्रमुख स्टेशनों का होगा कायाकल्प
Jul 08, 2026 | 10:31 AMHormuz Attack: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में भारत आ रहे LNG टैंकर पर ड्रोन अटैक, इंजन रूम में लगी भीषण आग
Jul 08, 2026 | 10:25 AMमहाराष्ट्र में बारिश का कहर: 24 घंटे में मुंबई में 523 पेड़ गिरे, ठाणे-पुणे बेहाल, नासिक में हाई अलर्ट
Jul 08, 2026 | 10:15 AMSourav Ganguly Birthday: 54 साल के सौरव गांगुली की पूरी जीवन यात्रा, जन्मदिन पर जानें ‘दादा’ के अनसुने किस्से
Jul 08, 2026 | 10:15 AMराम मंदिर दान चोरी मामले में आरोपियों की 40 घंटे की पुलिस रिमांड, क्या खुल गए हैं कई अहम राज?
Jul 08, 2026 | 10:14 AMजम्मू-कश्मीर के शोपियां में बड़ा एक्शन! 4 दिन चले एनकाउंटर के बाद लश्कर का टॉप कमांडर जाकिर गनई ढेर
Jul 08, 2026 | 10:10 AMनासिक धर्मांतरण और दुष्कर्म मामला: जमानत मिलने के बाद भी जेल में ही रहेगी निदा खान
Jul 08, 2026 | 10:08 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM














