राहुल गांधी की वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी पर खामोश क्यों है शिवसेना UBT, श्रीकांत शिंदे ने उठाए सवाल

शिवसेना के श्रीकांत शिंदे ने शिवसेना यूबीटी पर सवाल खड़े कर दिए है और सवाल किया है कि राहुल गांधी की वीर सावकर पर की गई टिप्पणी पर वे भी सहमत है? इस मामले में श्रीकांत शिंदे ने अपने ट्वीट का भी जिक्र किया।
Shrikant Shinde
श्रीकांत शिंदे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

नई दिल्ली: राहुल गांधी द्वारा सावरकर के बारे में की गई टिप्पणी के बाद उनका हर तरफ से विरोध किया जा रहा है। इस बीच शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने राहुल गांधी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने राहुल गांधी के अपने पार्टी के नेता पर सवाल खड़े कर दिए है।

शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे ने संसद में वीर सावरकर पर की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा और पूछा कि क्या वह लोकसभा में विपक्ष के नेता की टिप्पणी से सहमत है। उन्होंने सवाल खड़े किए कि वीर सावरकर की गई टिप्पणी पर शिवसेना यूबीटी कैसे खामोश रह सकती है।

उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उस टिप्पणी पर प्रकाश डाला जिसमें उन्होंने सावरकर की प्रशंसा की थी। शिंदे ने कहा, "मैंने उन्हें सिर्फ़ यह याद दिलाया कि इंदिरा गांधी ने वीर सावरकर के बारे में क्या कहा था। उन्हें इतना परेशान होने की कोई ज़रूरत नहीं थी।"

इंदिरा गांधी के लिखे पत्र का दिया हवाला

उन्होंने अपने ट्वीट के बारे में बताते हुए कहा, "मैंने इंदिरा गांधी द्वारा वीर सावरकर को लिखे गए पत्र को ट्वीट किया क्योंकि इससे सच्चाई सामने आती है। वे हमेशा वीर सावरकर को नीचा दिखाने और उनका अपमान करने की कोशिश करते हैं। मैं शिवसेना (यूबीटी) से भी पूछना चाहता हूं कि क्या वे राहुल गांधी द्वारा वीर सावरकर के बारे में कही जाने वाली बातों से सहमत हैं? मुझे लगता है कि उन्हें नहीं पता कि उनकी दादी ने वीर सावरकर के बारे में क्या लिखा था।"

शिवसेना सांसद नरेश म्हास्के ने भी राहुल गांधी की आलोचना की और कहा कि उनके भाषण से सिर्फ़ उनकी "अपरिपक्वता" साबित हुई। म्हास्के ने कहा, श्रीकांत शिंदे ने इंदिरा गांधी द्वारा वीर सावरकर के बारे में कही गई सकारात्मक बातों पर प्रकाश डाला। राहुल गांधी ने सिर्फ़ उनकी अपरिपक्वता को साबित किया और उजागर किया।

सावरकर को बदनाम करने का किया काम

इससे पहले आज राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला किया। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब भी भाजपा संविधान का बचाव करती है, तो वे सावरकर को 'बदनाम' कर रहे होते हैं। उन्होंने कहा, "मैं आपसे (भाजपा) पूछना चाहता हूं कि क्या आप अपने नेता के शब्दों पर कायम हैं? क्या आप अपने नेता की बातों का समर्थन करते हैं? क्योंकि जब आप संसद में संविधान की रक्षा के बारे में बोलते हैं, तो आप सावरकर का मजाक उड़ाते हैं, आप सावरकर को गाली देते हैं, आप सावरकर को बदनाम करते हैं।"

लोकसभा ने 13 दिसंबर को संविधान को अपनाने के 75वें वर्ष की शुरुआत के उपलक्ष्य में संविधान पर दो दिवसीय बहस शुरू की। शीतकालीन संसद का पहला सत्र 25 नवंबर को शुरू हुआ, जिसमें व्यवधानों के कारण दोनों सदनों को काफी पहले स्थगित कर दिया गया। शीतकालीन सत्र 20 दिसंबर तक चलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com