-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sanjay Raut Said Raigad Guardian Minister Post Should Not Be With Goons
‘गुंडों के पास नहीं होना चाहिए पालकमंत्री पद’, संजय राउत ने की अदिति तटकरे की तारीफ, शिवसेना पर कसा तंज
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में शामिल शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच रायगढ़ के पालकमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। इस बीच संजय राउत ने इसे लेकर शिवसेना पर तंज तंज कसा है।

संजय राउत व मंत्री भरत गोगावले (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन महायुति में सहयोगी शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के बीच रायगढ़ के पालकमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पालकमंत्री पद को लेकर शिवसेना पर कटाक्ष किया है। संजय राउत ने एकनाथ शिंदे की शिवसेना और महायुति पर तंज कसते हुए कहा कि रायगढ़ जिले का पालकमंत्री पद ‘गुंडों’ के पास नहीं होना चाहिए।
शिवसेना (यूबीटी) संयज राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि रायगढ़ जैसे जिले के पालकमंत्री का पद गुंडों के पास नहीं होना चाहिए बल्कि ऐसे व्यक्ति के पास होना चाहिए जो संयमित हो और भ्रष्टाचार से लड़ सके।
संयज राउत ने कहा कि एनसीपी नेता अदिति तटकरे की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक काबिल मंत्री हैं और राज्य का युवा चेहरा हैं। वह रायगढ़ जिला परिषद की अध्यक्ष रह चुकी हैं और जिले को अच्छी तरह जानती हैं। राउत ने कहा कि वह धैर्यवान हैं, भ्रष्ट नहीं हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सचिन अहीर महायुति के समर्थन से निर्विरोध चुने गए विधान परिषद के उपसभापति, उद्धव ठाकरे और MVA को बड़ा झटका
जुबान खोल दी तो भागने की जगह नहीं बचेगी… शिवसेना नेता साहेबराव कांबले ने कांग्रेस को दी चेतावनी
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
लाइनमैन बोलकर हल्के में मत लो, ओमराजे निंबालकर की वायरल ऑडियो क्लिप से मचा हड़कंप
भरत गोगावले ने किया है अदिति तटकरे का विरोध
बता दें कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने महिला एवं बाल विकास मंत्री और एनसीपी नेता अदिति तटकरे को जिले का संरक्षक मंत्री नियुक्त किया था। इस कदम से शिवसेना नाराज हो गई क्योंकि उसके पार्टी नेता और रोजगार गारंटी मंत्री भरत गोगावले भी इस पद के लिए दावेदारी पेश कर रहे थे। गोगावले रायगढ़ में महाड का प्रतिनिधित्व करते हैं।
नासिक जिले के पालकमंत्री पद को लेकर भी विवाद जारी
हालांकि शिवसेना नेता भरत गोगावले के विरोध के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने रागगढ़ जिले के पालकमंत्री पद के फैसले पर रोक लगा दी थी। रायगढ़ के अलावा नासिक जिले के पालकमंत्री पद के फैसले पर भी रोक लगी है। नासिक में बीजेपी नेता गिरीश महाजन को पालकमंत्री बनाया गया था, लेकिन शिवसेना के नेता और मंत्री दादा भुसे ने इस फैसले का विरोध किया था।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
सुनील तटकरे रायगढ़ से सांसद
जानकारी के लिए बता कि पालकमंत्री पद को लेकर विवाद का एक स्थानीय पहलू भी है। अदिति तटकरे के पिता और एनसीपी सांसद सुनील तटकरे रायगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों में से तीन शिवसेना के पास हैं, जबकि एनसीपी, शिवसेना (यूबीटी) और भाजपा के पास एक-एक सीट है।
Sanjay raut said raigad guardian minister post should not be with goons
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महुआ मोइत्रा पर अंडे-पत्थरों से हमला? VIDEO शेयर कर BJP पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
Jul 01, 2026 | 05:48 PMवनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
Jul 01, 2026 | 05:47 PMगुप्त नवरात्रि से पहले जान लें ये दिव्य रहस्य! राशि अनुसार किया गया ये दान पूरी कर सकता है आपकी मनोकामनाएं
Jul 01, 2026 | 05:46 PMइथेनॉल पर क्यों चुप है विपक्ष? शुगर फैक्ट्री से क्या है कनेक्शन, जानें किन-किन नेताओं के पास है चीनी मिलें
Jul 01, 2026 | 05:45 PMखिलाड़ियों को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात, अब ट्रेनों में आसानी से ले जा सकेंगे भारी खेल उपकरण
Jul 01, 2026 | 05:40 PMभंडारा में घरों तक पहुंच रहे सांप, वन विभाग ने 1926 पर सूचना देने की सलाह दी
Jul 01, 2026 | 05:35 PMमुंबई में आफत की बारिश, 100 मिलीमीटर से अधिक वर्षा, सड़कों पर जलभराव, ट्रेन लेट और विमान सेवा भी प्रभावित
Jul 01, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM
MP कांग्रेस में सब ठीक? दिग्विजय-पटवारी की जुगलबंदी पर उठे सवाल, बढ़ रही BJP की ताकत; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 10:47 PM
अयोध्या के बाद अब आगरा के मंदिर में डाका! भगवान के चढ़ावे पर ‘चौथ’ वसूलने का Video हुआ वायरल
Jun 30, 2026 | 10:39 PM














