- Hindi News »
- Maharashtra »
- Sambhajinagar Municipal Corporation Property Tax Recovery Seals 79 Commercial Properties
Chhatrapati Sambhajinagar: टैक्स नहीं भरा तो दुकान सील, संभाजीनगर में 8.36 करोड़ बकाया पर 79 संपत्तियां सील
Sambhajinagar Property Tax Recovery: संभाजीनगर मनपा ने बकाया संपत्ति कर वसूली के लिए सख्त कार्रवाई करते हुए मार्च के तीन हफ्तों में 79 व्यावसायिक संपत्तियों को सील किया।
- Written By: अंकिता पटेल

Sambhajinagar Commercial Property Seal( Source: Social Media )
Sambhajinagar Commercial Property Seal: छत्रपति संभाजीनगर महानगरपालिका ने गत वित्त वर्ष में बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए शहर में बड़े स्तर पर कार्रवाई की थी। लंबे समय से कर नहीं भरने वाले संपत्ति धारकों के प्रतिष्ठान सील करने के साथ ही जब्ती की कार्रवाई भी शुरू की थी।
मार्च महीने के तीन सप्ताह में 8 करोड़, 36 लाख रुपए के बकाया के चलते शहर की 79 व्यावसायिक संपत्तियों को सील ठोकी गई। महानगरपालिका के अनुसार, शहर में बड़ी संख्या में ऐसे नागरिक हैं, जिन्होंने कई वर्षों से संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है। इससे मनपा के राजस्व पर बड़ा असर पड़ रहा है व विकास कार्यों के लिए आवश्यक निधि भी प्रभावित हो रही है।
अपील के बाद भी टैक्स नहीं किया जमा
इसके चलते प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए बकायेदारों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया है। अपनी आय बढ़ाने की कवायद में महानगरपालिका 4 मार्च से कार्रवाई शुरू की है। इसके तहत 27 मार्च तक शहर में 79 बकायेदारों की संपत्तियों में सील ठोक दी।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात मामले पर वर्धा में उग्र आंदोलन, महिला संगठन का धरना, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
वर्धा स्वास्थ्य पर संकट: कुपोषण मुक्त अभियान तेज, बच्चों को दिया जा रहा पोषण आहार; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
पुणे का Navale Bridge ‘ब्लैक स्पॉट’ पर NHAI की सख्ती, CCTV और ई-चालान से होगी निगरानी
Mumbai Vijaydurg Ro Ro सेवा एक महीने के लिए बंद, जहाज में तकनीकी खराबी
प्रशासक काल में कर चुकाने में संपत्तिधारक अनदेखी कर रहे थे। इसे देखते हुए पूर्व मनपा आयुक्त जी. श्रीकांत, अतिरिक्त आयुक्त कल्पिता पिंपले के मार्गदर्शन में उपायुक्त विकास नवाले ने कर वसूली के लिए कड़े कदम उठाए।
मनपा के आम चुनाव के बाद सभागार में नगरसेवक व पदाधिकारी आने से बकाया संपत्ति धारक हरकतों से बाज नहीं आ रहे थे। बावजूद इसके महानगरपालिका प्रशासन किसी के दबाव नहीं आया व संपत्तियां सील करने का कार्य जारी रखा। विशेष बात यह है कि शहर के सभी 1 से 10 जोन कार्यालयों के अंतर्गत बकायेदारों की संपत्तियों को सील व जब्त करने का सिलसिला जारी रहा।
बकायेदार सील तोड़ने का न करें दुस्साहस
जिन संपत्ति धारकों ने कर का भुगतान किया है उन व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर लगी सील हमने निकाली है। जो संपत्तिधारक कर का भुगतान नहीं करेंगे, उन पर सील बनी रहेगी। वेदांत नगर क्षेत्र में एक संपत्ति धारक के बगैर अनुमति सील निकालने से उसके खिलाफ पुलिस थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।
सील निकालने पर संपत्ति धारक पर केस दर्ज
महानगरपालिका के सख्त रवैये को देखते हुए कई संपत्ति धारकों ने कर चुकाने प्राथमिकता दी। इसके अलावा, मनपा ने जब्त संपत्ति की सील निकालने के मामले में एक संपत्ति धारक के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज कराई है।
यह भी पढ़ें:-Chhatrapati Sambhajinagar: मविआ पतन पर शिरसाट का बड़ा बयान, राजनीति और एलपीजी संकट पर भी जताई चिंता
बता दें कि मनपा ने बड़े बकायादारों की सूची बनाने के बाद उसके आधार पर संबंधितों को नोटिस भी जारी किए थे, बावजूद इसके संपत्ति धारकों के टस से मस नहीं होने और कोई प्रतिक्रिया नहीं देने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई का निर्णय लिया गया, यही कारण है कि 4 मार्च से कार्रवाई शुरू करने के बाद 79 दुकानों को सील ठोकी गई है।
Sambhajinagar municipal corporation property tax recovery seals 79 commercial properties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर हमला टाल सकते हैं ट्रंप! अल्टीमेटम खत्म होने से पहले आएगी खुशखबरी? जेडी वेंस ने जगाई उम्मीद
Apr 07, 2026 | 01:09 PMअशोक खरात मामले पर वर्धा में उग्र आंदोलन, महिला संगठन का धरना, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग
Apr 07, 2026 | 01:09 PMअनिल चौधरी से लेकर नितिन मेनन तक, IPL इतिहास के वो अंपायर जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबले में की अंपायरिंग
Apr 07, 2026 | 01:05 PMमोल-भाव में एक्सपर्ट बनने चली लड़की, दुकानदार ने ऐसे दिया झटका कि हंसी नहीं रुकेगी
Apr 07, 2026 | 01:03 PMवर्धा स्वास्थ्य पर संकट: कुपोषण मुक्त अभियान तेज, बच्चों को दिया जा रहा पोषण आहार; प्रशासन ने बढ़ाई सतर्कता
Apr 07, 2026 | 12:58 PM‘तारक मेहता’ फेम दयाबेन के पिता भीम वकानी का निधन, बेटे मयूर ने दी जानकारी, अहमदाबाद में होगा अंतिम संस्कार
Apr 07, 2026 | 12:57 PMपुणे का Navale Bridge ‘ब्लैक स्पॉट’ पर NHAI की सख्ती, CCTV और ई-चालान से होगी निगरानी
Apr 07, 2026 | 12:56 PMवीडियो गैलरी

इंदौर में दबंगई का वीडियो ! रेडिशन चौराहे पर पेट्रोल पंप कर्मचारी को सरेआम पीटा, पुलिस ने आरोपी को भेजा जेल
Apr 06, 2026 | 10:12 PM
शर्मनाक! मुंबई में महिला टॉयलेट के अंदर चल रहा था कैफे, वीडियो वायरल होने के बाद BMC ने लिया एक्शन
Apr 06, 2026 | 10:08 PM
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
Apr 06, 2026 | 10:02 PM
जनता की उम्मीदों को ‘थैले’ में भर रहे थे कलेक्टर साकेत मालवीय, तभी सिंधिया ने लगा दी क्लास! देखें पूरी VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:53 PM
BJP खाली सिलेंडर दे सकती है, भरे हुए नही, अखिलेश यादव का तंज; बोले- चुनाव बाद बढ़ेंगी तेल की कीमतें- VIDEO
Apr 06, 2026 | 09:27 PM
असम की राजनीति में पासपोर्ट और पाकिस्तान का तड़का, पत्नी पर लगे आरोपों पर भड़के CM हिमंता; कांग्रेस को घेरा
Apr 06, 2026 | 09:21 PM











