Chhatrapati Sambhajinagar: मविआ पतन पर शिरसाट का बड़ा बयान, राजनीति और एलपीजी संकट पर भी जताई चिंता

Maharashtra Politics News: संभाजीनगर के पालक मंत्री संजय शिरसाट ने मविआ सरकार गिरने को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि 12 विधायकों के निलंबन के समय ही विद्रोह हो सकता था।
Chhatrapati Sambhajinagar: Shirsat Issues Major Statement on the Collapse of the MVA; Also Expresses Concern Over Politics and the LPG Crisis.
Sambhajinagar Sanjay Shirsat Statement ( Source: Social Media )
Published on
Updated on

Sambhajinagar Sanjay Shirsat Statement: छत्रपति संभाजीनगर पालक मंत्री संजय शिरसाट ने जून 2022 में महाविकास आघाड़ी सरकार के गिरने का रहस्योद्घाटन करते हुए कहा कि यह विद्रोह उसके ठीक 6 महीने पहले ही हो जाता, जब 12 विधायकों को विस अध्यक्ष संग दुर्व्यवहार के चलते निलंबित किया गया था।

सर्वोच्च न्यायालय में जाने से प्रकरण लंबित रहा। इसके लिए भास्कर जाधव को तालिका अध्यक्ष बनाने की बात भी उन्होंने कही। शिरसाट ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्य-पूर्व देशों में जारी बुद्ध के चलते एलपीजी गैस की कमी का असर छत्रपति संभाजीनगर जिले में है।

सरकार के घरेलू गैस को वरीयता देकर व्यावसायिक गैस आपूर्ति बंद करने से उद्योगों पर असर दिख रहा है। ऑटो रिक्शा चालक भी हलाकान हैं। मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में उचित हल निकलने की उम्मीद भी शिरसाट ने जताई।

उबाठा सांसद संजय राऊत द्वारा कांग्रेस की आलोचना का जवाब देते हुए शिरसाट ने कहा कि महाविकास आघाड़ी के गठन के समय राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार) मविआ में शामिल हुई, मगर राज्यपाल को पत्र देने यानि शाम 7 बजे तक कांग्रेस ने उन्हें रजामंदी नहीं दी थी। सरकार के पतन के लिए उसे अब जिम्मेदार ठहराना समझ से परे है।

कांग्रेस के साथ जाने के कारण हुआ उद्धव गुट का यह हाल

बीकेसी मैदान पर हुई रैली में उद्धव ठाकरे ने भाजपा को घेरते हुए कहा था कि उन्होंने उसके साथ 25 वर्ष तक गठबंधन में रहे, लेकिन बावजूद उपेक्षा हमारी उपेक्षा की गई, कांग्रेस ने हमें सम्मान दिया, इस पर कटाक्ष करते हुए शिरसाठ ने कहा कि कांग्रेस के साथ जाने के चलते ही उबाठा कर यह हाल हुआ है।

अजीत पवार गुट में नाराजगी बढ़ने की बात स्वीकारते हुए शिरसाट ने कहा कि उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार स्थिति संभाल लेगी। अशोक खरात मामले में सामाजिक कार्यकर्ता अंजलि दमानिया ने सत्तारूदों पर कई आरोप लगाए है। इस पर शिरसाट ने कहा कि सीडीआर व अन्य गोपनीय जानकारी उनके पास कैसी पहुंची? इसकी जांच होनी चाहिए। राजनीति में आरोप लगाने का फैशन होने का आरोप भी उन्होंने लगाया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com