अनिल चौधरी से लेकर नितिन मेनन तक, IPL इतिहास के वो अंपायर जिन्होंने सबसे ज्यादा मुकाबले में की अंपायरिंग

IPL Umpire: आईपीएल 2026 में अंपायरों की भूमिका बेहद अहम रही है, जहां अनिल चौधरी और नितिन मेनन जैसे अनुभवी नामों ने सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग कर रिकॉर्ड बनाया।
Most Matches As Umpire For IPL TILL NOW
अनिल चौधरी (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Most Matches As Umpire For IPL: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो चुकी है और 19वें सीजन के शुरुआती मुकाबलों ने ही दर्शकों को भरपूर रोमांच दिया है। हर टीम अपने शुरुआती मैच खेल चुकी है और टूर्नामेंट धीरे-धीरे और भी प्रतिस्पर्धी होता जा रहा है। जहां एक तरफ खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर रहे हैं, वहीं मैदान पर सबसे अहम भूमिका अंपायर निभाते हैं। जो हर फैसले को निष्पक्ष और सटीक बनाने में अहम योगदान देते हैं।

आईपीएल के 19 सीजन में कई अंपायरों ने अपनी पहचान बनाई है। इस लीग ने न केवल खिलाड़ियों को मंच दिया, बल्कि अंपायरों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। कई भारतीय अंपायरों ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन के दम पर आईसीसी (ICC) के एलीट पैनल में जगह बनाई और दुनिया भर में मैच ऑफिशिएट किए। इसमें अनिल चौधरी और नितिन मेनन जैसे अनुभवी अंपायर शामिल हैं। आइए, जानते हैं कि उन अंपायर के बारे में, जिन्होंने इस लीग में सबसे ज्यादा मैचों में अंपायरिंग की है। 

IPL में सबसे ज्यादा मैचों में निर्णायक की भूमिका निभाने वाले अंपायर

अंपायर अवधि (Span) मैच
अनिल चौधरी 2012–2024 131
सुंदरम रवि 2009–2021 131
नितिन मेनन 2016–2025 113
कुमार धर्मसेना 2009–2026 100
चेट्टीथोडी शमशुद्दीन 2012–2021 89
क्रिस गैफनी 2015–2025 83
के.एन. अनंतपद्मनाभन 2016–2026 79
वीरेंद्र शर्मा 2016–2025 74
मारैस इरास्मस 2009–2022 68
ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड 2012–2023 64

अनिल चौधरी: आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से अनिल चौधरी के नाम है। भारतीय मूल के अंपायर अनिल ने इस लीग में अब तक कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2012 से 2024 तक अंपायरिंग की है।

सुंदरम रवि: आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की लिस्ट में सुंदरम रवि भी संयुक्त रूप से नंबर एक पर काबिज हैं। सुंदरम ने इस लीग के इतिहास में कुल 131 मुकाबलों में अंपायरिंग की है। उन्होंने साल 2009 में पहली बार आईपीएल में अंपायरिंग की थी, जबकि उनका आखिरी मुकाबला साल 2021 में रहा था।

नितिन मेनन: इंडियन प्रीमियर के इतिहास में सबसे ज्यादा मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में दूसरे नंबर पर नितिन मेनन का नाम है। मेनन बतौर अंपायर इस लीग में पहली बार साल 2016 में नजर आए थे। वह अभी तक कुल 113 आईपीएल मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

IPL 2026 में भी अंपायरिंग करते दिख रहे हैं धर्मसेना

कुमार धर्मसेना: श्रीलंका के पूर्व क्रिकेटर कुमार धर्मसेना आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में तीसरे नंबर पर मौजूद हैं। वह इस लीग में अब तक कुल 100 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। धर्मसेना ने आईपीएल में पहली बार अंपायरिंग साल 2009 में की थी।

चेट्टीथोडी शमशुद्दीन: आईपीएल में सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने के मामले में चेट्टीथोडी शमशुद्दीन चौथे नंबर पर काबिज हैं। वह इस लीग में साल 2012 से अंपायरिंग कर रहे हैं और अब तक कुल 89 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं।

क्रिस गैफनी: न्यूजीलैंड के क्रिस गैफनी आईपीएल में अब तक कुल 83 मुकाबलों में अंपायरिंग कर चुके हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में साल 2015 से अंपायरिंग कर रहे हैं और सर्वाधिक मुकाबलों में अंपायरिंग करने वाले अंपायर्स की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com