-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- River Linking Project Approved In Vidarbha Rehabilitation And Compensation Issue Unresolved Even After 36 Years
नहीं सुलझाया 36 साल पुराना पुनर्वास-मुआवजे का मुद्दा, चुनाव आते ही नई योजना को दे दी मंजूरी
- Written By: रीना पंवार
वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना की लागत लगभग 87,000 करोड़ रुपये है। इस परियोजना से विदर्भ में किसानों की आत्महत्या से प्रभावित छह जिलों में कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी।

(फोटो सोर्स सोशल मीडिया)
भंडारा : महाराष्ट्र में वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना को मंजूरी मिलने से किसानों की आत्महत्या से प्रभावित विदर्भ क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद बंधी है। लेकिन, इस परियोजना के शुरुआती स्थल भंडारा में रहने वाले लोग गोसीखुर्द राष्ट्रीय सिंचाई परियोजना के पुनर्वास एवं मुआवजे से संबंधित मुद्दे अब तक नहीं सुलझने से निराश हैं। ये लोग पिछले 36 साल से उचित मुआवजे और पुनर्वास का इसंतजार कर रहे हैं।
गोसीखुर्द परियोजना के कारण यहां के लोग काफी परेशान भी हैं। बांध के पास ही रहने वाले एक ग्रामीण राज कपूर मघरी दिगोरे ने कहा कि इस परियोजना ने उनके गांव को परेशानी ही दी है। दिघोरे ने कहा, ” इससे हमारे गांव के नजदीक में पानी आ रहा है जिससे यहां मच्छर और सांप-बिच्छुओं का प्रकोप बढ़ गया है। इससे घरों को भी नुकसान हो रहा है।” ग्रामीणों ने एक बार फिर सरकार से पुनर्वास की मांग की है।
36 साल से मुआवजे और पुनर्वास का इंतजार
बता दें कि गोसीखुर्द परियोजना का काम 1980 के दशक में शुरू हुआ था। महाराष्ट्र परिक्षेत्र नागरिक संघर्ष समिति के अध्यक्ष धनंज्य मुलकलवार ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ” वैनगंगा-नलगंगा परियोजना एक सराहनीय पहल है, लेकिन समस्या यह है कि 1988 में शुरु हुई गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना में अब तक किसानों की समस्याएं नहीं सुलझीं। परियोजना के बाद यहां जो गांव बचे हुए हैं वहां के लोगों का पुनर्वास अभी तक पूरा नहीं हुआ है जो कि बहुत जरूरी है।” उन्होंने बताया कि गोसीखुर्द सिंचाई परियोजना से प्रभावित लोगों को पुरानी दर पर मुआवजा दिया गया था। लेकिन परियोजना के क्रियान्वयन में देरी होने से प्रभावित लोगों ने परियोजना के लिए अधिग्रहित अपने गांवों को नहीं छोड़ा और वे वहां सामान्य जिंदगी जीते रहे। नतीजतन भू अधिग्रहण और पुनर्वास का मुद्दा अनसुलझा ही रहा।
सम्बंधित ख़बरें
सभापति चुनाव से पहले मोहाडी पंचायत समिति में राजनीतिक रणनीति, सदस्य पहुंचे देवदर्शन
भंडारा: सेंदुरवाफा जिला परिषद स्कूल तोड़े जाने पर बढ़ा विवाद, जांच की मांग तेज
Bhandara News: साकोली में बिना अनुमति ढहाई गई पीएमश्री स्कूल की इमारत, निर्माण सामग्री भी गायब
Bhandara News: पवनी नगर परिषद में चाकू से हमला करने की धमकी के आरोप, सियासत गरमाई
गोसीखुर्द बांध का काम नहीं हुआ पूरा
उल्लेखनीय है कि वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना के तहत भंडारा में वैनगंगा नदी पर गोसीखुर्द बांध से पानी उठाना और उसे बुलढाणा में नलगंगा नदी में मिलाना शामिल है। इस परियोजना के तहत गोदावरी नदी की सहायक वैनगंगा नदी को तापी नदी की सहायक नदी नलगंगा से जोड़ा जाएगा। इससे सूखे से प्रभावित विदर्भ के 6 जिलों को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। यहां के ग्रामीणों का कहना है कि गोसीखुर्द परियोजना के कारण विस्थापित लोगों को जमीन का पर्याप्त मुआवजा नहीं मिला। साथ ही काफी संख्या में लोगों के लिए दूसरी जगह पर रहने का इंतजाम भी ठीक से नहीं किया गया। भरवलिया गांव के एक निवासी राजू फुलवंते के मुताबित, सरकार ने अभी भी गोसीखुर्द बांध का काम पूरा नहीं किया है। हम हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट भी गए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है। हमने तय प्रक्रिया का पालन किया लेकिन सरकार ने अभी तक पैसा नहीं दिया।”
यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में क्या होगा RSS का रोल, जानें संविधान पर विपक्ष के नैरेटिव का कैसे देंगी जवाब
परियोजना से विदर्भ में भाजपा को मिलेगा फायदा
इसे लेकर कांग्रेस नेता और नागपुर नॉर्थ से विधायक नितिन राऊत ने भी सवाल खड़े किए। राऊत ने कहा कि यह परियोजना जरूर अच्छी है लेकिन एक परियोजना को पूरा नहीं करना और दूसरी योजना लादना, यह प्रदेश के हित में नहीं है। बता दें कि वैनगंगा-नलगंगा नदी जोड़ो परियोजना की लागत लगभग 87,000 करोड़ रुपये है। माना जा रहा है कि राज्य सरकार के इस परियोजना को मंजूरी देने के फैसले से आगामी विधानसभा चुनाव में विदर्भ क्षेत्र में भाजपा को फायदा मिल सकता है। इस परियोजना से विदर्भ में किसानों की आत्महत्या से प्रभावित छह जिलों में 3.7 लाख हेक्टेयर कृषि जमीन को सिंचाई सुविधा मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीट के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा और 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
River linking project approved in vidarbha rehabilitation and compensation issue unresolved even after 36 years
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














