रिसोड विधानसभा सीट: बीजेपी को हमेशा इस सीट से मिली है हार, कांग्रेस आज भी प्रबल दावेदार
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आने वाला रिसोड एक विधानसभा सीट भी है। इसे पहले ऋषिवतनगर के नाम से भी जाना जाता था। पहले यह एक छोटा सा गांव था लेकिन अब यह एक कस्बा बन गया है। साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक रिसोड की जनसंख्या 207,545 है।
- Written By: शुभम पाठक
रिसोड विधानसभा सीट
वाशिम: महाराष्ट्र में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरी देश की सियासत में गर्माहट है, जिसके लिए सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। 288 सीट पर होने वाले इस विधानसभा चुनाव की सभी सीटों की अपनी-अपनी खासियत है लेकिन आज हम जिस सीट की बात करने वाले है उस सीट का नाम है रिसोड विधानसभा सीट। जिसकी सियासत सदैव से ही कांग्रेस ने गर्म कर रखा है।
वाशिम जिल के अंतरगत आने वाली रिसोड विधानसभा सीट अकोला लोकसभा सीट का हिस्सा है। रिसोड़ विधानसभा सीट पहले ऋषिवतनगर के नाम से भी जाना जाता था। जहां कांग्रेस हमेशा से ही अपनी दावेदारी साबित करने में सफल रही है।
ये भी पढ़ें:-मुर्तिजापुर विधानसभा सीट: विजयी आग़ाज के बाद जीत को तरस गई कांग्रेस, बीजेपी आज भी यहां की प्रबल दावेदार
सम्बंधित ख़बरें
बारामती उपचुनाव में लोकतंत्र का उत्सव, पवार परिवार ने किया मतदान; अजीत पवार को श्रद्धांजलि संग वोटिंग की अपील
औरंगाबाद पश्चिम चुनाव याचिका खारिज; उबाठा के राजू शिंदे को हाईकोर्ट से झटका, संजय शिरसाट की जीत बरकरार
CSDS संजय कुमार के खिलाफ FIR, वोटिंग की झूठी आंकड़ेबाजी दिखाकर भ्रम फैलाने का आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव वैध या अवैध? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी आंबेडकर की याचिका पर सुनवाई
रिसोड विधानसभा सीट की खासियत
महाराष्ट्र के वाशिम जिले में आने वाला रिसोड एक विधानसभा सीट भी है। इसे पहले ऋषिवतनगर के नाम से भी जाना जाता था। पहले यह एक छोटा सा गांव था लेकिन अब यह एक कस्बा बन गया है। साल 2011 के आंकड़ों के मुताबिक रिसोड की जनसंख्या 207,545 है। रिसोड विधानसभा सीट अकोला लोकसभा के अंतर्गत आती है।
जानकारी के लिए बता दें कि रिसोड में 2009 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार अमित सुभाष राव जनक जीते थे, जिन्हें 51,234 वोट मिले थे। वहीं, दूसरे नंबर पर निर्दलीय उम्मीदवार अनंतराव देशमुख रहे थे। जिसके बाद रामाराव की साल 2013 में मौत के बाद उनके बेटे अमीत जनक को कांग्रेस के टिकट पर उतारा गया और पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बीजेपी के उम्मीदवार जाधव विजय को पराजित किया। उन्होंने यह जीत तकरीबन 16 हजार मतों से दर्ज की थी।
2009 से कांग्रेस का कब्जा
रिसोड विधानसभा सीट महाराष्ट्र की 288 सीटों में एक ऐसी सीट है जहां से बीजेपी आज भी जीतने के लिए संघर्ष कर रही है। 2009, 2014 हो या 2019 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव हो कांग्रेस का कब्जा बरकरार रहा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले कांग्रेस उम्मीदवार अमित सुभाष राव जनक रिसोड़ विधानसभा सीट पर अपनी दावेदारी साबित करने में सफल रहे है। जिसके बाद देखने वाली बात ये है कि महाराष्ट्र में इस बार होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस अपनी दावेदारी बरकरार रखती है या बीजेपी इस बार इस सीट पर कोई नई रणनीति बनाने में सफल होती है।
ये भी पढ़ें:-अचलपुर विधानसभा सीट: ऐसी सीट जहां पार्टियों से ज्यादा रहा निर्दलीयों का दबदबा, जानिए इस बार क्या हैं समीकरण?
2024 में किसके नाम होगी गद्दी
ये तो रहा पिछली तीन बार का लेखा जोखा लेकिन बात अगर महाराष्ट्र में इस साल होने वाली विधानसभा चुनाव की करें कि आखिर इस बार किसके हाथों में रिसोड विधानसभा की गद्दी जाने वाली है तो भईया पिछले तीनों चुनाव के मद्देनजर ऐसा लग रहा है कि इस सीट से कांग्रेस की दावेदारी खत्म करना बीजेपी या फिर अन्य पार्टियों के लिए कठिन रहने वाला है, लेकिन बीजेपी भी इस बार महाराष्ट्र में अपनी तैयारी तेज कर चुकी है।
