-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Elections »
- Achalpur Assembly Seat A Seat Where Independents Had More Influence Than Parties
अचलपुर विधानसभा सीट: ऐसी सीट जहां पार्टियों से ज्यादा रहा निर्दलीयों का दबदबा, जानिए इस बार क्या हैं समीकरण?
- Written By: अभिषेक सिंह
अचलपुर विधानसभा सीट अमरावती संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां पर दलित और मुस्लिम वोटर्स का दबदबा माना जाता है, क्योंकि संख्याबल के हिसाब से यह दोनों ही किसी भी पार्टी या उम्मीदवार की जीत हार तय करने का माद्दा रखते हैं।

अचलपुर विधानसभा सीट (कॉन्सेप्ट फोटो)
अमरावती: अचलपुर विधानसभा सीट अमरावती संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यहां पर दलित और मुस्लिम वोटर्स का दबदबा माना जाता है, क्योंकि संख्याबल के हिसाब से यह दोनों ही किसी भी पार्टी या उम्मीदवार की जीत हार तय करने का माद्दा रखते हैं। यह ऐसी सीट है जहां पार्टी समर्थित उम्मीदवारों से ज्यादा निर्दलीयों ने विजयश्री प्राप्त की है। वर्तमान में यह प्रहार जनशक्ति पार्टी के कब्जे में है।
साल 1972 में विधानसभा के गठन के बाद यहां दो बार कांग्रेस और और दो ही बार भारतीय जनता पार्टी जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है। एक बार यह सीट कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया यानी सीपीआई के हिस्से में भी आई है। इसके अलावा यहां पांच बार निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। वहीं आखिरी विधानसभा चुनाव में प्रहार जनशक्ति पार्टी जीत दर्ज करने में कामयाब हुई है।
यह भी पढें:– मेलघाट विधानसभा सीट : आदिवासियों के वर्चस्व वाली वो सीट जिसने बड़े दलों को दिया बड़ा झटका
सम्बंधित ख़बरें
सीएम देवेंद्र फडणवीस को बॉम्बे हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस, विधानसभा चुनावी जीत पर उठा सवाल, जानें क्या है पूरा मामला
EVM की गड़बड़ी को लेकर विपक्ष में चर्चा तेज, बीजेपी पर लगाए धांधली के आरोप
महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 27% नए चेहरे, 78 विधायकों को पहली बार सदन की सीट
महायुति की जीत के बाद घर वापसी की कोशिश में जुटे बागी नेता, वफादारों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
कैसे हैं यहां के जातीय समीकरण?
अचलपुर विधानसभा सीट पर दलित और मुस्लिम वोटर्स का वर्चस्व माना जाता है। 2019 के आंकड़ों के मुताबिक यहां कुल 280638 वोटर्स हैं। जिनमें अनुसूचित जाति के मतदाता लगभग 49,392 हैं, जो कि 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 17.6 फीसदी है। जबकि मुस्लिम मतदाता लगभग 52,760 हैं, जो मतदाता सूची विश्लेषण के अनुसार कुल वोट का करीब 18. प्रतिशत है। इसके अलावा अनुसूचित जनजाति के मतदाता भी लगभग 17,203 हैं। बात करें ग्रामीण वोट प्रतिशत की तो अचलपुर विधानसभा में यह आंकड़ा लगभग 171,919 हैं।
अचलपुर सीट का इतिहास
अचलपुर विधानसभा सीट का इतिहास (ग्राफिक इमेज)
2024 में कौन मारेगा बाजी?
अचलपुर विधानसभा सीट पर 2004 से लेकर अब तक लगातार बच्चू बाबाराव कडू का दबदबा कायम है। 2004, 2009 और 2014 में उन्होंने यहां से निर्दलीय जीत दर्ज की है। जबकि 2019 विधानसभा चुनाव में उन्होंने अपनी खुद की प्रहार जनशक्ति पार्टी के टिकट पर जीत दर्ज की है। ऐसे में अभी तक तो यही माना जा रहा है कि यहां एक बार फिर वहीं बाजी मारेंगे। लेकिन चुनाव में जनता जनार्दन होती है। वह किसी भी नेता को सड़क से सत्ता तक पहुंचा सकती है और उसे सत्ता से सड़क पर भी ला सकती है।
यह भी पढें:– महाराष्ट्र में एनडीए पर प्रेशर बना रहे ओपी राजभर, जानिए चुनावी समर में क्या होगा इसका असर?
Achalpur assembly seat a seat where independents had more influence than parties
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर गैस पाइपलाइन ब्लास्ट: घायल इंफ्लुएंसर जिनी झाला ने जारी किया वीडियो, सुरक्षा व्यवस्था पर उठाए सवाल
Jun 25, 2026 | 11:50 AMअमरावती में 3 घंटे की मुसलधार बारिश; अस्पताल में घुसा पानी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
Jun 25, 2026 | 11:46 AMनागपुर में डिजिटल डकैती: न ओटीपी मांगा, न लिंक भेजा…बस ‘डायरेक्टर साहब’ का नाम लेकर खाली कर दी तिजोरी!
Jun 25, 2026 | 11:40 AMMumbai Metro: महा मुंबई मेट्रो ने बनाया नया रिकॉर्ड, एक दिन में 3.58 लाख यात्रियों ने किया सफर
Jun 25, 2026 | 11:30 AMसागर: रजौआ की महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं, 200 साल से निवास के बावजूद नहीं मिला पट्टा, पानी संकट भी गहराया
Jun 25, 2026 | 11:29 AMPregnancy in Google Era: प्रेग्नेंसी में हर छोटी-बड़ी बात गूगल करना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों
Jun 25, 2026 | 11:23 AMMigrant Workers Salary: सिंगापुर में 400 से ज्यादा कर्मचारियों की सैलरी रुकी, हाई कमीशन ने की मदद
Jun 25, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM














