Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सैनिकों की यात्रा में लापरवाही पर रेलवे बोर्ड सख्त, मिलिट्री ट्रेनों की सुविधाओं की होगी जांच

Military Special Train Facilities: सैनिक अब रेलवे की बदहाल व्यवस्थाओं से परेशान हैं। मिलिट्री स्पेशल ट्रेनों में पानी, एसी जैसी गंभीर शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने तुरंत सुधार के निर्देश दिए हैं।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: May 18, 2026 | 12:37 PM

मिलिट्री स्पेशल ट्रेन की शिकायतें (सौ. सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Military Special Train Facilities Updates: देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों को ही रेलवे की खराब व्यवस्थाओं से जूझना पड़ रहा है। मिलिट्री स्पेशल ट्रेनों में पानी की भारी कमी, बंद एसी सिस्टम, खराब रखरखाव और सैन्य लंगर डिब्बों में ओवन खराब होने जैसी गंभीर शिकायतों के बाद रेलवे बोर्ड ने कड़ी चिंता जताई है।

रक्षा अधिकारियों द्वारा लगातार शिकायतें मिलने के बाद रेलवे बोर्ड ने संबंधित अफसरों को तत्काल सुधारात्मक कदम उठाने के साथ ही अनिवार्य जांच सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए हैं। रेलवे बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सैनिकों की यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ट्रेन में गंभीर समस्याएं

रेलवे प्रशासन के सूत्रों के अनुसार रेलवे बोर्ड को भेजी गई शिकायतों में बताया गया कि कई सैन्य ट्रेनें 400 किलोमीटर से अधिक दूरी तक बिना पानी की आपूर्ति के चलती रहीं।

सम्बंधित ख़बरें

विश्व संग्रहालय दिवस: भंडारा की ऐतिहासिक धरोहर क्यों हो रही उपेक्षित? 100 कमरों वाला पांडे महल बदहाल

AIADMK के दोनों गुटों में घमासान जारी, डिंडीगुल ऑफिस में पुलिस ने जड़ा ताला, दफ्तरों पर कब्जे की लड़ाई जारी

महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख

महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

इसके अलावा ट्रेनों में एयर कंडीशनिंग सिस्टम के काम नहीं करने, रक्षा डिब्बों के खराब रखरखाव और सैन्य लंगर डिब्बों में लगे ओवन खराब होने जैसी गंभीर समस्याएं सामने आईं।

लंबी दूरी की यात्रा के दौरान इन कमियों के कारण सैनिकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। सूत्रों ने बताया कि यात्रा के दौरान रेलवे अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन को बार-बार सूचना और ज्ञापन भेजे जाने के बावजूद कई स्थानों पर पानी की व्यवस्था नहीं की गई।

ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र में पशु क्रूरता के सबसे ज्यादा मामले, एनसीआरबी रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सुनिश्चित

  • रेलवे बोर्ड ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मौजूदा दिशानिर्देशों के अनुसार सैन्य विशेष ट्रेनों के लिए हर 200 से 250 किलोमीटर पर पानी उपलब्ध कराना अनिवार्य है, लेकिन कई जोनों में इसका पालन नहीं किया गया।
  • रेलवे बोर्ड ने अब अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सैन्य ट्रेनों के लिए केवल उन्हीं मार्गों को मंजूरी दी जाए जहां पर्याप्त जल आपूर्ति की सुविधा उपलब्ध हो, साथ ही आवश्यकता पड़ने पर यात्रा के दौरान अतिरिक्त पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।
  • इसके अलावा ट्रेन निरीक्षण से जुड़े कर्मचारियों को निर्देश दिए गए है कि ट्रेन रवाना होने से पहले एसी सिस्टम सहित सभी विद्युत उपकरणों की पूरी जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि वे सही ढंग से काम कर रहे हो।
  • रेलवे बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि देशभर में सैनिकों की आवाजाही के लिए मिलिट्री स्पेशल ट्रेनों का नियमित रूप से उपयोग होता है।

Railway board action on military special train facilities

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 18, 2026 | 12:37 PM

Topics:  

  • Hindi News
  • Maharashtra
  • Mumbai News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.