Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

चवदार तालाब का सत्याग्रह मानवता की याद दिलाता है, परियोजना के शिलान्यास समारोह फडणवीस का बयान

  • Author By Amit Shamdiwal | published By आंचल लोखंडे |
Updated On: Mar 20, 2026 | 06:42 PM

Chief Minister Devendra Fadnavis (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार ने रायगड़ जिले के महाड स्थित ऐतिहासिक चवदार तले तालाब के व्यापक विकास का कार्य शुरू कर दिया है। यह तालाब, डॉ. बाबासाहब आंबेडकर के ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन से जुड़ा है, जिसकी अगले वर्ष शताब्दी पूरी हो जाएगी।

फडणवीस ने परियोजना के शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि यह पहल केवल तालाब के जल शुद्धिकरण तक सीमित नहीं है बल्कि इसका उद्देश्य क्षेत्र का समग्र विकास करना है, जिसमें सौंदर्यीकरण और विभिन्न सार्वजनिक सुविधाओं का निर्माण शामिल है।

समानता और मानवीय गरिमा को बढ़ावा

मुख्यमंत्री ने गहरे सामाजिक विभाजन के दौर में समानता और मानवीय गरिमा को बढ़ावा देने वाले एक ऐतिहासिक सामाजिक आंदोलन के रूप में चवदार तले सत्याग्रह को याद करते हुए कहा कि यह हमें डॉ. आंबेडकर द्वारा प्रतिपादित मानवता और सामाजिक न्याय के मूल्यों की याद दिलाता है। हम इस स्थल को उन आदर्शों को प्रतिबिंबित करते हुए विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

सम्बंधित ख़बरें

आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग

केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश

वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला

महाडच्या ऐतिहासिक भूमीतून समता आणि समरसतेचा संदेश… मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यांनी आज महाड येथे ‘महाड चवदार तळे सत्याग्रह – शताब्दी वर्ष अभिवादन सोहळा’ येथे प्रमुख उपस्थिती दर्शवली. तत्पूर्वी मुख्यमंत्री फडणवीस यांनी ‘चवदार तळे जलशुध्दीकरण व परिसर सुशोभीकरण प्रकल्पा’चे… pic.twitter.com/24DyS89blr — CMO Maharashtra (@CMOMaharashtra) March 20, 2026

ये भी पढ़े: अकोला में खूनी ‘सिगरेट’ विवाद! डाबकी रोड पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, SP ने दी पूरी जानकारी

सार्वजनिक जल स्रोतों का उपयोग- अधिकार

डॉ. आंबेडकर और उनके समर्थकों ने 20 मार्च, 1927 को महाड में एक सभा की और उसके बाद चवदार तले तालाब पर जाकर दलित समुदायों के सार्वजनिक जल स्रोतों के उपयोग के अधिकार को दर्शाने के लिए उसका जल पिया। यह घटना चवदार तले सत्याग्रह के नाम से प्रसिद्ध हुई। महाड, मुंबई से लगभग 170 किलोमीटर दूर स्थित है।

Mahad chavdar tank development fadnavis ambedkar heritage

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 06:15 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Raigad News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.