Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

आरमोरी: सालभर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराएं, पूर्व विधायक मडावी ने की मांग

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Mar 20, 2026 | 09:07 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli  News: गड़चिरोली को खेती के लिए सुजलाम सुफलाम जिले के रूप में पहचाना जाता है. लेकिन जिले में किसानों को आवश्यक मात्रा में सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने के चलते किसानों को अपनी फसलों पर पानी फेरना पड़ रहा हैं. जिले के किसान खेती पर निर्भर रहते है.

लेकिन सिंचाई सुविधा के अभाव में किसानों को बारहमासी सिंचाई की व्यवस्था नहीं होती है. जिससे जिले में बारहमासी सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग पूर्व विधायक रामकृष्ण मडावी ने आयोजित पत्रपरिषद के माध्यम से की.

इस समय पूर्व विधायक मडावी ने कहा कि तुलतुली तथा कारवाफा प्रकल्प वर्ष 1978 से मंजूर होने के बावजूद इस ओर किसी भी राजनेता ने ध्यान नहीं दिया.

सम्बंधित ख़बरें

भिवंडी में रेत माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 90 लाख रुपये की मशीनरी नष्ट

केडीएमसी का 3,186 करोड़ का बजट पेश, सड़क, मेट्रो,अस्पताल व नागरी सुविधाओं पर फोकस, जारी होगा 200 कऱोड़ का बांड

महिला आयोग के अध्यक्ष पद से तुरंत इस्तीफा दें चाकणकर, CM फडणवीस ने दिया आदेश

वर्षा गायकवाड़ ने अमित शाह और फडणवीस से मांगा इस्तीफा, अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ पर सियासी हमला

लेकिन इस जिले का कच्चा माल ले जाने के लिए करीब 300 कंपनियां जिले में आने का सोच रहे है. जिले में विभिन्न तरह की कंपनी आने से इन कंपनियों को हजारों हेक्टेयर भूमि लगने वाली है.

इस जिले से खनिज ले जाते दिखाई दे रहे है, इसलिए सिंचाई की सुविधा की ओर राज्य कर्ताओं की अनदेखी दिखाई दे रही है. यहां का खनिज ले जाने के लिए 300 कंपनियों की स्पर्धा लगी है. कंपनियों को जगह दिलाने के लिए बाहर के दलाल तैयार हुए है.

जिससे किसान ऐसे दलालों से सतर्क रहकर अपनी जमीन कायम रखने प्रयासरत रहे. जिस समय गड़चिरोली जिले में नक्सलवाद बढ़ गया था, ऐसे समय में वरिष्ठ प्रशासकीय अधिकारी, कर्मचारी गड़चिरोली जिले में आने के लिए कतराते थे.

लेकिन अब बाहरी कंपनियां जिले में किसानों की जमीनें हस्तांतरित कर कंपनियां लगाने के लिए प्रयासरत होने से अब बड़ेबड़े अधिकारी भी जिले में आने के लिए इच्छुक है इसका क्या अर्थ है ऐसा सवाल भी डा. मडावी ने पूछा है.

बांध का निर्माण करें किसानों को बांध तैयार कर दें, तभी किसानों का आय मिलेगी व किसानों की उन्नति होगी. जिले के अन्य प्रकल्प प्रस्तावित है, वह शुरू करें. ऐसी मांग भी पूर्व विधायक डा. रामकृष्ण मडावी ने की.

इस समय पत्रपरिषद में पूर्व सरपंच बुधाजी किरमे, जिला नियोजन समिति की पूर्व सदस्य कल्पना तिजारे, बालाजी बोरकर, सुनील नंदनवार, राकेश बेहरे, भुवनेश्वर सेलोकर समेत राष्ट्रवादी कांग्रेस अजित पवार गुट के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे. 20 जीजीपी 20

Provide irrigation facilities throughout the year

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2026 | 08:59 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.