Rupali Chakankar Resignation (सोर्सः सोशल मीडिया)
Mumbai Immigration Issue: मुंबई में अवैध बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे ने महाराष्ट्र की राजनीति में तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को उठाने वाली मुंबई की महापौर रितु तावड़े से मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।
सांसद वर्षा गायकवाड़ ने कहा कि यदि केंद्र और राज्य में पिछले 12 साल से भाजपा की सरकार होने के बावजूद मुंबई और देश में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठ जारी है, तो यह दोनों सरकारों की विफलता है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं का ध्यान जनता के मूल मुद्दों से हटाकर विपक्ष पर हमला करना है, जबकि देश में एलपीजी गैस की किल्लत और छोटे व्यवसाय बंद हो रहे हैं।
मुंबई कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और एआईसीसी सचिव सचिन सावंत ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा जानबूझकर महाराष्ट्र में धार्मिक ध्रुवीकरण और द्वेष की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मुंबई पुलिस और गृह मंत्रालय के पास बांग्लादेशी घुसपैठियों की कोई आधिकारिक संख्या उपलब्ध नहीं है।
सावंत ने आंकड़े पेश करते हुए बताया कि यूपीए सरकार के दौरान 2004-2014 के बीच लगभग 87,000 बांग्लादेशी नागरिकों को वापस भेजा गया, जबकि भाजपा के कार्यकाल में यह संख्या न के बराबर है। उन्होंने कहा कि यदि मुंबई में घुसपैठ बढ़ी है तो यह अमित शाह और भाजपा सरकार की सबसे बड़ी नाकामी है और मुख्यमंत्री को केंद्रीय गृह मंत्री से इस्तीफा मांगना चाहिए।
ये भी पढ़े: राज ठाकरे की शिवाजी पार्क से हुंकार, केंद्र-राज्य सरकार पर बोला हमला, युवाओं कहा- इंस्टाग्राम से बाहर निकलो
साथ ही, मालवणी इलाके में हाल की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सावंत ने आरोप लगाया कि गरीबों के मकान गिराए गए, जिनमें हिंदू और दलित समाज के लोग भी शामिल थे। उन्होंने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर के इस्तीफे की भी मांग की।