अकोला में खूनी 'सिगरेट' विवाद! डाबकी रोड पर युवक की चाकू गोदकर हत्या, SP ने दी पूरी जानकारी

Akola Dabki Road Murder: अकोला के डाबकी रोड पर मामूली विवाद में युवक की हत्या। SP अर्चित चांडक के नेतृत्व में 6 घंटे में 3 आरोपी गिरफ्तार। खदान पुलिस और LCB की बड़ी कार्रवाई।
Akola Police arrested 3 accused within 6 hours for the murder of Sheikh Mavis Aman at Dabki Road. SP Archit Chandak led the operation. Case registered at Dabki Road PS.
डाबकी हत्याकांड में 3 आरोपी धराए (सौजन्य-नवभारत)
Updated on

Akola Crime News Today: स्थानीय डाबकी रोड पुलिस स्टेशन के अंतर्गत 18 मार्च की रात 12 बजे के लगभग एक व्यक्ति का खून हो गया। पुलिस ने सिर्फ 6 घंटों में इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना इस प्रकार है कि, डाबकी रोड क्षेत्र में शेख तनवीर (19) निवासी भगत वाड़ी तथा उसका मित्र शेख मविस अमन निवासी जोगलेकर प्लाट सिगरेट पीने के लिए डाबकी रोड पर निराले की पानपट्टी पर गए थे।

वहां पर आरोपी अर्जुन धनावत ने इन दोनों के साथ बहस की, विवाद किया, इसके पश्चात आरोपी अर्जुन धनावत तथा अन्य दो साथियों ने मिलकर शेख तनवीर और शेख मविस अमन के साथ मारपीट की। जिसमें पेट में चाकू लगने से शेख मविस अमन की मौत हो गयी। फरियादी शेख तनवीर की शिकायत पर डाबकी रोड पुलिस थाने में धारा मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने पत्र परिषद में दी।

पाइंटर

  • SP खुद पहुंचे घटना स्थल पर
  • जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक घटना स्थल पर पहुंचे।
  • तुरंत विभिन्न पुलिस थानों में जानकारी देते हुए एलसीबी के आठ पथक तैयार किए गए।
  • तैयार किए गए सभी पथकों पर नियंत्रण करते हुए तकनीकी जानकारी और गोपनीयता के आधार पर खदान पुलिस थाने के पथक ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

इनका है समावेश

इस प्रकरण के आरोपी अर्जुन धनावत (23) निवासी आश्रय नगर, डाबकी रोड अकोला, अनिकेत संजय, बालापुर, (18), विशाल सिरसोले (23) निवासी गायत्री नगर, बालापुर रोड अकोला को 6 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया गया।

इनके मार्गदर्शन में कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बी. चंद्रकांत रेड्डी, उप विभागीय पुलिस अधिकारी सुदर्शन पाटिल के मार्गदर्शन में खदान पुलिस थाने के पीआई मनोज केदारे, पीआई दीपक कोली, सहायक पुलिस निरीक्षक संजय वानखड़े, पुलिस हवालदार गिरीष वीर, पुलिस कांस्टेबल संदीप काटकर, भूषण मोरे द्वारा की गयी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com