- Hindi News »
- Maharashtra »
- Rahuri Assembly By Election Result Bjp Akshay Kardile Victory Defeating Govind Mokate
राहुरी उपचुनाव में BJP के अक्षय कर्डिले की बड़ी जीत, शरद पवार गुट के गोंविद मोकाटे को 1 लाख के अंतर से हराया
Rahuri Assembly By Election Result: अहिलानगर की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अक्षय कर्डिले ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है।
- Written By: आकाश मसने

अक्षय कर्डिल अपने पिता शिवाजी कर्डिले के साथ (फाइल फोटो सोर्स: सोशल मीडिया)
Akshay Kardile Wins Rahuri By-election: महाराष्ट्र में बारामती और राहुरी विधानसभा उपचुनाव के लिए आज मतगणना जारी है। अहिल्यानगर की राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा सामने आ गया है। भारतीय जनता पार्टी के अक्षय कर्डिले ने 1 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर ऐतिहासिक जीत दर्ज कर ली है। अक्षक कर्डिले ने शरद पवार गुट के गोविंद मोकाटे को भारी मतों से हराया है।
अक्षय कर्डिले कितने वोटों से जीते
राहुरी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी अक्षय कर्डिले ने 1 लाख 12 हजार 587 वोटों से जीत दर्ज की। उन्हें कुल 1 लाख 40 हजार 93 वोट मिले। वहीं उनके प्रतिद्वंदी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रत्याशी गोंदिव मोकाटे को केवल 27 हजार 506 वाेट मिले।
शिवाजी कर्डिले के निधन से खाली हुई थी सीट
राहुरी विधानसभा सीट बीजेपी विधायक शिवाजी कर्डिले के निधन से खाली हुई थी। 17 अक्टूबर 2025 को दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था। कर्डिले के निधन से खाली हुई इस सीट पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने उनके बेटे अक्षय कर्डिले को अपना उम्मीदवार बनाया था। यह जीत अक्षय और बीजेपी के लिए अहम मानी जा रही थी।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई से कई शहरों को मिनटों में जोड़ेगा यह कॉरिडोर, ऐरोली-काटई प्रोजेक्ट से घटेगी एमएमआर की दूरी
संजय राउत का तमिलनाडु के बहाने बीजेपी पर तंज; बोले 1 सीट है तो क्या हुआ, राज्यपाल सरकार बनाने का न्योता दें
अंबोली में तांत्रिक ससुर ने बहू को दी अमानवीय यातनाएं, पति की पिटाई से दो बार हुआ गर्भपात, 7 पर FIR
तरबूज बना मोहरा, इस जहर ने ली परिवार के 4 सदस्यों की जान, 11 दिन बाद उजागर हुआ मौत का सच
इधर बारामती विधानसभा उपचुनाव में राज्य की उपमुख्यमंत्री और एनसीपी नेता सुनेत्रा पवार एकतरफा जीत दर्ज की है। उन्होंने 2 लाख 18 हजार 930 मतों के भारी अंतर से जीत दर्ज की।
यह भी पढ़ें:- ‘यह अंत नहीं, शुरुआत है…’, बारामती में बड़ी जीत की ओर बढ़ते ही सुनेत्रा पवार का भावुक संदेश वायरल
प्राजक्त तनपुरे ने आखिरी समय में नामांकन वापस लिया
बता दें कि राहुरी विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री प्राजक्त तनपुरे ने आखिरी समय में नामांकन वापस लेने के फैसले ने सबको चौंका दिया था। इसके बाद शरद पवार गुट ने गोविंद मोकाटे को अपना प्रत्याशी बनाया था। प्राजक्त तनपुरे के नाम वापस लेने से ठीक पहले भाजपा प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण और पालकमंत्री राधाकृष्ण विखे पाटिल ने उनसे लंबी चर्चा की थी। चर्चा तो यह भी है कि खुद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तनपुरे से फोन पर बात की थी। इस हाई-प्रोफाइल हस्तक्षेप के तुरंत बाद तनपुरे ने मैदान छोड़ दिया, जिससे शरद पवार खेमे में खलबली मच गई।
Rahuri assembly by election result bjp akshay kardile victory defeating govind mokate
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 8 May 2026: 8 मई 2026 को कैसा रहेगा आपकी राशि का हाल, जानें अपनी किस्मत के सितारे
May 08, 2026 | 12:10 AM…तो TVK के 108 विधायक देंगे इस्तीफा! तमिलनाडु की राजनीति में आया नया ट्विस्ट, सरकार गठन से पहले आया भूचाल
May 07, 2026 | 11:13 PMईरान का ग्रीन सिग्नल लेकिन शर्त के साथ; अगले 24 घंटों में पाक के जरिए अमेरिका को मिलेगा नई डील का प्रस्ताव
May 07, 2026 | 11:09 PM‘EC अब चुनाव आयोग नहीं, भाजपा का हथियार है’, बंगाल चुनाव पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बड़ा बयान
May 07, 2026 | 11:08 PMबिहार मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विभागों का ऐलान, निशांत कुमार बने स्वास्थ्य मंत्री, देखें पूरी लिस्ट
May 07, 2026 | 10:53 PMकल तक लालू पर वार, आज अपनों पर मेहरबान; सम्राट कैबिनेट में परिवारवाद की झलक! सियासी घरानों से 10 मंत्री
May 07, 2026 | 10:40 PMतेजी से फैल रहा हंतावायरस! क्रूज शिप पर 3 की मौत के बाद 12 देशों में अलर्ट, जानें WHO ने क्या कहा?
May 07, 2026 | 10:35 PMवीडियो गैलरी

योगी जी, हर मोड़ पर यमराज हैं तो सुनवाई क्यों नहीं? बेटी से बदसलूकी पर इंसाफ की गुहार लगा रही मां- देखें VIDEO
May 07, 2026 | 05:58 PM
चंद्रनाथ की मौत की जिम्मेदार TMC? बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के PA को गोलियों से भूना, BJP ने बनर्जी को घेरा
May 07, 2026 | 01:28 PM
बिहार में सम्राट कैबिनेट का विस्तार; गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, नीतीश के बेटे निशांत बने मंत्री
May 07, 2026 | 12:21 PM
Anant Singh Case: हथियार, नाच-गाना और FIR, प्रशासन की कार्रवाई पर भड़के छोटे सरकार कहा-हम माननीय हैं या जानवर
May 07, 2026 | 11:57 AM
जबलपुर के सबसे बड़े फ्लाईओवर से गिरा कंक्रीट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO तो जागा PWD
May 06, 2026 | 02:25 PM
100 सीटों पर जबरदस्ती दिलाई जीत…उज्जैन से पप्पू यादव ने चुनाव आयोग पर लगया गंभीर आरोप, देखें VIDEO
May 06, 2026 | 01:37 PM














