- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- These People Saw The Film Jhund Along With The Police Commissioner Of Pimpri Chinchwad City Krishna Prakash
पिंपरी-चिंचवड़ शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश के साथ इन लोगों ने देखी झुंड फ़िल्म
- Written By: संतोष मिश्रा

पिंपरी: रिटायर्ड फुटबॉल खिलाड़ी विजय बारसे (Vijay Barse) की जीवनी पर आधारित मराठी फिल्म झुंड (Film Jhund ) इन दिनों चर्चा में है। गलत राह पर चलकर जीनेवाले झुग्गी बस्तियों के किशोर उम्र के बच्चों के जीवन मे स्लम सॉकर, फुटबॉल से यह फ़िल्म कैसा बदलाव लाती है, इस पर आधारित यह फ़िल्म मशहूर निर्देशक नागराज मंजुले (Nagraj Manjule) ने निर्देशित की है। विजय बारसे और पिंपरी-चिंचवड़ शहर के पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश (Police Commissioner Krishna Prakash) के साथ जुवेनाइल, झुग्गी बस्तियों के बच्चे और फुटबॉल खिलाड़ियों ने चिंचवड़ के एल्प्रो सिटी मॉल स्थित आयनॉक्स थिएटर में इस फ़िल्म का लुत्फ उठाया।
‘झुंड’ फ़िल्म झुग्गी बस्ती के बच्चों पर आधारित है। नागपुर के सेवानिवृत्त खेल प्रशिक्षक विजय बारसे ने झुग्गी बस्तियों के बच्चों को प्रशिक्षण देकर उन्हें फुटबॉल खिलाड़ी बनाया है। अपराध की ओर झुके ये बच्चे फुटबॉल खेलते हुए कैसे सुधर गए, बारसे ने उनमें फुटबॉल के प्रति रुचि कैसे निर्माण की? यह इस फ़िल्म में फिल्माया गया है। उनके इसी काम को चिन्हित करती है यह फ़िल्म, जिसमें बारसे की भूमिका सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने निभाई है।
सम्बंधित ख़बरें
पिंपरी-चिंचवड और आलंदी के विकास को रफ्तार: महेश लांडगे ने विधानसभा में उठाई 2000 करोड़ से ज्यादा की मांग
PCMC आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी का कड़ा रुख: भामा आसखेड के लिए नया टेंडर और अवैध निर्माण पर सीधी कार्रवाई
‘हवा में फटीं मिसाइलें और मच गई भगदड़’, दुबई से वतन वापसी पर सुमन ने साझा किया रोंगटे खड़े करने वाला अनुभव
पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस आयुक्तालय की ‘संवाद’ पहल असरदार, 10 बालमित्र कक्षों से बाल अपराधों में आई भारी गिरावट
खास शो का किया गया आयोजन
शहर के ऐसे ही बच्चों के लिए झुंड फ़िल्म का खास शो आयोजित किया गया था, जिसके लिए संदेश बोरडे, ऋषिकेश तपशालकर, कपिलेश इगवे, और सज्जी वर्की ने विशेष प्रयत्न किए और ऐसे बच्चों को इकट्ठा किया। 55 से 60 बच्चों ने इस फ़िल्म का लाभ उठाया। अपनी गलतियों को सुधार कर जीवन मे आगे कैसे बढ़ा जाए, यह हमें इस फ़िल्म ने सिखाया है, यह प्रतिक्रिया इन बच्चों ने व्यक्त की।
पिंपरी-चिंचवड़ में स्लम सॉकर का काम बेहतरीन तरीके से चल रहा
विजय बारसे ने फिल्म देखने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि पिंपरी-चिंचवड़ में स्लम सॉकर का काम बेहतरीन तरीके से चल रहा है। इन बच्चों और उनके गुरुओं की जितनी तारीफ की जाए कम है। इस टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर खेलने के लिए किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह पिंपरी-चिंचवड़ में होने वाली स्लम सॉकर नेशनल चैंपियनशिप दिलाने की कोशिश करेंगे।
एक प्रेरणादायक फिल्म: पुलिस कमिश्नर
पुलिस कमिश्नर कृष्ण प्रकाश ने कहा कि यह उन बच्चों के लिए एक प्रेरणादायक फिल्म है जो अपना रास्ता भटक गए हैं और जो बच्चे कानून का उल्लंघन कर रहे हैं। यह फिल्म बच्चों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने में मदद करेगी। सहायक पुलिस आयुक्त सागर कवडे, विशेष बाल दस्ते की दीपाली शिर्के, संवाद संस्था के गजानन कोर्डे, गौरव चौधरी, कुंदन कस्बे, सुमित जगदाने, अमित शिंदे, आईनॉक्स के यूनिट मैनेजर सदानंद सावंत ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
These people saw the film jhund along with the police commissioner of pimpri chinchwad city krishna prakash
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट जारी, करीब 2 करोड़ नाम कटे! कहीं आपका नाम तो गायब नहीं? ऐसे करें चेक
Apr 10, 2026 | 02:06 PMDhule में नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई; आधी रात को छापा
Apr 10, 2026 | 02:01 PMनासिक IT कंपनी में धर्म परिवर्तन का खौफनाक खेल! लिपस्टिक छोड़ने से छत पर रंगरेलियां तक, SIT का बड़ा खुलासा
Apr 10, 2026 | 01:56 PMनागपुर में आचार्य प्रशांत का पहला सार्वजनिक सत्र संपन्न; अष्टावक्र गीता पर चर्चा और IIIT-VNIT में युवा संवाद
Apr 10, 2026 | 01:55 PMAnupama Spoiler: अनुपमा में आया नया तूफान, प्रेम का टूटा सपना, गौतम ने भड़काई नफरत की आग
Apr 10, 2026 | 01:54 PMNagpur NMC: ‘आपली बस’ के 3 ऑपरेटरों पर होगी FIR, बसों के ‘चेसिस’ चोरी होने पर 32 लाख की वसूली
Apr 10, 2026 | 01:54 PMफिर लौटी मिडिल क्लास की फेवरेट Pulsar 180, सस्ती कीमत में दमदार बाइक
Apr 10, 2026 | 01:49 PMवीडियो गैलरी

बेंगलुरु की सड़क पर जोंबी जैसा खड़ा दिखा युवक! क्या भारत में आ गया अमेरिका वाला खतरनाक ड्रग? वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:53 PM
इटावा रेलवे स्टेशन पर शर्मनाक! भगवाधारी बुजुर्ग को चोटी पकड़कर घसीटा, बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल
Apr 09, 2026 | 09:32 PM
ममता बनर्जी को हराने के लिए 1000 करोड़ की साजिश! बंगाल राजनीति का सबसे बड़ा वीडियो लीक, ED जांच की मांग
Apr 09, 2026 | 09:26 PM
ममता का मास्टरप्लान या भाजपा की अंदरूनी कलह? पहले चरण की वोटिंग से पहले बदल गया पूरा नैरेटिव!
Apr 09, 2026 | 07:08 AM
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PM
SDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PM














