Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

सुनेत्रा पवार ने बारामती में लॉन्च किया ‘आदिशक्ति’ अभियान, 2,000 छात्राओं को साइकिल, सुधा मूर्ति रहीं मौजूद

Pune Baramati Event Updates: बारामती में उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, सुधा मूर्ति और स्वाति मालीवाल की मौजूदगी में 2,000 छात्राओं को साइकिल और स्कूलों को डिजिटल क्लासरूम सौंपे गए।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jul 07, 2026 | 04:01 PM

सुनेत्रा पवार (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Baramati Sunetra Pawar: बारामती के ग.दि. मा. सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में राज्य की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजीत पवार ने महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार गर्भाशय के कैंसर के प्रति जागरूकता और रोकथाम अभियान को गति दे रही है। महिलाएं परिवार का ख्याल रखती हैं, लेकिन खुद की जांच टाल देती हैं। सरकार इस मानसिकता को बदलने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का लक्ष्य है कि कोई भी महिला जानकारी के अभाव में योजना से वंचित न रहे।

नकी रही उपस्थिति इस भव्य कार्यक्रम में देश की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इसमें सांसद और वरिष्ठ समाजसेवी पद्म विभूषण सुधा मूर्ति तथा सांसद स्वाति मालीवाल विशेष रूप से शामिल हुईं। इनके साथ जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले, उपाध्यक्ष विवेक वलसे पाटील, अमोल नलावडे, अंकिता पाटील, किरण तावरे, शुभांगी आगवणे, जेडपी सीईओ गजानन पाटील, सचिन सातव और श्वेता नाले उपस्थित थे।

2,000 छात्राओं को साइकिल की गई वितरित

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने ‘आदिशक्ति’ और ‘टू व्हील्स ऑफ होप सायकल बैंक’ के तहत 10 लाख छात्राओं के लिए साइकिल वितरण अभियान की शुरुआत की। इस कार्यक्रम के जरिए 2,000 छात्राओं को साइकिल बांटी गईं। इसके साथ ही जिला परिषद के 240 से अधिक स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और 80 से अधिक स्कूलों में स्टेम लैब सौंपी गईं। 8 स्कूलों में पानी और स्वच्छता सुविधाओं का हस्तांतरण किया गया।

सम्बंधित ख़बरें

नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक

चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत

अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Bhandara News: छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता, साकोली स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह

सुधा मूर्ति और स्वाति मालीवाल का संदेश

कार्यक्रम में सांसद सुधा मूर्ति ने कहा कि महाराष्ट्र समाज सुधारकों की भूमि है। उन्होंने नागरिकों से मातृभाषा सीखने और समाज निर्मिति के लिए क्रांतिकारी विचार रखने की अपील की। सांसद स्वाति मालीवाल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर महिलाओं के लिए बेहतरीन काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साइकिल सिर्फ स्कूल पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि बेटियों के सशक्तिकरण का माध्यम है।

आज बारामती येथे 'आदिशक्ती महिला सक्षमीकरण' आणि 'टू व्हील्स ऑफ होप' या उपक्रमाचा प्रेरणादायी शुभारंभ सोहळा उत्साहात पार पडला. यावेळी राज्यसभा सदस्य, ज्येष्ठ लेखिका, शिक्षणतज्ज्ञ आणि समाजसेविका मा. श्रीमती सुधा मूर्तीजी तसंच महिलांच्या हक्कांसाठी सातत्यानं कार्य करणाऱ्या राज्यसभा… pic.twitter.com/juP3m9uOri — Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) July 5, 2026

यह भी पढ़ें:- पुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित

जिला परिषद ग्रामीण विकास के लिए समर्पित

जिला परिषद अध्यक्ष वीरधवल जगदाले ने कहा कि जिला परिषद राज्य सरकार के मार्गदर्शन में काम कर रही है। स्वर्गीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के विचारों और वर्तमान उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के नेतृत्व में इस कार्य को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। इस कार्यक्रम की प्रास्ताविक शुरुआत मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटिल ने की। जिला परिषद ग्रामीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है।

आदिशक्ति सेविकाओं को दिए टैब

इस अवसर पर पुर्ण जिला परिषद और विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थाओं के बीच महत्वपूर्ण समझौते किए गए। ‘आयुका’ के साथ समझौता हुआ, जिसके तहत छात्र नासा (एनएएसए) और इसरो (आईएसआरओ) का शैक्षणिक दौरा करेंगे, ‘टिस’ (टीआईएसएस) के साथ ग्लोबल गुरुजी कार्यक्रम और ‘सेलकों’ के साथ आंगनवाडी स्वास्थ्य केंद्रों के सौर विद्युतीकरण का समझौता हुआ। कार्यक्रम में उत्कृष्ट काम करने वाली आदिशक्ति सेविकाओं को ‘टैब’ और ‘ई-साइकिल’ भी वितरित की गई।

Sunetra pawar baramati adishakti campaign sudha murty cycle distribution

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 04:01 PM

Topics:  

  • Baramati
  • Development Plan
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.