Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 7 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन

Hututu Soybean Seed: अमरावती के मोर्शी तहसील में 'बूस्टर' कंपनी के 'हुतूतू' सोयाबीन बीज का अंकुरण नहीं होने से किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने कंपनी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 07, 2026 | 03:40 PM

Farmers Protest (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Morshi Farmers Protest:अमरावती जिले के मोशीं तहसील में कथित रूप से ‘बूस्टर’ कंपनी के ‘हुतूतू’ सोयाबीन बीज के अंकुरित नहीं होने से किसानों का गुस्सा सोमवार को फूट पड़ा। स्वाभिमानी शेतकरी संगठन के जिलाध्यक्ष अमित अढाऊ के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने बीज कंपनी के बोरों की होली जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया और कंपनी, बीज विक्रेताओं तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

अमित अढाऊ ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि प्रारंभिक जांच में संबंधित कंपनी का बीज अधिनियम के तहत पंजीकरण नहीं होने तथा पैकेट पर भ्रामक जानकारी और कथित फर्जी लेबल लगाकर किसानों को गुमराह किए जाने के तथ्य सामने आए हैं।

कंपनी पर कार्रवाई की मांग

उन्होंने दोषियों के खिलाफ बीज अधिनियम तथा भारतीय न्याय संहिता/भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं (धोखाधड़ी एवं जालसाजी) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की। आंदोलन में गजानन चौधरी, रविंद्र बुरंगे, प्रमोद कुचे, मंगेश बुरंगे, प्रशांत राऊत, राजेश चौधरी, संतोष बुरंगे, मोतीलाल वानखड़े, रत्नदीप लुंगे, किसन सोलव, प्रफुल्ल उमरकर सहित बड़ी संख्या में किसान मौजद थे।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित

नागपुर में कांग्रेस का भाजपा को अल्टीमेटम, ओबीसी जनगणना पर भाजपा नेता 15 दिन में रुख स्पष्ट करें

गड़चिरोली: खरीफ 2026 राज्यस्तरीय फसल प्रतियोगिता, विजेता किसानों को मिलेगा ₹50 हजार का पुरस्कार

पुणे में बाढ़-भूस्खलन का संकट: सुनेत्रा पवार की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को मुख्यालय न छोड़ने के निर्देश

जमकर हुई नारेबाजी

प्रदर्शन के दौरान किसानों ने ‘जय जवान-जय किसान’, ‘किसानों से धोखा करने वाली बूस्टर कंपनी मुर्दाबाद’ और ‘भीख नहीं, हक का मुआवजा चाहिए’ जैसे गगनभेदी नारे लगाए। कुछ देर के लिए तहसील कार्यालय परिसर में तनावपूर्ण माहौल बन गया। प्रदर्शन के बाद किसान सीधे कृषि अधिकारी कार्यालय पहुंचे और तहसील कृषि अधिकारी का घेराव किया।

किसानों की प्रमुख मांगें

  • प्रभावित खेतों का तत्काल पंचनामा कराया जाए।
  • बीज के नमूने एनएबीएल मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे जाएं।
  • किसानों को हुए नुकसान का तीन गुना मुआवजा कंपनी और विक्रेताओं से दिलाया जाए।
  • संबंधित कंपनी और दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी व बीज कानून के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए।
  • संबंधित कृषि निविष्ठा विक्रेता का लाइसेंस रद्द कर दुकान सील की जाए।

ये भी पढ़े: Vidarbha Weather Forecast: अगले 2-3 दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों के लिए चेतावनी जारी

सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित

किसानों का आरोप है कि मोर्शी तहसील में बड़ी संख्या में किसानों ने ‘हुतूतू बूस्टर’ कंपनी का सोयाबीन बीज खरीदकर बुवाई की थी। लेकिन अंकुरण केवल 5 से 10 प्रतिशत ही हुआ। इससे सैकड़ों हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ और किसानों पर दोबारा बुवाई का संकट खड़ा हो गया। महंगे बीज, उर्वरक और अनिश्चित मानसून के बीच हुए इस नुकसान ने किसानों की आर्थिक स्थिति और खराब कर दी है।

Amravati hututu soybean seed booster company farmers protest

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2026 | 03:40 PM

Topics:  

  • Amravati News
  • Farmers Protest
  • Maharashtra News
  • soybean seeds

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.