Bhandara News: छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता, साकोली स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
Scholarship Exam Result: साकोली के पीएम श्री जिला परिषद हाईस्कूल के 20 विद्यार्थियों ने कक्षा 5वीं और 8वीं छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता हासिल कर छात्रवृत्ति के लिए पात्रता प्राप्त की।
Scholarship Exam (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
PM Shri ZP High School Sakoli: कक्षा 5वीं एवं 8वीं छात्रवृत्ति परीक्षा का परिणाम हाल ही में घोषित किया गया। इसमें पीएम श्री जिला परिषद हाईस्कूल, साकोली के कुल 20 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त करते हुए छात्रवृत्ति के लिए पात्रता हासिल की है। इनमें कक्षा 8वीं के 13 तथा कक्षा 5वीं के 7 विद्यार्थी शामिल हैं।
कक्षा 5वीं में आर्या भगवान उके, धीया महादेव मानकर, कृतिका गुणीलाल बागडकर, मिताली रमेश लंजे, रुचिता राजेश डोंगरवार, शांतनु नितीन थेर एवं यशस्वी आशुराज चांदेवार ने सफलता प्राप्त की।
साकोली में छात्रवृत्ति परीक्षा का शानदार रिजल्ट
वहीं कक्षा 8वीं में बादल विश्वनाथ हेमने, डूनेश्वरी उमेशचंद्र नगरकर, गीता वासुदेव मौजे, हर्षल दिनेश तरोने, हेमंत संजय रुखमोडे, माही भगवान उके, नव्या हरिश्चंद्र मलेवार, पूर्वा चंद्रशेखर कापगते, रोहन रविशंकर समरीत, सुशील उत्तम मेश्राम, स्वप्निल विजय शिवणकर, उत्कर्ष सतीश इटवले तथा यशस्वी नरेंद्र वलथरे छात्रवृत्ति के लिए पात्र घोषित हुए।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
पुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित
5वीं के 7 और 8वीं के 13 विद्यार्थी सफल
सफल विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के मुख्याध्यापक धर्मेंद्र कोचे, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मदनभाऊ रामटेके, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष हुसन बडोले, समस्त पदाधिकारियों एवं विद्यालय के शिक्षकशिक्षिकाओं को दिया।
ये भी पढ़े: भारतीय आयुर्वेद से होगा दुनिया का स्वास्थ्यवर्धन, नवभारत कॉन्क्लेव में मंत्री प्रतापराव जाधव का बड़ा दावा
इनमें पल्लवी शिंदे, लीना हुमने, बी. आर. चव्हाण, डॉ. मनोज बागडे, कुमुद नाकाडे, अमित डोये, चौधरी, मनोहर भैसारे, धनराज मसराम, नरेश बालबुद्धे, सचिदानंद लुटे, नेकराज वजाडे, प्रयाग बोरकर, तोफीक सय्यद, मुकेश गुरनुले, सुशांत बांडेबुचे, इमरान तुरक तथा पायल गणवीर का विशेष मार्गदर्शन रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है।
