नागपुर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मिलेगी रफ्तार; नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई हाई-लेवल बैठक
Nagpur Nitin Gadkari: नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में नागपुर की रेल ओवरब्रिज, फ्लाईओवर और मोबिलिटी परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।
- Written By: अंकिता पटेल
नितिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक,(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Nagpur Nitin Gadkari ROB Flyover Projects: नागपुर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (एमआरआईडीसी) ने सिटी की प्रमुख रेल ओवरब्रिज (आरओबी), फ्लाईओवर और भविष्य की मोबिलिटी परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति और प्रगति की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत को।
गडकरी ने चल रही परियोजनाओं की गति पर संतोष व्यक्त किया और नागपुर के शहरी विकास के अगले चरण को गति देने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और निर्माण कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया।
गडकरी ने परियोजनाएं समय पर पूरी करने के दिए निर्देश
समयबद्ध निष्पादन पर जोर गडकरी ने इस बात पर जोर दिया कि बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का समय पर पूरा होना आवश्यक है। उन्होंने अधिकारियों को केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय कर लंबित मुद्दों को तुरंत सुलझाने और हर स्तर पर जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
सम्बंधित ख़बरें
चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
अमरावती में सोयाबीन बीज विवाद, ‘हुतूतू’ बीज नहीं उगने पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
Bhandara News: छात्रवृत्ति परीक्षा में शानदार सफलता, साकोली स्कूल के 20 विद्यार्थियों ने बनाई जगह
पुणे में आषाढ़ी वारी पर बड़ा फैसला: बाढ़ के चलते 101 मनपा स्कूलों में छुट्टी, 12 जुलाई तक पानी कटौती भी स्थगित
बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों सहित प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित थे जिनमें विधायक कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, प्रवीण दटके, महापौर नीता ठाकरे, पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, आयुक्त विपिन इटनकर, कलेक्टर कुमार आशीर्वाद, डीआरएम विनायक गर्ग और एनआईटी के अध्यक्ष संजय मीणा शामिल थे।
पूरी हो चुकीं परियोजनाएं
- बैठक में 2 महत्वपूर्ण परियोजनाओं को ‘पूर्ण’ घोषित किया गया जो उद्घाटन के लिए तैयार हैं।
- इतवारी-नागभीड़ रेलवे लाइन पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 73 (डिप्टी सिग्नल) पर बना रोड ओवरब्रिज,
- डिप्टी सिग्नल क्षेत्र को शांतिनगर और लकड़गंज से जोड़ने वाला रोड अंडरब्रिज।
- भविष्य की योजनाएं एमआरआईडीसी ने शहर में 7 नए फ्लाईओवर के प्रस्ताव और कावरापेठ आरओबी पर जंक्शन सुधार की योजनाएं
- भी पेश की। इन परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) और सामान्य व्यवस्था चित्र (जीएडी) तैयार कर मंत्रालय को अनुमोदन के लिए भेज दिए गए हैं।
यह भी पढ़ें:-चोरी के ट्रकों के रजिस्ट्रेशन के बाद अब रोटेशन घोटाला; नागपुर ग्रामीण RTO के खिलाफ विजिलेंस में पहुंची शिकायत
निर्माणाधीन प्रमुख परियोजनाएं
- बैठक में मुख्य रूप से 4 बड़ी परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई।
- मोमिनपुरा रोड ओवरब्रिज।
- अजनी रोड ओवरब्रिज।
- जगनाडे चौक फ्लाईओवर।
- हसनबाग-निर्मल फ्लाईओवर नगरी।
- एमआरआईडीसी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार जायसवाल ने इन परियोजनाओं की उपलब्धियों, चुनौतियों और समय पर पूर्ण करने की कार्ययोजना को साझा किया।
