Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Pune Shiv Sena Revamp: चुनावी हार के बाद एक्शन मोड में शिंदे, पुणे-पिंपरी संगठन पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक

Shiv Sena Internal Conflict Pune: पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में खराब चुनावी प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवसेना की पूरी कार्यकारिणी भंग कर दी। असंतोष के चलते ये बड़ा फैसला लिया गया।

  • Written By: अपूर्वा नायक
Updated On: Apr 05, 2026 | 01:52 PM

Eknath Shinde statement (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Pune PCMC Shiv Sena Executive Revamp: महाराष्ट्र की राजनीति में सांगठनिक मजबूती को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने एक बड़ा और कड़ा कदम उठाया है।

पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका चुनावों में शिवसेना (शिंदे गुट) के निराशाजनक प्रदर्शन और पार्टी के भीतर गहराते आंतरिक कलह को देखते हुए दोनों शहरों की पूरी कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

पार्टी नेतृत्व के इस अचानक लिए गए फैसले को एक ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ के तौर पर देखा जा रहा है, जिससे स्थानीय नेताओं और पदाधिकारियों के बीच हड़कंप मच गया है। उद्योग मंत्री और पुणे जिले के संपर्क नेता उदय सामंत ने आधिकारिक तौर पर इस निर्णय की पुष्टि की है।

सम्बंधित ख़बरें

Dhule में पाकिस्तानी कॉस्मेटिक्स जब्त, प्रतिबंध के बावजूद बिक रहे विदेशी उत्पाद; दो व्यापारी गिरफ्तार

चंद्रशेखर बावनकुले के पास क्या सच में है 1147 एकड़ जमीन? सरकारी आंकड़े आए सामने, वायरल वीडियो पर लिया एक्शन

Thane News: 20-40% फीस बढ़ोतरी से नाराज पेरेंट्स, सरस्वती स्कूल प्रबंधन पर मनमानी के आरोप

LPG की शॉर्टेज के चलते डिलीवरी बॉयज ने किया काम बंद का ऐलान, गैस एजेंसी में काम बंद, इन इलाकों में मचा हाहाकार

Pune मनपा में नहीं खुला खाता

इस कार्रवाई के तहत वर्तमान के सभी पदाधिकारियों को फिलहाल ‘प्रभारी’ घोषित कर दिया गया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, पुणे मनपा में खाता न खुल पाना और पिंपरी-चिंचवड़ में महज छह सीटों पर सिमट जाना मुख्यमंत्री की नाराजगी का मुख्य कारण बना।

ये भी पढ़ें :- जैन धर्म पर मंत्री Mangal Prabhat Lodha का बड़ा बयान, अल्पसंख्यक दर्जे पर पुनर्विचार की सलाह

पार्टी में नेताओं के बीच लंबे समय से शीतयुद्ध

  • पार्टी के भीतर पुराने शिवसैनिकों और अन्य दलों से आए नए नेताओं के बीच लंबे समय से शीतयुद्ध चल रहा था, जिसका सीधा असर चुनाव परिणामों पर पड़ा। पुणे में रवींद्र धंगेकर और नाना भानगिरे जैसे प्रमुख चेहरों के बीच सांगठनिक संतुलन बिठाना नेतृत्व के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो रहा है।
  • पिपरी-चिंचवड़ में सांसद श्रीरंग बारणे के नेतृत्व में भी चुनाव में अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
  • अब एक महीने के भीतर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस दौरान निष्क्रय और गुटबाजी में लिप्त पदाधिकारियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाना तय माना जा रहा है, जबकि जमीन पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं को नई और बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
  • हालांकि, इस पुनर्गठन के बीच पार्टी में गुटबाजी और बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है। हर धड़ा नई कार्यकारिणी में अपना वर्चस्व कायम करने के लिए जोर-आजमाइश कर रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि नई नियुक्तियों में संतुलन नहीं बनाया गया, तो विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी को बड़ी बगावत का सामना करना पड़ सकता है।

Shinde dissolves pune pcmc shiv sena executive revamp

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 05, 2026 | 01:52 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Pune News
  • Shiv Sena

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.