-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pcmc Missing Records 6257 Crore Audit Irregularities Case
पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में वित्तीय अनियमितता का शक, हजारों करोड़ की फाइलें लापता
- Written By: अपूर्वा नायक
Pimpri Chinchwad Corruption Allegation: पिंपरी-चिंचवड़ मनपा में ऑडिट के दौरान 6257 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड गायब पाए गए हैं। कई विभागों की फाइलें नदारद होने से बड़े घोटाले की आशंका जताई जा रही है।

पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका (सोर्स: सोशल मीडिया)
PCMC Missing Records Audit Irregularities Case: पिंपरी-चिंचवड़ महानगर पालिका (पीसीएमसी) में भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।
मनपा प्रशासन द्वारा कराए गए आंतरिक और विशेष ऑडिट में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि कुल 6,257 करोड़ रुपये के वित्तीय रिकॉर्ड और फाइलें गायब हैं।
ऑडिट विभाग को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने में की जा रही टालमटोल के कारण अब हजारों करोड़ रुपये के कामों में बड़े पैमाने पर अनियमितता और घोटाले की आशंका जताई जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
कई विभागों की फाइलें नदारद
रिकॉर्ड की अनुपलब्धता के कारण ऑडिट की प्रक्रिया पूरी तरह बाधित हो गई है। इसका सीधा असर निर्माण अनुमति, कर वसूली, उद्यान विभाग, अग्निशमन, नगररचना, सार्वजनिक स्वास्थ्य और लेखा विभाग जैसे महत्वपूर्ण विभागों के कामकाज पर पड़ा है। इन विभागों द्वारा किए गए खर्च, वसुली और आपत्तियों का विवरण स्पष्ट नहीं हो पा रहा है, जिससे जांच अधूरी रह गई है।
आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2012-13 से मार्च 2024 तक के निरीक्षण में करीब 1,915 करोड़ रुपये की आपत्तियां और 2,131 करोड़ रुपये की लंबित वसूली दर्ज है। इसके अलावा, 2,123 करोड़ करोड़ रुपये से अधिक का रिकॉर्ड न मिलने के कारण कुल विवादित राशि 6, 123 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है।
विभागों को दिए गए हैं कार्रवाई के निर्देश
ऑडिट में उठी आपत्तियों पर संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। कुछ मामलों में रिकॉर्ड न मिलने के कारण ऑडिट लंबित है और रिकॉर्ड उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
– प्रमोद भोसले, मुख्य लेखा परीक्षक, पिचिं मनपा
ये भी पढ़ें :- पुणे मनपा में 2000 करोड़ सड़क परियोजनाओं पर हंगामा, विपक्ष ने उठाए वित्तीय सवाल
प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल
इस स्थिति ने प्रशासन की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सामाजिक कार्यकर्ताओं और विपक्षी दलों का आरोप है कि जानबूझकर फाइलों को गायब किया गया है ताकि भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला जा सके। इस मामले में चेतावनी दी गई है कि यदि दो महीने के भीतर रिकॉर्ड पेश कर उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो इस वित्तीय गबन के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट में याचिका दायर की जाएगी। सामाजिक कार्यकर्ता मारुति भापकर ने भी इसे शहर के इतिहास का बड़ा घोटाला करार देते हुए गहन जांच की मांग की है।
Pcmc missing records 6257 crore audit irregularities case
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMAlpha Q Song: हुमा कुरैशी की फिल्म ने आलिया भट्ट की ऐल्फा पर साधा निशाना, रिलीज से पहले नए गाने ने बढ़ाई चर्चा
Jul 02, 2026 | 10:57 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














