चंद्रशेखर बावनकुले के पास क्या सच में है 1147 एकड़ जमीन? सरकारी आंकड़े आए सामने, वायरल वीडियो पर लिया एक्शन
Chandrashekhar Bawankule: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले को बदनाम करने की साजिश! 1147 एकड़ जमीन का दावा निकला झूठा, कोराडी पुलिस ने दर्ज किया मामला। जानें क्या है सच्चाई।
- Written By: प्रिया जैस
चंद्रशेखर बावनकुले (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Chandrashekhar Bawankule Filed FIR: नागपुर में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले और उनके परिवार के नाम पर 1147 एकड़ जमीन होने का दावा करने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर बीते 3-4 दिनों से जमकर वायरल हो रहा था। इस भ्रामक व झूठे दावे के चलते बावनकुले परिवार की बदनामी हो रही थी। बावनकुले ने कहा था कि झूठी जानकारी वायरल करने वाले खिलाफ वे पुलिस में मामला दर्ज करवाएंगे।
उनके कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल करने वाले के खिलाफ कोराडी पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया गया है। वहीं कामठी तहसील ऑफिस से बावनकुले के परिवार के पास वास्तव में कितनी जमीन है, यह जानकारी भी सार्वजनिक की गई है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। इस घटना से शहर में हलचल मच गई है।
दस्तावेजों से सामने आई सच्चाई
चंद्रशेखर बावनकुले के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, फेसबुक पर वायरल हुए एक वीडियो में रामेश्वर दरेकर नामक व्यक्ति ने यह दावा किया था कि बावनकुले और उनके परिवार के नाम पर कुल 1147 एकड़ जमीन है। यह वीडियो 31 मार्च से 3 अप्रैल के बीच तेजी से वायरल हुआ। इस दावे से समाज में गलत संदेश फैलने और बावनकुले परिवार की बदनामी होने की बात शिकायत में कही गई है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC ने राज्य सरकार को लगाई कड़ी फटकार; 1999 की फूड प्रोसेसिंग सब्सिडी योजना रद्द करने पर जताई नाराजगी
बिना मजबूत आधार के LOC जारी करने पर कोर्ट सख्त; नागपुर SBL धमाका मामले में न्यायाधीशों की बेंच ने दिया अहम आदे
नागपुर में ‘आपली बस’ के ठेकेदारों की मनमानी; ड्राइवर करे एक्सीडेंट और हर्जाना भरे मनपा, कैसा है ये एग्रीमेंट?
हादसे के इंतजार में नागपुर महानगर पालिका? व्यस्ततम इलाके में जर्जर इमारत को लेकर प्रशासन ने साध रखी है चुप्पी
यह भी पढ़ें – शोभायात्रा से गायब 14 साल के अथर्व की बेरहमी से हत्या! 42 घंटे बाद बोरे में बंधी मिली लाश, नागपुर में सनसनी
चंद्रशेखर बावनकुले के नाम पर कितनी जमीन है?
वहीं कामठी तहसील ऑफिस द्वारा जारी आधिकारिक प्रमाणपत्र के अनुसार, बावनकुले और उनके परिवार के नाम पर कुल लगभग 28.44 एकड़ जमीन ही दर्ज है। यह जमीन विभिन्न गांवों और सर्वे नंबरों में दर्ज है। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक गणेश धुमाल कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होने की संभावना जताई जा रही है।
