Pune: रूपाली ठोंबरे की पोस्ट से राजनीतिक गर्मी, शरद पवार या शिवसेना में जाएगी?

Pune: एनसीपी की नेता रूपाली ठोंबरे के इस्तीफे के बाद उनकी सोशल मीडिया पोस्ट ने नई राजनीतिक अटकलों को हवा दे दी है। बालासाहेब ठाकरे और शरद पवार की तस्वीरें साझा कर उन्होंने संकेतों से हलचल बढ़ा दी।
Rupali Thombre
रुपाली थोंबरे (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) की नेता रूपाली पाटिल ठोंबरे पिछले कुछ दिनों से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पार्टी की महिला प्रदेश अध्यक्ष रूपाली चाकणकर से राजनीतिक विवाद के बाद ठोंबरे ने हाल ही में पार्टी के विभिन्न पदों से इस्तीफा दे दिया था।

इसके बाद से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि अजित पवार की एनसीपी में असहज महसूस कर रहीं रूपाली ठोंबरे किस पार्टी में शामिल होंगी। इन अटकलों को ठोंबरे की ताजा सोशल मीडिया पोस्ट ने और हवा दे दी है। रूपाली ठोंबरे ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने राजनीतिक विरोधियों पर निशाना साधा है।

तस्वीरों में छिपा संकेत

ठोंबरे ने एक पोस्ट में 2005 की अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अपनी ताकत का जिक्र किया है। दूसरी तस्वीर में उन्होंने महाराष्ट्र के दिग्गज नेता, हिंदुहृदयसम्राट बालासाहेब ठाकरे और शरदचंद्र पवार को एक साथ दिखाया है। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने अपने विरोधियों की चेतावनी देते हुए लिखा है कि ऐरे-गैरे नत्यू खैरे, नटखट लोगों को हमें सिखाना नहीं चाहिए।

एक तस्वीर में शरद पवार की मौजूदगी के चलते यह चर्चा जोर पकड़ रही है कि वह अजित पवार के गुट से निकलकर शरद पवार के राष्ट्रवादी गुट में शामिल हो सकती है। वहीं, दूसरी तस्वीर में दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का होना एक और संभावना की ओर इशारा करता है। बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर साझा करना इस ओर संकेत दे रहा है कि वह शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) में प्रवेश की तैयारी कर रहीं हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com