- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Rajegaon Villagers Lock Gram Panchayat Office Daund Pune
Pune: आय-व्यय का हिसाब नहीं मिला, राजेगांव ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला
Pune News: दौंड के राजेगांव में ग्राम पंचायत के 2023–25 के आय-व्यय का हिसाब न मिलने पर ग्रामीणों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया। सरपंच और ग्राम सेवक ग्राम सभा से फरार हो गए।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे न्यूज (सौ. डिजाइन फोटो )
Pune News In Hindi: दौंड तहसील के राजेगांव गांव में ग्राम पंचायत के भ्रष्ट और अनियमित कामकाज को लेकर ग्रामीणों ने अपना तीखा गुस्सा जाहिर करते हुए सीधे ग्राम पंचायत कार्यालय में ताला जड़ दिया।
यह अजीबोगरीब घटना तब घटी जब एक स्थगित ग्राम सभा में ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के जमा-खर्च का हिसाब मांगा, जिस पर सरपंच और ग्राम सेवक ने जानकारी देने के बजाय अचानक सभा से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें 2023 से 2025 तक की पूरी जमा खर्च की जानकारी नहीं मिल जाती, तब तक कार्यालय नहीं खोला जाएगा।
ग्रामीणों के इस कड़े रुख ने ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के कामकाज पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। राजेगांव ग्राम पंचायत में ग्राम सभा आयोजित की गई थी। इस सभा से पहले, ग्रामीणों ने लिखित आवेदन देकर 2023 से 2025 की अवधि के लिए ग्राम पंचायत के संपूर्ण आय-व्यय का हिसाब और जानकारी लिखित रूप में मांगी थी।
सम्बंधित ख़बरें
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
भारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
मुंबई के तीन प्रमुख स्टेशनों का जल्द होगा कायापलट, एस्केलेटर और सौंदर्यीकरण की योजना
उनका उद्देश्य था कि यह जानकारी ग्राम सभा में सामने आए और खचों पर खुली चर्चा हो सके। लेकिन जब ग्रामीणों ने ग्राम सभा में यह जानकारी देने की मांग की, तो ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से कोई भी संतोषजनक उत्तर या लिखित जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई।
प्रशासन द्वारा जानकारी देने में असमर्थता जताई जाने के कारण ग्रामीणों में असंतोष फैल गया। ग्रामीणों ने प्रशासन को लिखित ज्ञापन देकर तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने की मांग की है। आय-व्यय की संतोषजनक जानकारी न मिलने पर राजेगांव के ग्रामीण अत्यधिक आक्रोशित हो गए।
ग्रामीणों का बढ़ता गुस्सा और तीखे सवाल देखकर, सरपंच और ग्राम सेवक चलती ग्राम सभा से ही अचानक भाग खड़े हुए। प्रशासन के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से भड़के ग्रामीणों ने इसे लोकतांत्रिक सभा में अनुचित मानते हुए, सर्वसम्मति से ग्राम पंचायत कार्यालय पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों ने घोषणा की है कि जब तक उन्हें 2023 से 2025 तक का संपूर्ण हिसाब नहीं मिलता, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।
ग्रामीणों की इस सख्त कार्रवाई ने ग्राम पंचायत के कामकाज पर गंभीर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। ज्ञापन पर मुकेश गुणवरे, शहाजी गुणवरे समेत कई ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि तत्काल आय-व्यय की जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई, तो उनका आंदोलन और भी अधिक तीव्र किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :- Ajit Pawar को लगा तगड़ा झटका, यशवंत शुगर मिल की जमीन बिक्री पर सीएम फडणवीस की रोक
सूचना के अधिकार से ले सकते हैं जानकारी
- प्रभारी सरपंच ललिता सोपान चोपडे ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह आरोप राजनीत्तिक विद्वेष के चलते लगाए गए हैं।
- ग्राम पंचायत द्वारा किए गए सभी कार्यों के टेंडर ऑनलाइन जारी किए जाते हैं और राशि सीधे ठेकेदार के खाते में जाती है।
- सभी कायों का निरीक्षण पंचायत समिति के अधिकारियों द्वारा किया जाता है, इसलिए काम में कोई कोताही नहीं होती।
- ग्रामीणों को जो भी जानकारी चाहिए, वह सूचना के अधिकार के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है।
Rajegaon villagers lock gram panchayat office daund pune
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar: शिव जयंती की तैयारी तेज, महापौर की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक, घोड़बंदर किले के संरक्षण पर जोर
Feb 16, 2026 | 08:17 PMकमरू ने राहुल बनकर फेंका प्रेमजाल…रेप और ब्लैकमेल कर कराया देह व्यापार, हिंदू युवती ने सुनाई दर्दनाक दास्तान
Feb 16, 2026 | 08:10 PM48 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश, इंफ्रा प्रोजेक्ट्स और मुंबई 3.0 को मिलेगी रफ्तार, 87 प्रतिशत राशि होगी खर्च
Feb 16, 2026 | 08:05 PMफरीदाबाद की फैक्ट्री में ब्लास्ट, पुलिसकर्मियों समेत 35 लोग झुलसे, सड़क पर खड़ी गाड़ियां जलीं
Feb 16, 2026 | 08:00 PMपैसे दो और माफी पाओ! डोनाल्ड ट्रंप का नया ‘क्षमादान सिस्टम’, हर दिन छूट रहे हैं 6 बड़े क्रिमिनल
Feb 16, 2026 | 07:55 PMसिर्फ 65 हजार में दमदार माइलेज वाली बाइक, Splendor से सस्ती Honda Shine 100 बनेगी रोज़ाना सफर की साथी
Feb 16, 2026 | 07:54 PMभारत के पहले एआई लिविंग लैब का महाराष्ट्र में शुभारंभ, स्वदेशी उद्योगों को मिलेगी तकनीक की शक्ति: मंत्री लोढ़ा
Feb 16, 2026 | 07:44 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM











