हिंजेवाड़ी-बालेवाड़ी मेट्रो ट्रायल सफल, Pune वासियों को मिलेगी ट्रैफिक जाम से राहत

Pune में जल्द ही मेट्रो की 3 लाइन जल्द ही शुरु होने वाली है। ये मेट्रो का रूट हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर की ओर जाने वाला है। साथ ही सबसे बड़ी बात है कि ये कॉरिडोर IT Sector को सीधे पुणे शहर से जोड़ेगा।
Pune Metro
पुणे मेट्रो (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune News In Hindi: लंबे इंतजार के बाद पुणे मेट्रो की महत्वाकांक्षी लाइन-3 (हिंजेवाड़ी से शिवाजीनगर) अगले 6 महीने में यात्रियों के लिए खोलने की तैयारी चल रही है।

यह कॉरिडोर आईटी पार्क क्षेत्र को सीधे शहर के केंद्र से जोड़ेगा, जिससे रोजाना सफर करने वाले हजारों कर्मचारियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। पिछले महीने हिंजेवाड़ी से बालेवाड़ी के बीच सफल ट्रायल भी हो चुका है।

23 किलोमीटर लंबा मार्ग

करीब 23 किलोमीटर लंबा यह मार्ग पुणे मेट्रो परियोजना का अहम हिस्सा है, जिसे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल के तहत तैयार किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है और ट्रायल रन जल्द शुरू होने वाला हैं। शुरुआती दौर में कुछ चुनिंदा स्टेशन ही चालू किए जाएंगे, जबकि शेष स्टेशन चरणबद्ध तरीके से आम जनता के लिए खोले जाएंगे। लाइन-3 के शुरू होने से हिंजवड़ी आईटी हब, बालेवाड़ी, बाणेर और शिवाजी नगर के बीच सफर का समय आधे से भी कम हो जाएगा। इससे न केवल ट्रैफिक जाम में कमी आएगी, बल्कि प्रदूषण भी घटेगा। शहर के नागरिक इस सुविधा को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

  • उनका मानना है कि मेट्रो का यह नया कॉरिडोर पुणे की जीवनशैली और ट्रैफिक व्यवस्था को पूरी तरह बदल देगा। स्वारगेट मेट्रो स्टेशन केवल यात्रियों के लिए ही नहीं बल्कि भविष्य में कॉर्पोरेट सेक्टर के लिए भी महत्वपूर्ण मल्टीमोडल हब साबित होगा।
  • यह विश्वास राज्य के उच्च व तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने व्यक्त किए है पाटिल ने शनिवार को स्वारगेट मेट्रो स्टेशन का दौरा कर पूरे प्लान की समीक्षा की। इस मौके महामेट्रो के मैनेजिंग डायरेक्टर श्रवण हर्डीकर, संचालक अतुल गाडगील, संचलन व प्रणाली के संचालक विनोदकुमार अग्रवाल के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
  • इस मौके पर पाटिल ने कहा कि स्वारगेट बस डिपो पुणे का सबसे व्यस्त स्थान है।
  • राज्य के कोने-कोने से आने वाले कई लोग पुणे में प्रवेश के लिए बड़े पैमाने पर स्वारगेट से सफर करते हैं। पहले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए पीएमपीएमएल या निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन अब अंडरग्राउंड मेट्रो से उन्हें तुरंत कनेक्टिविटी मिल रही है।
  • उन्होंने कहा कि स्वारगेट मेट्रो स्टेशन का लेआउट भव्य है और यहां विभिन्न परिवहन सेवाओं का एकीकरण होगा। इससे आने वाले समय में यह स्थान कॉर्पोरेट्स के लिए भी एक आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com