पुणे को भारी ट्रैफिक से मिलेगा निजात, फड़णवीस ने किया फ्लाईओवर-मेट्रो फुटब्रिज का उद्घाटन

शहर में बढ़ते वाहनों के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में इस ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए सिंहगढ़ रोड पर फ्लाईओवर-मेट्रो फुटब्रिज का उद्घाटन सीएम के द्वारा किया गया है।
अक्सर पुणे शहर में बढ़ते वाहनों के कारण भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। ऐसे में इस ट्रैफिक को सुचारू रुप से कंट्रोल करने के लिए सिंहगढ़ रोड पर फ्लाईओवर-मेट्रो फुटब्रिज का उद्घाटन सीएम के द्वारा किया गया है।
सीएम देवेंद्र फडणवीस (सौ. सोशल मीडिया )
Updated on

Pune News In Hindi: पुणे शहर में बढ़ती वाहनों की संख्या से होने वाले ट्रैफिक जाम को कम करने के लिए सिंहगढ़ रोड पर राजाराम पुल से फन टाइम थिएटर तक बनाया गया। फ्लाईओवर सोमवार को जनता के लिए खोल दिया गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस फ्लाईओवर के दूसरे चरण का लोकार्पण किया, जिसके बाद यह पुल यातायात के लिए खुला हो गया। इस अवसर पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल, विधान परिषद की उपसभापति डॉ नीलम गोरहे, परिवहन राज्य मंत्री माधुरी मिसाल, विधायक योगेश टिलेकर, बापूसाहेब पठारे, सुनील कांबले, पुणे महानगरपालिका आयुक्त नवल किशोर राम, पुणे शहर पुलिस आयुक्त अमितेश गुप्ता, अतिरिक्त महापालिका आयुक्त पृथ्वीराज बी पी और शहर के मुख्य अभियंता प्रशांत वाघमारे सहित कई प्रमुख व्यक्ति उपस्थित थे।

घनी आबादी वाले लोगों को मिलेगी राहत

पुणे मेट्रो के पहले चरण में वनाज से रामवाड़ी मार्ग पर छत्रपति संभाजी उद्यान मेट्रो स्टेशन को शनिवार पेठ से जोड़ने वाले एक पैदल यात्री पुल (फुटब्रिज) का सोमवार, 1 सितंबर को शाम 5 बजे मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के हाथों उद्घाटन किया गया। यह पुल मुठा नदी पर बनाया गया है और शनिवार पेठ, सदाशिव पेठ और नारायण पेठ जैसे घनी आबादी वाले क्षेत्रों को मेट्रो स्टेशन से जोड़ता है, जिससे यहां के निवासियों के लिए मेट्रो सेवा का उपयोग करना अधिक सुविधाजनक हो जाएगा। यह पुल इंजीनियरिंग और कला का एक उत्कृष्ट मिश्रण है, जो एक आधुनिक 'केबल स्टेड ब्रिज' है। पुणे की सांस्कृतिक विरासत का सम्मान करने के लिए, इसे तानपुरा के आकार जैसा डिजाइन किया गया है। तकनीकी रूप से, यह पुल 179।91 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा है।

समय की होगी बचत

इस नए फ्लाईओवर से राजाराम पुल से फन टाइम थिएटर तक की 2.6 किमी की दूरी और इसके बीच आने वाले छह चौराहों को पार करने में लगने वाला 30 मिनट का समय अब घटकर केवल 5 से 6 मिनट रह गया है। पुल के नीचे की सड़क का भी व्यवस्थित विकास किया गया है, जहां दोनों तरफ तीन लेन की यातायात क्षमता, चौड़े फुटपाथ और पार्किंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। डिवाइडर का सौंदर्याकरण सीएसआर के तहत दो एजेंसियों द्वारा किया गया है, जो अगले 5 साल तक इसका रखरखाव करेंगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com