- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Punekar Hopes Raised By Pm Narendra Modi Visit Many Projects Can Be Auspicious
पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे से जगी पुणेकरों की उम्मीद, इन परियोजनाओं का निकल सकता है मुहुर्त!
- Written By: प्रभाकर दुबे

File Photo
पुणे: पुणे (Pune) के लोगों की सुविधा में मददगार कई परियोजनाएं (Projects) पूरी हो चुकी हैं। पर उसका शुभारंभ नहीं हो पा रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के पुणे दौरे से पुणेकरों की उम्मीदें जग गई हैं। अनुमान लगाया जा रहा है कि पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ (Pimpri-Chinchwad) की कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं जो पूरी हो चुकी हैं, सभी का मुहुर्त निकल जाएगा।
इसमें पुणे मेट्रो का विस्तारित रुट, पुणे और पिंपरी-चिंचवड की आवास योजना, नदी सुधार परियोजना और मोशी स्थित वेस्ट टू एनर्जी जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक अगस्त को तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण करने पुणे आएंगे।
पीएम मोदी के हाथों हुआ था मेट्रो का भूमिपूजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कई साल पहले पुणे मेट्रो परियोजना का भूमिपूजन किया गया था। डेढ साल पहले पुणे मेट्रो के पहले चरण के गरवारे कालेज से वनाज और फुगेवाडी से पिंपरी स्टेशन तक के मेट्रो मार्ग का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों किया गया था। उसके बाद पिछले डेढ़ वर्षों में पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ के शहरों में कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं या लगभग अंतिम चरण में है। पर कुछ कारणों से इन परियोजनाओं का उद्घाटन नहीं हो पाया है। ऐसे में चर्चा है कि प्रधानमंत्री के हाथों इन परियोजनाओं का शुभारंभ होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Pune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Pune में मसाज सेंटर पर छापा: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो युवतियां मुक्त
Pune Police का ‘ऑपरेशन फ्लश आउट’: 11 दिन में 166 केस, 134 आरोपी गिरफ्तार
दिग्विजय भोंडवे के सिर सजा ‘महाराष्ट्र केसरी’ का ताज; मंत्री अशोक उइके ने किया आधुनिक खेल अकादमी का ऐलान
दिल्ली में आज सुरक्षा आयुक्त से मिलेंगे मेट्रो के अधिकारी
इसमें पुणे मेट्रो का विस्तारित रुट भी इसमें शामिल है। गरवारे कालेज से पुणे स्टेशन के करीब रूबी हाल स्टेशन और फुगेवाडी से सिविल कोर्ट स्टेशन तक का विस्तारित मार्ग बन कर तैयार है। महामेट्रो ने दोनों विस्तारित लाइनों पर काम पूरा कर लिया है। विस्तारित मार्गों का मेट्रो रेल सुरक्षा निरीक्षण भी पूरा हो चुका है। हालांकि मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की हरी झंडी नहीं मिली है। प्रधानमंत्री मोदी एक अगस्त को पुणे दौरे पर रहेंगे। इस दौरे के दौरान पुणे मेट्रो के विस्तारित प्रोजेक्ट का उद्घाटन करने की तैयारी चल रही है। इसके लिए मेट्रो अधिकारी गुरुवार 13 जुलाई को दिल्ली में सुरक्षा आयुक्त से मिलेंगे, ऐसी जानकारी मिली है।
चांदनी चौक पुल के शुरू होने से जाम से मिलेगी मुक्ति
अधिकारियों ने बताया कि चांदनी चौक स्थित पुराने पुल को तोड़ने के बाद इसी स्थान पर नए पुल का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। चांदनी चौक परियोजना से ट्रैफिक समस्या का हल होगा। इस वजह से ये प्रोजेक्ट पुणेकरों के लिए अहम हैं। इस वर्ष महाराष्ट्र दिन (1 मई) को इस परियोजना का उद्घाटन करने का नियोजन किया गया था, लेकिन नए पुल का काम पूरा नहीं होने के कारण इस पुल का उद्घाटन रोक दिया गया। पुणेकर इस नए पुल के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों होगा।
Punekar hopes raised by pm narendra modi visit many projects can be auspicious
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Apr 03, 2026 | 03:44 PMतमिलनाडु चुनाव के लिए BJP की लिस्ट जारी, कुल 27 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व राज्यपाल को भी मिला टिकट
Apr 03, 2026 | 03:33 PM‘धुरंधर 2’ की आंधी पर कुब्रा सैत का रिएक्शन, बोलीं- हर बार रिएक्ट करना जरूरी नहीं
Apr 03, 2026 | 03:32 PMUmesh Yadav ने अपनी पत्नी के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, भस्म आरती में भी हुए शामिल
Apr 03, 2026 | 03:30 PMPalghar में चलती बस में बुजुर्ग महिला के गहने उड़ाने वाली ‘गैंग’ गिरफ्तार, पुलिस ने 2.38 लाख का माल किया बरामद
Apr 03, 2026 | 03:29 PMपुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
Apr 03, 2026 | 03:29 PM‘चुम्मा लेला राजा जी’ के लिए अक्षरा सिंह की मेहनत रंग लाई, रिहर्सल वीडियो हुआ वायरल
Apr 03, 2026 | 03:19 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM














