- Hindi News »
- World »
- Cuba Releases Prisoners Donald Trump Oil Blockade News
Cuba के जेल से बाहर आएंगे 2,010 कैदी; अमेरिकी प्रतिबंधों के बीच सरकार का फैसला, जानें क्या हैं इसके मायने?
Cuba Prisoner Release: ट्रंप प्रशासन के कड़े प्रतिबंधों और तेल संकट से जूझ रहे क्यूबा ने 'होली वीक' के मौके पर 2,010 कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। जिसे एक बड़ी मानवीय पहल माना जा रहा है।
- Written By: अमन उपाध्याय

क्यूबा में तेल संकट, फोटो (सो. सोशल मीडिया)
Cuba Oil Blockade News: क्यूबा सरकार ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए 2,010 कैदियों को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब द्वीप राष्ट्र डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन की ओर से लगाई गई सख्त तेल नाकाबंदी के कारण गहरे आर्थिक और ऊर्जा संकट से गुजर रहा है। हवाना की गलियों में ब्लैकआउट और अंधेरे के बीच सरकार का यह फैसला अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।
होली वीक का हवाला
आधिकारिक बयान के अनुसार, कैदियों को दी गई यह माफी ‘होली वीक’ के अवसर पर एक ‘मानवीय पहल’ के रूप में की गई है। हालांकि, सरकार ने अपने बयान में अमेरिका के बढ़ते दबाव या तेल संकट का कोई सीधा जिक्र नहीं किया है। रिहा किए जाने वाले कैदियों की श्रेणी में विदेशी नागरिकों के साथ-साथ क्यूबा के स्थानीय लोग, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शामिल हैं।
प्रशासन ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन कैदियों को किन शर्तों पर और कब मुक्त किया जाएगा न ही उनके द्वारा किए गए अपराधों का विस्तृत विवरण साझा किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
India Nordic Summit: पीएम मोदी आज ओस्लो में नॉर्डिक देशों के साथ करेंगे बड़ी बैठक, टेक-रक्षा पर होगा फोकस
ट्रंप के बाद अब पुतिन का बीजिंग दौरा! क्या ग्लोबल मीडिएटर बन रहा चीन? अमेरिका की बढ़ी धड़कनें
Trump Iran Attack: ट्रंप ने टाला ईरान पर आज होने वाला सैन्य हमला, शांति वार्ता को दिया एक और मौका
राजनीतिक कैदियों पर बना हुआ है सस्पेंस
इस रिहाई में सबसे बड़ा सवाल उन लोगों को लेकर है जिन्हें सरकार विरोधी प्रदर्शनों के दौरान ‘आतंकवाद’ या ‘सार्वजनिक अव्यवस्था’ फैलाने के आरोप में सजा दी गई थी। क्यूबा सरकार हमेशा से देश में राजनीतिक कैदियों की उपस्थिति से इनकार करती रही है। इसके विपरीत, सक्रिय मानवाधिकार समूह ‘प्रिज़नर्स डिफेंडेड’ के आंकड़ों के मुताबिक, फरवरी 2026 तक क्यूबा में कम से कम 1,214 लोग राजनीतिक कारणों से जेलों में बंद थे।
अमेरिकी प्रतिबंध से चरमराता Cuba
यह फैसला ट्रंप प्रशासन की उन नीतियों के बीच हो रहा है जिसका उद्देश्य क्यूबा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करना है। महीनों से जारी तेल नाकाबंदी ने देश की बिजली व्यवस्था को ठप कर दिया है जिससे राजधानी हवाना सहित कई हिस्सों में घंटों तक ब्लैकआउट रहता है। Cuba के अधिकारियों का कहना है कि यह निर्णय कैदियों के अच्छे व्यवहार सजा की अवधि और उनके स्वास्थ्य की स्थिति के गहन विश्लेषण के बाद लिया गया है।
यह भी पढ़ें:- सऊदी-बहरीन से दुबई तक हड़कंप! ईरान के निशाने पर ‘एक के बदले अरब जगत के 8 पुल’, तेहरान की धमकी बढ़ी टेंशन
अतीत के उदाहरण
यह साल 2011 के बाद से कैदियों की पांचवीं बड़ी रिहाई है। क्यूबा अब तक कुल 11,000 से अधिक लोगों को समय-समय पर मुक्त कर चुका है। इससे पहले, जनवरी 2025 में वेटिकन के साथ बातचीत के बाद 553 कैदियों को छोड़ा गया था जो तत्कालीन बाइडन प्रशासन द्वारा क्यूबा को ‘आतंकवाद के राज्य प्रायोजक’ की सूची से हटाने के संकेत के बाद हुआ था। वर्तमान में, अमेरिका द्वारा वेनेजुएला में किए गए राजनीतिक हस्तक्षेप और वहां कैदियों की रिहाई के लिए बनाए गए दबाव ने भी क्षेत्र के कूटनीतिक समीकरणों को बदल दिया है।
Cuba releases prisoners donald trump oil blockade news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mosque Attack: अमेरिका के सैन डिएगो में मस्जिद के बाहर अंधाधुंध फायरिंग में 3 की मौत, हमलावरों ने किया सुसाइड
May 19, 2026 | 09:13 AMचेन्नई को हराकर शान से प्लेऑफ में पहुंची SRH, गुजरात टाइटन्स का टिकट भी पक्का, अब इन 5 टीमों के बीच होगी जंग
May 19, 2026 | 09:04 AMगोंदिया के पुलिस थाने बने ‘कबाड़खाना’: सालों से जब्त वाहनों में पनप रहे सांप-चूहे, मालिकों ने फेरा मुंह
May 19, 2026 | 09:04 AMनागपुर में 65 किलो गांजा जब्त, पारडी ट्रैफिक जोन की बड़ी कार्रवाई; टैक्सी कार से 2 तस्कर गिरफ्तार
May 19, 2026 | 09:03 AMआसमान की मास्टर बनीं स्क्वाड्रन लीडर सान्या, वायुसेना में रचा इतिहास; नए लड़ाकू पायलटों को देंगी ट्रेनिंग
May 19, 2026 | 08:57 AMसीएम योगी संत हैं…सड़क पर नमाज वाले बयान का इस मुस्लिम नेता ने किया खुला समर्थन, कही ये बड़ी बात
May 19, 2026 | 08:48 AMनागपुर लोन एजेंट हत्याकांड का खुलासा: अनैतिक संबंधों के शक में दोस्त की हत्या, पुलिस ने 2 आरोपियों को दबोचा
May 19, 2026 | 08:47 AMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM













