- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Kondhwa Kausar Baug Garbage Crisis Civic Failure
Pune के कोंढवा में कचरे का संकट: कौसर बाग रोड पर हालात बदतर, लोग परेशान
Pune के कोंढवा खुर्द में कचरे के ढेर और दुर्गंध से हालात बिगड़ गए हैं। मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से डेंगू-मलेरिया का खतरा मंडरा रहा है, जिससे नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Kondhawa Kausar Baug Garbage Crisis: शहर के कोंढवा खुर्द क्षेत्र, विशेषकर कौसर बाग रोड पर कचरे का अंबार लगने से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है।
सड़कों पर जमा गंदगी और खुले में फेंके जा रहे मांस के अवशेषों के कारण भीषण गर्मी में असहनीय दुर्गंध फैल रही है। इस अव्यवस्था से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है।
पुणे मनपा प्रशासन की अनदेखी और कचरा प्रबंधन के अभाव के चलते नागरिकों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र में कचरा प्रबंधन का अभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है, जो प्रशासन की विफलता को दर्शाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
पुणे-नासिक हाईवे पर तमाशा कलाकारों पर हमला, महिला कलाकारों से छेड़छाड़; चार आरोपी गिरफ्तार
एकनाथ शिंदे और अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर हुई बात! अंजलि दमानिया ने जारी किया CDR
महाराष्ट्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! वसुमना पंत बनीं चंद्रपुर की जिलाधिकारी, नागपुर NMC में ‘अंकित’ की एंट्री
कोंढवा की जनसंख्या पिछले कुछ वर्षों में बहुत तेजी से बढ़ी है, लेकिन उस अनुपात में नगर निगम बुनियादी सुविधाएं और कचरा निकासी की ठोस व्यवस्था करने में पूरी तरह विफल रहा है।
अधूरे नाला सफाई कार्य ने बढ़ाई क्षेत्र की मुश्किलें
Pune में नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई ऊंची इमारतों के कारण कचरे की मात्रा में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कचरा उठाने वाली गाड़ियों की अनियमितता और डस्टबिन की कमी ने स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना दिया है, जिससे सड़कों के किनारे ही कचरा जमा होना शुरू हो गया है।
पिछले वर्ष नालों की ठीक से सफाई न होने के कारण भी जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हुई है। क्षेत्र के प्रमुख ओढों और नालों में भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है, जिससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया है। मानसून से पहले की जाने वाली सफाई प्रक्रिया केवल कागजों तक सीमित रहने के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है।
Pune में नागरिकों में बढ़ा आक्रोश
पानी रुकने की वजह से सड़न बढ़ रही है और कीचड़ जमा होने से दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का अपने घरों में बैठना भी मुश्किल कर दिया है। प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इस विकट समस्या के समाधान के लिए जब जागरूक नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हडपसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिम्मेदार अधिकारियों की यह अनुपलब्धता और शिकायतों के प्रति उदासीन रवैया स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश को बढ़ा रहा है।
लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स भरते हैं, फिर भी उन्हें बुनियादी स्वच्छता के लिए तरसना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कचरा निकासी और स्वच्छता अभियान शुरू नहीं किया गया, तो नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वर्तमान स्थिति में कोंढवा का कौसर बाग रोड किसी नरक से कम प्रतीत नहीं हो रहा है।
अधूरे नाला सफाई कार्य ने बढ़ाई क्षेत्र की मुश्किलें
नियमों को ताक पर रखकर बनाई गई ऊंची इमारतों के कारण कचरे की मात्रा में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। कचरा उठाने वाली गाड़ियों की अनियमितता और डस्टबिन की कमी ने स्थिति को और अधिक चिंताजनक बना दिया है, जिससे सड़कों के किनारे ही कचरा जमा होना शुरू हो गया है।
पिछले वर्ष नालों की ठीक से सफाई न होने के कारण भी जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हुई है। क्षेत्र के प्रमुख ओढों और नालों में भारी मात्रा में कूड़ा जमा हो गया है, जिससे पानी का प्राकृतिक प्रवाह रुक गया है। मानसून से पहले की जाने वाली सफाई प्रक्रिया केवल कागजों तक सीमित रहने के कारण आसपास के रिहायशी इलाकों में गंदगी का साम्राज्य फैल गया है।
नागरिकों में बढ़ा आक्रोश
पानी रुकने की वजह से सड़न बढ़ रही है और कीचड़ जमा होने से दुर्गंध ने स्थानीय लोगों का अपने घरों में बैठना भी मुश्किल कर दिया है। प्रशासन की इस लापरवाही का खामियाजा अब आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।
इस विकट समस्या के समाधान के लिए जब जागरूक नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हडपसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त से संपर्क करने का प्रयास किया, तो उनसे संपर्क नहीं हो सका, जिम्मेदार अधिकारियों की यह अनुपलब्धता और शिकायतों के प्रति उदासीन रवैया स्थानीय निवासियों के बीच आक्रोश को बढ़ा रहा है।
ये भी पढ़ें :- Pune में मसाज सेंटर पर छापा: देह व्यापार रैकेट का खुलासा, दो युवतियां मुक्त
लोगों का कहना है कि वे नियमित रूप से टैक्स भरते हैं, फिर भी उन्हें बुनियादी स्वच्छता के लिए तरसना पड़ रहा है। यदि जल्द ही कचरा निकासी और स्वच्छता अभियान शुरू नहीं किया गया, तो नागरिकों ने आंदोलन की चेतावनी दी है। वर्तमान स्थिति में कोंढवा का कौसर बाग रोड किसी नरक से कम प्रतीत नहीं हो रहा है।
Pune kondhwa kausar baug garbage crisis civic failure
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mumbai Local Train Update: बांद्रा टर्मिनस और मुंबई सेंट्रल के बीच जंबो ब्लॉक, जानें किन रूट पर पड़ेगा असर
Apr 03, 2026 | 04:17 PMहोर्मुज पर UN में बड़ा उलटफेर! चीन-रूस-फ्रांस की चाल से अमेरिका का प्लान ध्वस्त, क्या रूक जाएगा महायुद्ध?
Apr 03, 2026 | 04:10 PMजल जीवन मिशन; छत्रपति संभाजीनगर जिलाधिकारी का सख्त रुख, देरी करने वाले ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस के निर्देश
Apr 03, 2026 | 04:02 PMवैशाख के महीने में इन चीजों के दान से मिलेगा अक्षय-पुण्य, साल भर बनी रहेगी भगवान की कृपा
Apr 03, 2026 | 04:02 PMNathan Lyon चोट के कारण जल्द ही ले सकते हैं क्रिकेट से संन्यास, जॉर्ज बेली का बड़ा ऐलान
Apr 03, 2026 | 03:57 PMकल रात से LPG सिलेंडर की लाइन में खड़े हैं लोग, मुंबई के मालवणी में गैस एजेंसी मालिक की पिटाई!
Apr 03, 2026 | 03:57 PMNCP में कलह की खबरों के बीच सुनेत्रा और पार्थ पवार ने प्रफुल पटेल से की मुलाकात, जानें दिल्ली में क्या हुई बात
Apr 03, 2026 | 03:57 PMवीडियो गैलरी

नालंदा भगदड़ में मासूम बच्ची की मौत पर भड़के पप्पू यादव, सिस्टम की विफलता पर उठाए सवाल, सरकार को दी चेतावनी
Apr 03, 2026 | 01:54 PM
बंगाल चुनाव: मुर्शिदाबाद में ओवैसी ने PM मोदी और ममता बनर्जी पर साधा निशाना; कही यह बड़ी बात
Apr 02, 2026 | 11:06 PM
Viral Video Fact Check: PM मोदी की रैली में गैस संकट पर सवाल या फैलाया गया भ्रम?
Apr 02, 2026 | 10:54 PM
कानपुर किडनी कांड: फर्जी डॉक्टर, सीक्रेट ऑपरेशन और गायब रिकॉर्ड…8वीं पास ‘डॉक्टर’ चला रहा था करोड़ों का रैकेट
Apr 02, 2026 | 10:27 PM
रामपुर के कप्तान की विदाई में छलके आंसू, महिला सिपाहियों को रोता देख भावुक हुए SP साहब; VIDEO वायरल
Apr 02, 2026 | 09:52 PM
‘बचाओ साहब, हमें जबरदस्ती ले जा रहे हैं’, लखनऊ में कर्मियों का हंगामा, पुलिस की बदसलूकी पर उठे सवाल- VIDEO
Apr 02, 2026 | 09:34 PM













