- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Pmc Tenders Approved Before Code 100 Projects Sanctioned
Pune: आचार संहिता से पहले PMC ने 100 से ज्यादा टेंडरों को मंजूरी दी, करोड़ों के काम तय
Pune: आचार संहिता लागू होने से पहले PMC ने 100 से ज्यादा टेंडरों को फटाफट मंजूरी दी। कचरा संग्रह सुधार के लिए 284 करोड़ का फंड और 340 नई घंटागाड़ियों को शामिल करने की तैयारी भी तेज हो गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

पुणे महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया )
Pune News In Hindi: महानगर पालिका चुनाव की आचार संहिता लागू होने की संभावना को देखते हुए पुणे महानगर पालिका (पीएमसी) प्रशासन ने शनिवार, 6 दिसंबर को महत्वपूर्ण फैसला लिया।
स्थायी समिति की बैठक में करोड़ों रुपये के 100 से अधिक टेंडरों को फटाफट मंजूरी दे दी गई है। सभी विभागों के प्रस्तावित कार्यों के टेंडर को अनुमोदन के लिए समिति के सामने रखा गया था, जिस पर तेजी से मुहर लगाई गई।
बता दें कि दिसंबर के तीसरे सप्ताह में कभी भी आचार संहिता लागू होने की आशंका है, जिसके चलते मनपा प्रशासन ने सभी महत्वपूर्ण और प्रस्तावित कार्यों को आगे बढ़ाने की भूमिका अपनाई है। इन कार्यों में विद्युत विभाग, पथ विभाग (सड़कें), मलनिस्सारण (सीवेज) समेत विभिन्न विभागों के टेंडर शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
कार्यों को मंजूरी देने की जल्दबाजी
मनपा आयुक्त नवल किशोर राम ने हाल ही में सभी विभागों के कार्यों की समीक्षा की थी और प्रस्तावित कार्यों के टेंडर तुरंत पेश करने के निर्देश दिए थे। दरअसल, विधानमंडल का नागपुर अधिवेशन 8 दिसंबर से शुरू होकर 14 दिसंबर तक चलेगा। इसके तुरंत बाद महापालिका चुनाव का कार्यक्रम और आचार संहिता लागू होने की प्रबल संभावना है।
लोकार्पण करने की जद्दोजहद में प्रशासन
- आचार संहिता लागू होने के बाद नए टेंडर जारी नहीं किए जा सकते। इसी कारण प्रशासन ने पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण करने और प्रस्तावित कार्यों के टेंडरों को मंजूरी देने में तत्परता दिखाई है।
- जिस तरह जनप्रतिनिधियों के कार्यकाल के अंतिम दौर में प्रस्तायों को जल्दबाजी में मंजूरी मिलती थी, ठीक उसी तरह प्रशासनिक राज में भी प्रस्तावों पर तेजी से मुहर लग रही है।
- अगले कुछ दिनों में भी स्थायी समिति के समक्ष और अधिक टेंडर प्रस्ताव दाखिल होने की उम्मीद है। हालांकि, इन टेंडरों को मंजूरी मिलने के बाद ‘वर्क ऑर्डर’ कब जारी होंगे, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।
विभाग को 340 अतिरिक्त गाड़ियों की जरूरत
विभाग को 340 अतिरिक्त गाड़ियों की जरूरत
शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कचरा संग्रहण मैं हो रही देरी को देखते हुए पुणे महानगर पालिका (मनपा) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। मनपा जल्द ही अपने बेड़े में 340 अतिरिक्त छोटी घंटागाड़ियां शामिल करने जा रही है।
वर्तमान में, मनपा के पास कुल 542 छोटी घटामाड़ियां है जो शहर में कचरा संग्रहण का कार्य कर रही है। हालांकि, संपत्ति और वाहनों की बढ़ती संख्या के कारण इन गाड़ियों की संख्या कम पड़ रही थी, जिससे कई इलाकों में कचरा उठाना चुनौतीपूर्ण हो रहा था और देरी हो रही थी।
मनपा अधिकारियों के अनुसार, 340 नई गाड़ियों की यह संख्या शहर की वर्तमान आवश्यकता को देखते हुए तय की गई है। इन नई गाड़ियों के जुड़ने से कचरा संरक्षण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और तेज करने में मदद मिलेगी। इस पहल से उन क्षेत्रों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जहां अभी तक कचरा जमा होने की शिकायते आ रही थी।
ये भी पढ़ें :- Central Railway अधिकारियों पर दर्ज पीएमएलए केस हुआ बंद, अदालत ने ED की रिपोर्ट स्वीकार की
कचरा संग्रह के लिए 284 करोड़ का फंड मंजूर
स्थायी समिति ने शहर की स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए एक बड़ा आवंटन भी किया है। शहर में कचरा संग्रह के लिए मनपा 340 छोटी घंटागाड़ियां (कचरा संग्रह वाहन) किराए पर लेगी। इन वाहनों के साथ 12 कंपैक्टर और 11 बिन लिफ्टर भी शामिल है।
Pune pmc tenders approved before code 100 projects sanctioned
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जबलपुर में अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार! ट्रेन इंजन से चुरा रहे थे डीजल, RPF ने रंगे हाथों पकड़ा
Apr 25, 2026 | 11:12 PMहरदोई से शुरू होगी विकास की नई क्रांति; गंगा एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के लिए BJP का मेगा प्लान तैयार
Apr 25, 2026 | 11:09 PMरायसेन में मानवता शर्मसार! बेटे ने किया प्रेम विवाह, तो 70 साल के बुजुर्ग को पिलाई पेशाब
Apr 25, 2026 | 11:02 PMSummer Travel Trend: लंबी ट्रिप की छुट्टी! अब स्टेकेशन और कैंपिंग का जादू, कम बजट में उठाएं पहाड़ों जैसा मजा
Apr 25, 2026 | 10:51 PMभक्ति की आड़ में चोरी का काला सच! सालों से पुलिस को छका रहा था शातिर महाराज; ट्रैक्टर चोरी का है मास्टरमाइंड
Apr 25, 2026 | 10:36 PMज्येष्ठ महीने के हर मंगलवार करें ये उपाय, हनुमान जी की कृपा से जॉब और बिजनेस में मिलेगी बड़ी कामयाबी
Apr 25, 2026 | 10:34 PMIPL 2026: राहुल का रिकॉर्ड शतक गया बेकार, सब्स्टीट्यूट फील्डर करुण नायर की चूक से दिल्ली की शर्मनाक हार
Apr 25, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

ऑटो ड्राइवर की हरकत का युवती ने बनाया वीडियो; समाज को दिखाया आईना, अब पब्लिक दो गुटों में बंटी!
Apr 25, 2026 | 10:20 PM
शामली हाईवे पर नोटों की बारिश! सड़क पर बिखरे मिले 500-500 के नोट, नजारा देख राहगीरों के उड़े होश- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:57 PM
नाम बदलकर छिपा था आरोपी! एक्स यूट्यूबर सलीम वास्तिक की असली कहानी आई सामने, गिरफ्तारी ने खोले कई राज- VIDEO
Apr 25, 2026 | 09:11 PM
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PM
UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM













