पुणे में 5 नए पुलिस स्टेशन मंजूर, बढ़ती आबादी के बीच सुरक्षा व्यवस्था मजबूत

Maharashtra Law Order: पुणे में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 5 नए पुलिस स्टेशनों को मंजूरी दी गई है। तेजी से बढ़ती आबादी वाले क्षेत्रों में इससे सुरक्षा और पुलिस प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।
pune-police-operation-flush-out-166-cases-134-arrests-drive
पुणे पुलिस (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune New Police Station Approved: तेजी से विस्तार कर रहे पुणे शहर में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने 5 नए पुलिस स्टेशनों की स्थापना को मंजूरी दे दी है। गृह विभाग द्वारा 25 मार्च को जारी अधिसूचना में इन नए थानों के स्थान और क्षेत्राधिकार तय कर दिए गए हैं।

नए पुलिस स्टेशन मांजरी, लक्ष्मीनगर, नर्हे, लोहगांव और कोंढवा बुद्रुक येवलेवाड़ी क्षेत्रों में बनाए जाएंगे। ये सभी इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं और यहां आबादी में लगातार वृद्धि हो रही है, जिसके चलते मौजूदा पुलिस स्टेशनों पर कार्यभार बढ़ गया था।

अधिकारियों के अनुसार, मांजरी पुलिस स्टेशन हडपसर और फुरसुंगी क्षेत्र के कुछ हिस्सों को कवर करेगा, जबकि लक्ष्मीनगर स्टेशन येरवडा, कल्याणीनगर और संगमवाड़ी जैसे इलाकों की जिम्मेदारी संभालेगा। नहें पुलिस स्टेशन नवले ब्रिज, आंबेगांव और आसपास के क्षेत्रों में काम करेगा।

लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मिलेगी मदद

वहीं लोहगांव स्टेशन एयरपोर्ट और धानोरी क्षेत्र की सुरक्षा देखेगा, जबकि कोंढवा बदुकानवलेवाड़ी स्टेशन दक्षिण पुणे कोई ची सवादी वाले इलाकों को कवर करेगा। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा कि नए पुलिस स्टेशनों के शुरू होने से मौजूदा थानों पर दबाव कम होगा और पुलिस की प्रतिक्रिया समय में सुधार होगा।

साथ ही बीट स्तर पर निगरानी और गश्त को और मजबूत किया जाएगा। प्रशासन का मानना है कि यह कदम तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com