-
सोम, 29 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Keshavnagar Water Supply Project Pipeline Tanker Relief
पुणे में पाइपलाइन और ओवरहेड टैंक प्रोजेक्ट को हरी झंडी, 135 करोड़ की जलापूर्ति योजना मंजूर
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Municipal Water Infrastructure Plan: पुणे के केशवनगर क्षेत्र में जल संकट दूर करने के लिए 135.57 करोड़ की योजना को मंजूरी मिली है। जलाशयों के निर्माण से टैंकरों पर निर्भरता घटने की उम्मीद है।

मुंबई में पानी की आपूर्ति बाधित (सोर्सः सोशल मीडिया)
Pune Keshavnagar Water Supply Project: पुणे मनपा सीमा में हाल ही में शामिल किए गए गांवों में जलापूर्ति व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केशवनगर (मुंढवा) में करीब 135.57 करोड़ की योजना को मंजूरी मिल गई है।
इस प्रस्ताव को स्थायी समिति ने मंजूरी दे दी है, जिसकी जानकारी समिति के अध्यक्ष श्रीनाथ भिमाले ने दी। महापालिका के जलापूर्ति विभाग द्वारा पेश प्रस्ताव के अनुसार नये शामिल 34 गांवों में से केशवनगर क्षेत्र में पानी की कमी को दूर करने के लिए यह योजना शुरू की जा रही है।
पिछले कुछ वर्षों में तेजी से हुए शहरीकरण के कारण यहां जलापूर्ति पर भारी दबाव बढ़ गया है। वर्तमान में कई इलाकों में टैंकर के जरिए पानी दिया जा रहा है और रोजाना 30 से 35 टैंकरों की आवश्यकता पड़ रही है।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बढ़ा खतरा, टोल बचाने के लिए उल्टी दिशा में दौड़ रहे वाहन
पुणे में पानी के टैंकरों के लिए जल्द लागू होगी SOP; रेट बोर्ड और जीपीएस अनिवार्य, वानवडी में बनेंगे 3 नए पुल
शिवराज्याभिषेक समारोह में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का ऐलान, रायगढ़ किले के लिए जलापूर्ति योजना मंजूर
संभाजीनगर को राहत! नक्षत्रवाड़ी पंपहाउस की मरम्मत अंतिम चरण में, अगले 2 दिनों में फिर शुरू होगी वॉटर सप्लाई
बिछाई जाएगी 6.19 किमी लंबी पानी पाइपलाइन
प्रस्तावित योजना के तहत मुख्य पाइपलाइन, पंपिंग सिस्टम, जल वितरण नेटवर्क और पाइपलाइन संरचना तैयार की जाएगी। इसमें 200 से 800 मिमी व्यास की लगभग 6.19 किलोमीटर लंबी मुख्य पानी पाइपलाइन, 600 किलोवाट क्षमता की पंपिंग व्यवस्था तथा करीब 71.50 किलोमीटर लंबा वितरण नेटवर्क तैयार किया जाएगा।
इसके अलावा 2.5 से 3.5 एमएल क्षमता के छह ऊंचे जलाशय (ओवरहेड टैंक) भी बनाए जाएंगे। इस परियोजना की मूल लागत लगभग 114.66 करोड़ है, जिस पर 18 प्रतिशत जीएसटी और अन्य शुल्क मिलाकर कुल खर्च 135.57 करोड़ तक पहुंचेगा।
तत्काल उपाय के निर्देश
मनपा के बजट में इस योजना के लिए अगले तीन वर्षों में चरणबद्ध तरीके से निधि उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। लेकिन वर्तमान में उपलब्ध निधि अन्य गांवों के लिए उपयोग हो चुकी है, जिसके कारण केशवनगर के लिए अलग से प्रावधान करना आवश्यक बताया गया है।
इसके लिए महाराष्ट्र मनपा अधिनियम 1949 की धारा 72 (ब) के तहत खर्च की मंजूरी के लिए जनरल बॉडी की स्वीकृति आवश्यक होगी। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजितपवार ने अपने निरीक्षण के दौरान केशवनगर की जल समस्या पर ध्यान देते हुए तत्काल उपाय करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद इस योजना को गति मिली।
ये भी पढ़ें :- मुंबई लोकल सर्विस: सेंट्रल और वेस्टर्न रेलवे में मेगा ब्लॉक, रविवार को कई ट्रेनें डायवर्ट और रद्द
बुनियादी सुविधाओं पर जोर
नई शामिल बस्तियों में बुनियादी सुविधाओं के विकास में जलापूर्ति को सबसे अहम माना जाता है। इस योजना के पूर्ण होने के बाद टैंकरों पर निर्भरता कम होने और नागरिकों को नियमित तथा पर्याप्त दबाव के साथ पानी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही, भविष्य की जनसंख्या वृद्धि को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई यह योजना लंबे समय तक राहत देगी। इस तरह का विश्वास भिमाले ने व्यक्त किया है।
Pune keshavnagar water supply project pipeline tanker relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आगरा कैंट पर सचखंड एक्सप्रेस में AC हुआ फेल, यात्रियों का हंगामा; एक घंटे बाद रवाना हुई ट्रेन
Jun 29, 2026 | 12:16 AMAaj Ka Rashifal 29 June 2026: सोमवार को कर्क सहित इन राशियों को मिलेगा बड़ा लाभ, जानें मेष से मीन तक का हाल
Jun 29, 2026 | 12:15 AM‘राम मंदिर में कोई चोरी नहीं हुई’; अवध ओझा का वीडियो बयान वायरल, नेहरू पर कसा तंज
Jun 28, 2026 | 11:59 PMराम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: सपा नेता पवन पांडे का दावा- अखिलेश यादव को पहले मिली थी जानकारी
Jun 28, 2026 | 11:46 PMIND W vs AUS W: सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुई टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया
Jun 28, 2026 | 11:15 PMGenelia Reaction: ‘मैं लकी हूं’, गोविंदा की पत्नी के अफेयर वाले बयान पर जेनेलिया देशमुख का रिएक्शन हुआ वायरल
Jun 28, 2026 | 11:14 PMबिहार में जल्द होगी झमाझम बारिश, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत; पटना समेत 24 जिलों में बारिश का अलर्ट
Jun 28, 2026 | 11:01 PMवीडियो गैलरी

UP में अवैध मजार गरजा बाबा का बुलडोजर, गाजियाबाद में भारी पुलिस बल के बीच किया जमींदोज, देखें VIDEO
Jun 28, 2026 | 09:32 PM
मिर्जापुर के एक्टर का रो-रोकर बुरा हाल, बोले- हमें जान से मारने की मिल रही धमकी; VIDEO वायरल
Jun 28, 2026 | 09:21 PM
पास में ही था डस्टबिन, फिर भी ट्रेन की सीट के नीचे फैलाया कचरा; महिला का VIDEO देख भड़के लोग
Jun 28, 2026 | 09:11 PM
भरत तिवारी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही फूटा लोगों का गुस्सा, बिहार में बड़े बवाल के मिले संकेत! VIDEO
Jun 28, 2026 | 02:36 PM
वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM














