Pune News: पश्चिम एशिया में बढ़ते सैन्य तनाव का असर अब भारतीय छात्रों पर भी दिखाई देने लगा है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक संस्थान के 84 MBA छात्र दुबई में फंस गए हैं। हवाई क्षेत्र पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उनकी भारत वापसी फिलहाल टल गई है।
In Trends:
विज्ञापन
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mba Students Stranded Dubai West Asia Airspace Crisis
Israel-Iran War: पुणे के 84 छात्र दुबई में फंसे, एयरस्पेस बंद होने से अटकी वापसी
Pune MBA Students Stranded Dubai: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण पुणे के एक संस्थान के 84 MBA छात्र दुबई में फंस गए हैं। एयरस्पेस बंद होने से उनकी वापसी टल गई है।
- Written By: आंचल लोखंडे
Updated On:
Mar 01, 2026 | 04:06 PM

West Asia airspace closure crisis (सोर्सः सोशल मीडिया0
अध्ययन यात्रा पर गए थे छात्र
जानकारी के अनुसार, पुणे के इंदिरा स्कूल ऑफ बिजनेस स्टडीज (ISBS) के छात्र वार्षिक पांच दिवसीय अध्ययन यात्रा पर दुबई गए थे। यह शैक्षणिक दौरा नियमित कार्यक्रम का हिस्सा था। संस्थान के अधिकारियों ने बताया कि सभी छात्र और स्टाफ सुरक्षित हैं तथा उन्हें एक होटल में ठहराया गया है।
एयरस्पेस बंद होने से वापसी रुकी
संस्थान के मुताबिक 40 छात्रों को शनिवार को पुणे लौटना था, जबकि शेष 44 छात्र-छात्राओं की फ्लाइट रविवार के लिए निर्धारित थी। लेकिन पश्चिम एशिया में अचानक बढ़े तनाव और एयरस्पेस बंद होने के कारण सभी उड़ानें प्रभावित हो गईं। इससे छात्रों की वापसी अनिश्चित समय के लिए टल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन लगातार संपर्क में
संस्थान के डीन जनार्दन पवार ने बताया कि सभी विद्यार्थी सुरक्षित हैं और संस्थान उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं, इंदिरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स की चेयरपर्सन तारिता शंकर ने कहा कि छात्रों और स्टाफ से लगातार संपर्क किया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार विमान हादसा: आसान भाषा में समझें क्यों क्रैश हुआ प्लेन, AAIB की रिपोर्ट में कारणों पर बड़ा खुलासा
इधर ईरान में हुआ खामेनेई का खात्मा…उधर धधक उठा पाकिस्तान, सामने आए PoK-कराची और लाहौर को दहलाने वाले 5 VIDEO
सऊदी प्रिंस ने बनाया प्लान…नेतन्याहू-ट्रंप ने ली खामेनेई की जान, ईरान पर इजरायल-US अटैक की इनसाइड स्टोरी
ठप हो जाएगा बासमती चावल का एक्सपोर्ट! महंगा होगा पेट्रोल? ईरान-इजरायल जंग पर शाइना एनसी ने जताई चिंता
ये भी पढ़े: पुणे जिला परिषद अध्यक्ष चुनाव 16 मार्च को, पंचायत समितियों के सभापति 9 मार्च को चुने जाएंगे
मंत्रालयों से समन्वय
संस्थान प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि विदेश मंत्रालय और नागर विमानन मंत्रालय के साथ समन्वय किया जा रहा है, ताकि छात्रों की जल्द और सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जा सके।
क्षेत्रीय घटनाक्रम से बढ़ी चिंता
उधर, पश्चिम एशिया में हालिया घटनाक्रम के बाद कई उड़ानें बाधित हुई हैं, जिससे दुबई सहित पूरे क्षेत्र में हवाई सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि फिलहाल सभी छात्र सुरक्षित हैं, लेकिन उनके परिवारों की चिंता बनी हुई है। संस्थान ने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही हवाई सेवाएं सामान्य होंगी, छात्रों को प्राथमिकता के आधार पर भारत वापस लाया जाएगा।
Pune mba students stranded dubai west asia airspace crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Mar 01, 2026 | 04:06 PM
Topics:
विज्ञापन
लेटेस्ट न्यूज़
LIVEIND vs WI Live Score: भारत बनाम वेस्टइंडीज, दोनों के लिए करो या मरो का मैच, दांव पर सेमीफाइनल की किस्मत
Mar 01, 2026 | 05:26 PMT20 World Cup 2026: सिकंदर रजा की अर्धशतकीय पारी से संभली जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका को दिया 154 रनों का टारगेट
Mar 01, 2026 | 05:21 PMअजित पवार हादसे का खौफ: “हवा में उड़े होश”, भाजपा विधायक गोपीचंद पडलकर ने बताया अपना डरावना अनुभव
Mar 01, 2026 | 05:20 PMकांग्रेस पर बोला हमला…तमिलनाडु-पुडुचेरी को दी सौगात, चुनाव से पहले साउथ में एक्टिव हुए पीएम मोदी
Mar 01, 2026 | 05:14 PMराष्ट्रीय महामार्ग 930 के निर्माण कार्य को गति देने पर जोर, अशोक नेते ने दिए निर्देश, निर्माण का निरीक्षण
Mar 01, 2026 | 05:11 PMविदाई हो तो ऐसी…एलिसा हीली ने आखिरी ODI को बनाया यादगार, 29 बाउंड्री जड़कर ठोका करियर का सबसे बेहतरीन शतक
Mar 01, 2026 | 05:09 PMElvish Yadav Bihar visit: पहली बार बिहार पहुंचे एल्विश यादव, होली इवेंट में खेसारी लाल यादव संग मचाएंगे धमाल
Mar 01, 2026 | 05:04 PMवीडियो गैलरी

वृंदावन में आस्था पर भारी पड़ी गुंडागर्दी: युवती को घेरकर जबरन पोता रंग, पीड़िता का वीडियो वायरल
Feb 28, 2026 | 12:46 PM
मुलताई में 50 मुस्लिम किन्नरों की ‘घर वापसी’; ताप्ती के जल से शुद्धिकरण, लगाए कई गंभीर आरोप
Feb 27, 2026 | 02:07 PM
शराब घोटाला मामले में अरविंद केजरीवाल को राहत, कोर्ट ने किया रिहा, CBI को लगाई फटकार
Feb 27, 2026 | 02:00 PM
लंबी बीमारी के बाद क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन…बचपन के कोच ने बताया अधूरी रह गई एक ख्वाहिश?
Feb 27, 2026 | 01:52 PM
PM मोदी का इजराइल दौरा: एयरपोर्ट पर ‘केसरिया’ पर हुई दिलचस्प चर्चा, नेसेट में आतंकवाद पर कड़ा प्रहार
Feb 26, 2026 | 01:54 PM
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार: ‘हिस्ट्रीशीटर’ शिकायतकर्ता और AI के खेल का पर्दाफाश! क्या ये साजिश है?
Feb 26, 2026 | 01:43 PM














