Maharashtra News: अजित पवार को श्रद्धांजलि, पुणे के सभी बाजार 29 जनवरी को रहेंगे बंद

Pune News: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के आकस्मिक निधन पर पुणे के व्यापारी समाज ने 29 जनवरी को शहर के सभी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है। 
Pune Martket
पुणे मार्केट (सौ. सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Pune Will Be Close Today: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालक मंत्री अजीत पवार के विमान दुर्घटना में हुए आकस्मिक निधन ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है।

अपने प्रिय नेता को श्रद्धांजलि देने और उनके सम्मान में पुणे के व्यापारी समाज ने गुरुवार, 29 जनवरी को शहर के सभी बाजारों और दुकानों को बंद रखने का निर्णय लिया है।

पुणे व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष फत्तेचंद रांका और सचिव महेंद्र पितलीया ने बताया कि पवार के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह स्थगित रहेंगी।

व्यापारियों की समस्याओं को समझते थे डीसीएम

अजीत पवार का पुणे और जिले के सर्वांगीण विकास में अतुलनीय योगदान रहा है। व्यापारियों का मानना है कि वे न केवल एक कड़क प्रशासक थे, बल्कि व्यापारियों की समस्याओं को संवेदनशीलता से समझने वाले संरक्षक भी थे।

इसी भावना के साथ शहर के छोटे-बड़े बाजार और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर दुख प्रकट करेंगे। इसके साथ ही, पुणे के श्री छत्रपति शिवाजी मार्केट यार्ड का कामकाज भी पूरी तरह ठप रहेगा। कृषि उत्पन्न बाजार समिति ने किसानों से अपील की है कि वे इस दिन अपना माल बाजार में न लाएं।

उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के आकस्मिक निधन से महाराष्ट्र के विकास को दिशा और गति देने वाला एक सक्षम नेता हमसे छिन गया है, पुणे से उनका भावनात्मक जुड़ाव था। एक निर्माण व्यवसायी के रूप में उनसे कई बार संपर्क हुआ, जब पुणे में इमारतों की ऊंचाई बढ़ रही थी, तब वे दृढ थे कि पर्यावरण को क्षति न हो, उनका अकाल निधन मन को गहरी पीडा दे गया है।

- कृष्णकुमार गोयल, अध्यक्ष, कोहिनूर ग्रुप व उपाध्यक्ष, पुणे फेस्टिवल

यह अत्यंत चौकाने वाली घटना है। यह मजबूत आधारस्तंभ खो दिया है। पिछले 5 वर्षों में उनके साथ निकटता से काम करने का सौभाग्य मिला, समाजसेवा और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को हमने प्रत्यक्ष अनुभव किया, बारामती से मेरा जुड़ाव उन्हीं के कारण बना। उनकी रिक्तता कभी पूरी नहीं हो सकेगी।

-डॉ। केतन देशपांडे, अध्यक्ष, एफयूईएल