-
रवि, 26 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Mahayuti Provide Tanisha Bhise Children 24 Lakhs For Their Treatment From Cm Relief Fund
Pune News: तनीषा भिसे के बच्चों पर महायुति सरकार ने दिखाई ममता, सीएम राहत कोष से इलाज के लिए दिए 24 लाख
- Written By: प्रिया जैस
Pune News: दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज से इनकार करने से गर्भवती तनीषा भिसे की प्रसव के दौरान दो बच्चों को जन्म देने के बाद दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई थी। अब उनके बच्चों को सरकार की ओर से राहत मिली है।

तनीषा भिसे के बच्चों को सीएम राहत कोष से मदद (सौजन्य-सोशल मीडिया)
पुणे: पुणे में प्रसिद्ध दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में पैसों की कमी के कारण इलाज ने करने के बाद गर्भवती तनीषा भिसे की मौत के बाद अब उनके बच्चों का उपचार चल रहा है। दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में इलाज के लिए इनकार करने से गर्भवती तनीषा भिसे की प्रसव के दौरान दो बच्चों को जन्म देने के बाद दुर्भाग्यवश मृत्यु हो गई थी।
तनीषा भिसे ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था, लेकिन दोनों नवजात शिशुओं का वजन बहुत कम होने के कारण उन्हें गहन डॉक्टरों ने भर्ती कर विशेष निगरानी में रखा और अब उनकी देखभाल की जा रही है। गर्भवती की मृत्यु का मामला सामने आने के बाद अस्पताल के खिलाफ जांच समिति बिठाई गई और मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ के माध्यम से इन शिशुओं के उपचार के लिए 24 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई है।
इस मामले में मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाइक ने कहा मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ द्वारा प्रदान की गई यह सहायता अस्पताल के दिए गए बजट के अनुसार प्रदान की गई है। यदि आगे उनके उपचार की आवश्यकता होती है, तो पूरा खर्च प्रकोष्ठ द्वारा वहन किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
पंढरपुर कॉरिडोर से आसान होंगे विठ्ठल दर्शन, सीएम फडणवीस ने महापूजा के बाद किया बड़ा ऐलान
अश्रुओं का वह संवाद बहुत कुछ कह गया… बारामती में अजित पवार की मां से मिलकर भावुक हुई मंत्री अदिति तटकरे
धर्मेंद्र प्रधान का रिप्लेसमेंट होंगे देवेंद्र फड़णवीस? सीएम के अचानक दिल्ली रवाना होने से अटकलें तेज
अभी अंत नहीं हुआ है… धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सुप्रिया सुले का बड़ा बयान, रखी ये बड़ी मांग
मुख्यमंत्री फडणवीस ने तनीषा के परिवार से की मुलाकात
तनीषा भिसे के परिजनों ने आरोप लगाया कि पुणे के प्रसिद्ध दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल में पैसे की कमी के कारण उन्हें समय पर उपचार नहीं मिला। उसके बाद कई संस्थाओं, संगठनों और दलों ने अस्पताल के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इस मामले में समितियां बनाई गईं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का वादा किया था। तनीषा भिसे की मौत के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने तुरंत भिसे परिवार से मुलाकात की और पूरी जानकारी ली। उस समय उन्होंने यह भी कहा था कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने मदद का आश्वासन भी दिया।
महाराष्ट्र से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
24 लाख की सहायता राशि
मुख्यमंत्री राहत कोष प्रकोष्ठ के प्रमुख रामेश्वर नाइक ने बताया कि शुक्रवार 2 मई को सहायता राशि संबंधित अस्पताल को ट्रांसफर कर दी गई। एक बच्चे के इलाज के लिए 10 लाख रुपये और दूसरे बच्चे के लिए 14 लाख रुपये की सहायता राशि दी गई है। फिलहाल दोनों बच्चों का इलाज पुणे के सूर्या अस्पताल में चल रहा है और उनकी हालत में सुधार के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
बता दें कि दीनानाथ मंगेशकर अस्पताल मामले में पैसे मांगने वाले डॉक्टर सुश्रुत घैसास के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद डॉक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। डॉक्टर के खिलाफ कथित आपराधिक लापरवाही का मामला दर्ज किया गया था।
Pune mahayuti provide tanisha bhise children 24 lakhs for their treatment from cm relief fund
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aunt and Uncle Day 2026: बचपन की हर शरारत के साथी, आज उन्हीं आंटी-अंकल को कहें दिल से ‘थैंक्यू’
Jul 26, 2026 | 10:46 AMनासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Jul 26, 2026 | 10:44 AMGold-Silver Rate Today: भारतीय सर्राफा बाजार में सोने-चांदी के दाम बढ़े, जानिए आज का ताजा भाव
Jul 26, 2026 | 10:42 AMCJP का आंदोलन खत्म होने के बाद कैसा दिख रहा जंतर-मंतर? पीछे छूटा कचरे का अंबार, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:40 AMहरदोई लूट कांड: मुनीम और नौकरों ने खाने में मिलाई नशीली गोली ,चुराए 1.29 करोड़; आरोपी पोलिस की गिरफ्त में
Jul 26, 2026 | 10:39 AM16.96 लाख किसानों के लिए बड़ी राहत, कर्जमुक्ति योजना की तीसरी सूची जारी, सहकार मंत्री ने दी जानकारी
Jul 26, 2026 | 10:36 AMकैस्पियन सागर में ईरानी जहाज पर यूक्रेन का हमला, तेहरान की खुली धमकी- अब भुगतने होंगे गंभीर नतीजे
Jul 26, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

अब यह छात्रों का आंदोलन नहीं रहा! NEET प्रदर्शन पर UP के मंत्री योगेंद्र उपाध्याय का बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:47 PM
आधी रात हो रही अवैध तस्करी…हथाईखेड़ा डैम में खुलेआम उड़ रहीं मत्स्य विभाग के नियमों की धज्जियां! देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 10:30 PM
Gen Z की ताकत से डरी सरकार! धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नागपुर में छात्रों ने बांटे मेलोडी, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:57 PM
विजेता दहिया का बड़ा खुलासा; फंडिंग और सरकार से बातचीत पर कह दी ऐसी बात कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:25 PM
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर! जंतर-मंतर पर जश्न, बोले- एकजुटता ने सरकार को झुकाया, देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 09:02 PM
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद भोपाल में NSUI का जश्न… आखिर क्यों सड़क पर उतर आए छात्र? देखें VIDEO
Jul 25, 2026 | 07:41 PM














