- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Kalakar Katta Rti Reveals No Traffic Complaints Row
पुणे के ‘कलाकार कट्टा’ विवाद में नया मोड़, आरटीआई में ट्रैफिक या सुरक्षा की कोई शिकायत नहीं
Deccan Gymkhana Cultural Space Dispute: पुणे के डेक्कन जिमखाना स्थित ‘कलाकार कट्टा’ विवाद में आरटीआई से नया खुलासा हुआ है।पिछले 3–4 वर्षों में ट्रैफिक जाम जैसी कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
- Written By: अपूर्वा नायक

कलाकार कट्टा (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Kalakar Katta Controversy News: डेक्कन जिमखाना के प्रतिष्ठित ‘कलाकार कट्टा’ को लेकर चल रहा विवाद अब एक नया मोड़ ले चुका है। सूचना के अधिकार (आरटीआई) से मिली जानकारी ने उन दावों की हवा निकाल दी है, जिनमें इस सांस्कृतिक केंद्र को यातायात और कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बताया गया था।
दस्तावेजों के अनुसार, पिछले 3-4 वर्षों में डेक्कन पुलिस या यातायात विभाग के पास इस कट्टे के कारण ट्रैफिक जाम या सुरक्षा संबंधी एक भी आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विवाद की जड़ भाजपा के स्थानीय नगरसेवकों द्वारा महानगर पालिका आयुक्त को लिखा गया वह पत्र है, जिसमें कट्टे को वहां से हटाने की मांग की गई थी। भाजपा नेताओं का तर्क था कि कलाकारों के प्रदर्शन और जमा होने वाली भीड़ के कारण एम्बुलेंस जैसे आपातकालीन वाहनों को निकलने में परेशानी होती है।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
SIR अभियान शुरू: वोटर लिस्ट अपडेट अभियान तेज, महाराष्ट्र में 50 लाख नाम हटाने की तैयारी
नासिक TCS कांड: WhatsApp ग्रुप से हिंदू लड़कियों को टारगेट; SIT जांच, निदा खान के ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का खुलासा
नासिक में शादी के नाम पर ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपी को दबोचा
साथ ही, फुटपाथ चौड़ीकरण को बसों की आवाजाही में बाधक बताया गया था। हालांकि, आरटीआई के आंकड़े इन दावों को पूरी तरह खारिज करते नजर आ रहे हैं। आमने-सामने आए महायुति के घटक दल इस मुद्दे पर महायुति के साथी दल ही आपस में भिड़ गए हैं।
अब तक कोई शिकायत ही नहीं
प्रदेशाध्यक्ष बाबासाहेब पाटील ने कहा कि जब पुलिस रिकॉर्ड में कोई शिकायत ही नहीं है, तो इसे हटाने की मांग केवल राजनीति से प्रेरित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद ‘मन की बात’ में इस कट्टे की सराहना कर चुके हैं, ऐसे में इसे बद करना पुणे की संस्कृति का अपमान है।
ये भी पढ़ें:- पुणे में घर खरीदना होगा महंगा, 1 अप्रैल से रेडी रेकनर दरें 10% तक बढ़ाने का प्रस्ताव
दूसरी ओर, डेक्कन जिमखाना कॉलोनी के अध्यक्ष किशोर गोडबोले का कहना है कि उनका विरोध कला से नहीं, बल्कि जमीन के उपयोग को लेकर है, उनके अनुसार, जमीन जिस उद्देश्य के लिए आवंटित थी, उसका उल्लंघन हो रहा है। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण में महायुति के घटक दलों के बीच अब श्रेयवाद की लड़ाई भी तेज हो गई है। जहां एक और भाजपा नगरसेवक इसे जनहित और सुरक्षा का मुद्दा बता रहे है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रवादी कांग्रेस ने इसके समर्थन में आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है।
Pune kalakar katta rti reveals no traffic complaints row
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में डीजे दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दमकल ने समय पर पाया काबू; लाखों का नुकसान
Apr 13, 2026 | 01:16 PMSIR अभियान शुरू: वोटर लिस्ट अपडेट अभियान तेज, महाराष्ट्र में 50 लाख नाम हटाने की तैयारी
Apr 13, 2026 | 01:14 PMइजरायल में होगा गृहयुद्ध! नए Mossad चीफ की नियुक्ति पर सेना के अंदर ही उठने लगे सवाल, कई गंभीर आरोप
Apr 13, 2026 | 01:11 PMMulank 2: 2, 11, 20 और 29 तारीख को जन्मे लोगों का शुभ रंग और शुभ दिन क्या है? स्वभाव भी जानिए
Apr 13, 2026 | 01:10 PMFirst Relationship Tips: क्या आप भी कर रहे हैं ये गलतियां? जानें पहली रिलेशनशिप से जुड़ी 10 बड़ी बातें
Apr 13, 2026 | 01:09 PMदमदम की बिसात पर ‘मंत्री जी’ का दांव, क्या इस बार बीजेपी पलट देगी 15 साल का इतिहास?
Apr 13, 2026 | 01:08 PMनासिक TCS कांड: WhatsApp ग्रुप से हिंदू लड़कियों को टारगेट; SIT जांच, निदा खान के ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का खुलासा
Apr 13, 2026 | 01:07 PMवीडियो गैलरी

पटना-पुणे एक्सप्रेस से 167 नाबालिग बच्चे बरामद, मानव तस्करी के संदेह में RPF की कार्रवाई
Apr 12, 2026 | 10:43 PM
मदरसों को 6000 करोड़ और उत्तर बंगाल खाली हाथ…सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने ममता सरकार का खोला कच्चा चिट्ठा!
Apr 12, 2026 | 10:36 PM
चुनावी प्रचार के लिए संसद का विशेष सत्र? नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
CM योगी ने बंगाल की धरती से TMC को ललकारा, कही यह बड़ी बात
Apr 12, 2026 | 10:29 PM
पुरी के समंदर किनारे आशा ताई को श्रद्धांजलि, सुदर्शन पट्टनायक ने रेत से बनाई 20 फीट लंबी वीणा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:22 PM
वोटर नहीं अधिकारों वाले नागरिक बनें, असदुद्दीन ओवैसी ने ममता और BJP को एक साथ घेरा- VIDEO
Apr 12, 2026 | 10:12 PM











