- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Vardhaman Nagar 4 Lane Rob Completed Mridc Traffic Relief
नागपुर: वर्धमान नगर में 151 करोड़ का 4-लेन ROB तैयार, ट्रैफिक जाम से मिलेगी हमेशा के लिए मुक्ति, देखें VIDEO
Nagpur MRIDC News: नागपुर के वर्धमान नगर में 151 करोड़ की लागत से बना 1,320 मीटर लंबा 4-लेन आरओबी उद्घाटन के लिए तैयार है। इससे इतवारी-दिघोरी के बीच ट्रैफिक जाम और रेलवे फाटक से राहत मिलेगी।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: रूपम सिंह

नागपुर वर्धमान नगर ROB का निर्माण पूरा (सौजन्य नवभारत)
Nagpur Vardhaman Nagar ROB News: महाराष्ट्र की उप राजधानी नागपुर की शहरी मोबिलिटी में एक और बड़ा बदलाव होने जा रहा है। महारेल (महाराष्ट्र रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने वर्धमान नगर में बहुप्रतीक्षित 4-लेन रोड ओवर ब्रिज (ROB) के सफलतापूर्वक पूरा होने की जानकारी साझा की है।
अब यह अत्याधुनिक ब्रिज उद्घाटन के लिए तैयार है। MRIDC के मैनेजिंग डायरेक्टर राजेश कुमार जायसवाल के अनुसार यह प्रोजेक्ट मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महाराष्ट्र को रेल फाटक मुक्त बनाने के विज़न की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।
रेलवे क्रॉसिंग व ट्रैफिक से मिलेगी राहत
नागपुर शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत पहचान देने वाला यह आरओबी रेलवे क्रॉसिंग-73 के ऊपर बना है,जो इतवारी और दिघोरी रेलवे स्टेशनों के बीच सबसे ज़्यादा भीड़भाड़ वाली जगहों में से एक है। यह आरओबी भगवान संभवनाथ चौक को दीप्ति सिग्नल रोड से जोड़ता है। यह ब्रिज नागपुर का एक लैंडमार्क बन गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह, परिजनों को समझाइश के बाद टला विवाह
आषाढ़ी वारी के लिए अहिल्यानगर प्रशासन अलर्ट, वारकरियों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
होटगी IT पार्क के लिए MIDC को मिलेगी 20 हेक्टेयर जमीन, सोलापुर में IT पार्क प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
विदर्भ में गर्मी के बीच 15 जून से स्कूल खोलने के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती, शिक्षा विभाग को नोटिस जारी
खास है,यह आरओबी
1,320 मीटर की लंबाई वाला यह ब्रिज सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत बनाया गया है। केंद्र व राज्य के संयुक्त सहयोग व तालमेल का यह अनूठा उदाहरण है। इस ब्रिज के निर्माण पर 151 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। 4-लेन के हाई-कैपेसिटी कॉन्फ़िगरेशन वाले इस आरओबी स्ट्रक्चर की वजह से लोगों को ट्रैफिक मुक्ति के साथ निर्बाध कनेक्टिविटी भी मिलेगी। मैनुअल लेवल क्रॉसिंग को 4-लेन के मॉडर्न ब्रिज में बदलने का कार्य महारेल ने किया है। इससे यहां सेफ्टी के साथ ट्रैफिक से परमानेंट मुक्ति मिलने वाली है।
Dipti Signal Road Over Bridge in Nagpur set to open soon A major boost for Nagpur’s traffic flow and commuter convenience is on the way with the soon-to-open Dipti Signal Road Over Bridge. The ROB features enhanced lighting design and a distinctive orange sculpture, adding a… pic.twitter.com/BZTgqgTBGm — MRIDC (@Maharail_Corp) April 30, 2026
यह भी पढ़ें:-अकोला: 16 मई से शुरू होगी घर-घर जनगणना, मनपा आयुक्त सुनील लहाने ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
लेवल क्रॉसिंग खत्म करने का लक्ष्य
इसके पहले भी महारेल ने नागपुर, मुंबई सहित राज्य के अन्य हिस्सों में कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू किए हैं, जिनमें रोड ओवर ब्रिज (ROBs), रोड अंडर ब्रिज (RUBs), लिमिटेड हाइट सबवे (LHS) और फ्लाईओवर शामिल हैं।
एमडी राजेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में महारेल का मिशन पूरे राज्य में लेवल क्रॉसिंग (LC) को खत्म करना है, ताकि रोड या रेल ट्रैफिक के लिए सुरक्षित एवं बिना किसी बाधा के आवागमन हो।
Nagpur vardhaman nagar 4 lane rob completed mridc traffic relief
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘सत्य और सनातन की जीत’, भोजशाला फैसले पर विधायक रामेश्वर शर्मा का बड़ा बयान; मुस्लिम समाज से की यह अपील
May 15, 2026 | 04:10 PMAshok Kharat Case: डिप्टी कलेक्टर अभिजीत भांडे सस्पेंड, 143 बार कॉल और बेनामी निवेश का आरोप, जानें पूरा मामला
May 15, 2026 | 04:07 PMनागपुर: चाइल्ड हेल्पलाइन की तत्परता से रुका 15 वर्षीय किशोरी का बाल विवाह, परिजनों को समझाइश के बाद टला विवाह
May 15, 2026 | 04:04 PMआषाढ़ी वारी के लिए अहिल्यानगर प्रशासन अलर्ट, वारकरियों की सुविधाओं के लिए जिला प्रशासन की बड़ी तैयारी
May 15, 2026 | 03:58 PMRajnikant की Jailer-2 पर छाए संकट के बादल, शूटिंग के दौरान क्रू मेंबर की मौत, जांच में जुटी पुलिस
May 15, 2026 | 03:56 PMहोटगी IT पार्क के लिए MIDC को मिलेगी 20 हेक्टेयर जमीन, सोलापुर में IT पार्क प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार
May 15, 2026 | 03:49 PMहाई कोर्ट का बड़ा फैसला: तीसरे पक्ष की शिकायत पर नहीं होगी स्कूलों में दखलंदाजी, अधिकारियों पर लगाया जुर्माना
May 15, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM











