Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए

Makeup Tips In Summer: गर्मियों में पसीने के कारण मेकअप जल्दी खराब हो जाता है, लेकिन सही तकनीक और कुछ आसान टिप्स अपनाकर इसे लंबे समय तक टिकाया जा सकता है
Makeup In Summer
मेकअप टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Makeup In Summer: गर्मियों के मौसम में सेहत के साथ चेहरे की भी खास देखभाल की जरूरत होती है। इस मौसम में उमस और तेज धूप के कारण पसीना बहुत ज्यादा निकलता है। ऐसे में मेकअप का चेहरे पर टिकाए रहना बड़ा मुश्किल काम हो जाता है।

घर से निकलते समय लुक एकदम फ्रेश लगता है वहीं कुछ घंटों में पसीना और ऑयल चेहरे पर दिखने लगता है। ऐसे में पसीने से मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए आप कुछ टिप्स फॉलो कर सकते हैं। इससे आपको उमस भरे मौसम में भी मेकअप को लंबे समय तक टिकाए रखने में मदद मिलेगी।

मेकअप को खराब होने से बचाने के लिए अपनाए ये टिप्स

  • बर्फ के टुकड़े से मसाज

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, आप लंबे समय तक के लिए मेकअप को टिकाना चाहते है, तो आपको अपने स्किन पर सबसे पहले बर्फ के टुकड़े से मसाज अच्छे तरीके से करना है। त्वचा के पोर्स को ये बंद कर देगा और साथ ही आपको पसीना भी काफी ज्यादा कम आएगा। ।

  • ऑयल-फ्री क्लींजर और टोनर

आपको अपनी स्किन को मेकअप (Makeup Tips)से पहले ऑयल-फ्री क्लींजर और टोनर का इस्तेमाल करना है। मेकअप लंबे समय तक मेकअप को टिका रखने के लिए ये आपकी मदद कर सकते हैं. आप इस टिप्स को जरूर फॉलो करना चाहिए ।

  • ऑयल-फ्री प्राइमर

अगर आप लंबे समय के लिए मेकअप को टिकाकर रखना चाहते हैं, तो आप ऑयल-फ्री प्राइमर का इस्तेमाल कर सकते हैं त्वचा को स्मूद फिनिश देने में ये मददगार होता है. आपकी स्किन को चमकदार भी दिखाएगी।

यह भी पढ़ें:-

  • वॉटरप्रूफ फाउंडेशन

वॉटरप्रूफ फाउंडेशन का ही इस्तेमाल आपको करना चाहिए. ये स्किन को लंबे समय तक के लिए टिकाकर रखता है और आपके पोर्स को बंद रखने का भी काम करता है गर्मियों के लिए ये बेस्ट हैं. आपको इस मौसम में कम मेकअप का ही इस्तेमाल करना चाहिए।

  • वाटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और लिपस्टिक

अगर आप गर्मियों में मेकअप को लॉन्ग-लास्टिंग रखना चाहते हैं, तो आपको वाटरप्रूफ आईलाइनर, मस्कारा और लिपस्टिक का इस्तेमाल करना चाहिए. इसको लगाने से पसीना आने के बाद भी आपका मेकअप बिल्कुल खराब नहीं लगेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com