-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Ready Reckoner Rate Hike Property Prices April 2026
पुणे में घर खरीदना होगा महंगा, 1 अप्रैल से रेडी रेकनर दरें 10% तक बढ़ाने का प्रस्ताव
- Written By: अपूर्वा नायक
Pune Housing Affordability Issue: पुणे में 1 अप्रैल से रेडी रेकनर दरों में 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव सामने आया है। इससे शहर में घरों और जमीन की कीमतें और बढ़ सकती हैं।

पुणे रियल इस्टेट (सौ. सोशल मीडिया )
Pune Property Rate Hike: पुणे में अपना आशियाना खरीदने का सपना देख रहे लोगों के लिए आने वाला समय आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
शहर में घरों की कीमतों में और वृद्धि होने की प्रबल संभावना है, जिसका मुख्य कारण पंजीकरण एवं मुद्रांक शुल्क विभाग द्वारा ‘रेडी रेकनर’ दरों में प्रस्तावित बढ़ोतरी है।
विभाग ने आगामी 1 अप्रैल से पुणे में इन दरों को 5 से 10 प्रतिशत तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा है। इस प्रस्ताव के सामने आते ही शहर में इसका विरोध शुरू हो गया है और विभिन्न संगठनों द्वारा इस वृद्धि को तुरंत रद्द करने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पिछले वर्ष यह वृद्धि औसतन 4.16 प्रतिशत थी।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे में खाकी की गुंडागर्दी! सब इंस्पेक्टर ने कैफे में की तोड़फोड़ और बदसलूकी VIDEO देख भड़के नेटिजन्स
क्या है Gait Analysis? केतन अग्रवाल हत्याकांड के आरोपी चेतन चौधरी का क्यों कराया ये टेस्ट, जानें पूरी तकनीक
पुणे PMC की बैठक में राम मंदिर कथित चोरी मुद्दे पर हंगामा, कांग्रेस का स्थगन प्रस्ताव बहुमत से खारिज
पुणे सहित पूरे महाराष्ट्र में बढ़ेगी मानसून की रफ्तार, अगले 2-3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट, तापमान में 4°C
पुणे में बुनियादी ढांचे का विकास काफी तेज
पुणे में शहरीकरण और बुनियादी ढांचे का विकास काफी तेज है। पुरंदर में प्रस्तावित नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, शहर के बाहरी इलाके में निर्माणाधीन रिंग रोड और मेट्रो रेल का विस्तार इन परियोजनाओं के कारण शहर में प्रॉपर्टी की मांग लगातार बढ़ रही है।
इन सुविधाओं के चलते शहर के विभिन्न क्षेत्रों का परिदृश्य बदल रहा है, जिसके परिणामस्वरूप निवेशकों का रुझान इन क्षेत्रों की ओर बढ़ा है। पंजीकरण और मुद्रांक शुल्क विभाग हर साल रेडी रेकनर दरों का निर्धारण करता है।
पहले से ही आसमान छू रही हैं कीमतें
विरोध का मुख्य तर्क यह है कि निर्माण क्षेत्र पहले से ही चुनौतियों से जूझ रहा है। जमीन, सीमेंट, स्टील और श्रम की बढ़ती लागत के कारण घरों की कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।
विशेषज्ञों का कहना है कि रेडी रेकनर दरें बढ़ने से जमीन के बाजार भाव और बढ़ेंगे, जिसका सीधा बोझ खरीदारों पर पड़ेगा, दूसरी ओर, विभाग का तर्क है कि मेट्रो और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं के कारण जमीन के वास्तविक दाम बढ़े हैं, जिन्हें रेडी रेकनर में अपडेट करना अनिवार्य है।
विनिर्माण सामग्रियों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जमीन की कीमतें भी ऊंची है। घरों की कीमतें भी लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में रेडी रेकनर की दरें बढ़ाए जाने से प्रॉपर्टी की कीमतें भी अनावश्यक रूप से बढ़ेगी।
– स्थानीय बिल्डर, पुणे
2022-23 में हुई थी 9.13 प्रतिशत की बड़ी वृद्धि
आंकड़ों पर नजर डालें तो कोरोना महामारी के बाद वर्ष 2022-23 के दौरान सबसे बड़ी वृद्धि (9.13%) देखी गई थी। हालांकि, उसके बाद के दो वित्तीय वर्षों में दरों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ। इस वर्ष नई दरें तय करने के लिए विभाग ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें साल भर हुए भूमि सौदों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया। जिन क्षेत्रों में संपत्तियों के सौदे सबसे अधिक हुए हैं, वहां दरों में अधिक बढ़ोतरी की संभावना है।
पहले से ही आसमान छू रही हैं कीमतें
विरोध का मुख्य तर्क यह है कि निर्माण क्षेत्र पहले से ही चुनौतियों से जूझ रहा है। जमीन, सीमेंट, स्टील और श्रम की बढ़ती लागत के कारण घरों की कीमतें पहले ही ऊंचे स्तर पर हैं। ऐसे में मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।
ये भी पढ़ें :- महाराष्ट्र से 50 तेंदुए वनतारा भेजने की तैयारी, सरकार के फैसले पर वन्यजीव कार्यकर्ताओं का विरोध
विशेषज्ञों का कहना है कि रेडी रेकनर दरें बढ़ने से जमीन के बाजार भाव और बढ़ेंगे, जिसका सीधा बोझ खरीदारों पर पड़ेगा। दूसरी ओर, विभाग का तर्क है कि मेट्रो और रिंग रोड जैसी परियोजनाओं के कारण जमीन के वास्तविक दाम बढ़े हैं, जिन्हें रेडी रेकनर में अपडेट करना अनिवार्य है।
Pune ready reckoner rate hike property prices april 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














