- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Hadapsar Sahyadri Hospital Patient Death Family Protest Violence
पुणे के हडपसर में मरीज की मौत के बाद गुस्साए परिजनों का हंगामा, अस्पताल के शीशे तोड़े, कई लोग हिरासत
Pune News: पुणे के हडपसर में मरीज की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर पत्थरबाजी की। सह्याद्री अस्पताल की कांच की दीवार क्षतिग्रस्त हुई। पुलिस ने परिजनों को हिरासत में लिया। जांच जारी।
- Written By: आकाश मसने

अस्पताल में तोड़फोड़ करते मरीज के परिजन (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Hadapsar Sahyadri Hospital Inciden: पुणे शहर के हडपसर इलाके में बुधवार को उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब उपचार के दौरान एक मरीज की मृत्यु हो गई। मरीज के परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया और गुस्से में सह्याद्री अस्पताल के कांच के मुख्य प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया।
बुधवार को पुणे शहर में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत के बाद उसके गुस्साए परिजनों ने अस्पताल पर पत्थरबाजी की और उसकी कांच की दीवार को तोड़ दिया। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शहर के हडपसर इलाके में स्थित सह्याद्री अस्पताल में हुई।
अस्पताल के मेन गेट को तोड़ा
प्रारंभिक जानकारी का हवाला देते हुए अधिकारी ने कहा कि इलाज के दौरान मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए तोड़फोड़ की। हडपसर थाने के अधिकारी ने पुष्टि की कि गुस्साई भीड़ ने पथराव कर सह्याद्री अस्पताल के कांच के मुख्य प्रवेश द्वार को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मी तुरंत अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आगे बताया कि संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में शामिल लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
Pune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
घटना पर डीसीपी ने क्या कहा?
DCP राजलक्ष्मी शिवंकर ने कहा कि यहां एक मरीज था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। उनके रिश्तेदारों ने दावा किया कि अस्पताल ने सही इलाज नहीं किया, और इस वजह से उन्होंने यहां कुछ हंगामा किया। इस बारे में हमने उन्हें बताया है कि अगर उन्हें कोई शिकायत है तो वे पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट कर सकते हैं।
Pune, Maharashtra: DCP Rajalakshmi Shivankar says, “There was a patient here who passed away during treatment. Their relatives claimed that the hospital did not provide proper treatment, and because of this, they created some disturbances here. In this regard, we have informed… pic.twitter.com/9voaFZNf6M — IANS (@ians_india) December 10, 2025
बेटे ने लगाए गंभीर आरोप, टांके टूटने का दावा
मृतक मरीज के बेटे ने मीडिया के सामने अस्पताल की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप लगाए। बेटे ने बताया कि उनके पिता का ऑपरेशन अल्सर से संबंधित बीमारी के इलाज के लिए अस्पताल में हुआ था। उन्होंने दावा किया कि उनके पिता की सेहत में सुधार हो रहा था।
यह भी पढ़ें:- Third Mumbai Plan: रायगड-ठाणे में बन रही नई सुपर सिटी, जानें क्या-क्या मिलेगा यहां
हालांकि, बेटे ने आरोप लगाया कि अस्पताल के कर्मचारियों ने कथित तौर पर उनके पिता को व्हीलचेयर पर बिठा दिया, जिससे उनके टांके टूट गए। उनके अनुसार, इसके बाद उनकी हालत बिगड़ती चली गई और मंगलवार रात उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने इस घटना के लिए सीधे तौर पर अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया है।
अस्पताल की प्रतिक्रिया का इंतजार
अस्पताल में हुई इस तोड़फोड़ और पत्थरबाजी की घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जा रहे लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले को लेकर अस्पताल की तरफ से आधिकारिक प्रतिक्रिया का अभी भी इंतजार है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपों की सच्चाई पता लगाने में जुटी है।
Pune hadapsar sahyadri hospital patient death family protest violence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
National Safety Day: कैंसर या हार्ट अटैक नहीं, भारत में इन 5 हादसों से मर रहे हैं सबसे ज्यादा लोग
Mar 04, 2026 | 04:00 AMक्या फिर लौटेगा iPod? बिना नोटिफिकेशन वाला वही पुराना जादू, अब नए अंदाज़ में
Mar 04, 2026 | 03:38 AMहोली के दिन किस भगवान की करें पूजा? जानिए और पालन करके देखिए, सुख-समृद्धि बरसने के बनेंगे योग
Mar 03, 2026 | 10:42 PMदुबई में मिसाइल अलर्ट के बीच ‘लैम्बोर्गिनी’ की आवाज से घबराए लोग, वीडियो वायरल
Mar 03, 2026 | 10:23 PMमिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PMअकोला में कर्जमाफी की सुगबुगाहट: 1558 खातों में आधार न होने से फंसा पेंच, ‘केवाईसी’ के लिए प्रशासन ने कसी कमर
Mar 03, 2026 | 10:10 PMPAK क्रिकेट में उथल-पुथल, T20 WC में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद चयनकर्ता का इस्तीफा, बाबर आजम पर किया बड़ा खुलासा
Mar 03, 2026 | 09:58 PMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM














