- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Hadapsar Hospital Bomb Case Accused Shivaji Rathod Arrested
इलाज के पैसे नहीं थे, तो यूट्यूब देखकर बनाया टॉकिंग बम! अस्पताल को लूटने की फिराक में था आरोपी, CP का खुलसा
Pune Hospital Bomb Case: पुणे के हडपसर अस्पताल में बम जैसी वस्तु रखने वाला आरोपी शिवाजी राठौड़ नागपुर से गिरफ्तार। इलाज के पैसों के लिए यूट्यूब देखकर बनाया था नकली बम।
- Written By: गोरक्ष पोफली

सांकेतिक फोटो (सोर्स: डिजाइन फोटो)
Pune Hospital Bomb Case Update: पुणे के हडपसर इलाके में स्थित एक निजी अस्पताल में जीवित बम (IED जैसी वस्तु) रखकर पूरे शहर और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मचाने वाले मुख्य संशयित आरोपी को गिरफ्तार करने में महाराष्ट्र एटीएस (दहशतवाद विरोधी पथक) और पुणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आरोपी की पहचान शिवाजी राठौड़ के रूप में हुई है, जो मूल रूप से सोलापुर का रहने वाला है और फिलहाल पुणे के मांजरी इलाके में कपड़े और जूतों की दुकान चलाता है।
एटीएस की टीम ने आरोपी को नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) के प्लेटफॉर्म नंबर ६ पर आजाद हिंद एक्सप्रेस से उतरते समय बेहद चालाकी से चारों तरफ से घेरकर दबोच लिया। इस पूरे मामले को लेकर पुणे के पुलिस आयुक्त (CP) अमितेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।
इलाज के लिए पैसे जुटाने का था प्लान
पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि इस पूरे मामले में अब तक कोई भी आतंकवादी एंगल (Terror Angle) सामने नहीं आया है और आरोपी ने इस पूरी घटना को अकेले ही अंजाम दिया था। प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी शिवाजी राठौड़ 10 मई को अपनी किसी व्यक्तिगत बीमारी के इलाज के लिए उसी अस्पताल में गया था। अस्पताल का खर्च और इलाज के लिए उसके पास पैसे नहीं थे। पैसों की तंगी से परेशान होकर उसने अस्पताल से मोटी रकम ऐंठने की एक खतरनाक साजिश रची। वह अस्पताल प्रशासन को बम की धमकी देकर पैसे वसूलने की तैयारी में था, हालांकि धमकी देने से पहले ही पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे ट्रैक कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
पहले पैमाइश, फिर म्यूटेशन! महाराष्ट्र में संपत्ति विवादों पर लगेगी लगाम; राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
पकड़ा गया NEET पेपर लीक का मास्टरमाइंड! NTA के एग्जाम प्रोसेस में शामिल था ये प्रोफेसर, जानें कैसे खुला राज?
बदनामी न करें ठाकरे गुट, सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख शिवसेना विवाद पर फिर नई तारीख, 30 जुलाई को होगी सुनवाई
कल बुलेट से विधानसभा, आज इंडिगो की इकोनॉमी क्लास में हवाई सफर; CM फडणवीस के नो VIP अंदाज की हो रही चर्चा
यूट्यूब से सीखा बम बनाना
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ने इंटरनेट और यूट्यूब (YouTube) वीडियो की मदद से ऑनलाइन बम बनाने का प्रशिक्षण लिया था। उसने अलग-अलग जगहों से सामग्री इकट्ठा की और महज 400 रुपये के खर्च में एक बम जैसी दिखने वाली वस्तु तैयार कर ली। इस फर्जी बम को बनाने के लिए उसने एक डिजिटल घड़ी, चार पाइप, सेलो टेप और काली-लाल तारों का इस्तेमाल किया था।
फॉरेंसिक और प्राथमिक जांच में स्पष्ट हुआ है कि इस बम जैसी वस्तु में कोई भी विस्फोटक पदार्थ नहीं था, यानी यह सिर्फ डराने के लिए बनाया गया एक डमी बम था। पुलिस को आरोपी के मांजरी स्थित घर की तलाशी के दौरान एक डिजिटल घड़ी भी मिली है, जो इस नकली बम से मेल खाती है। इसके अलावा उसके घर से २ किलो गांजा भी बरामद हुआ है, जिसकी अलग से जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें: मुंबई में सड़क कांक्रीटीकरण के फेज-3 को रोकने की मांग, विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र
नागपुर से होते हुए नेपाल भागने की थी फिराक
घटना को अंजाम देने के बाद जब पुलिस ने सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर जांच शुरू की, तो पता चला कि आरोपी ट्रेन के जरिए नागपुर की तरफ भागा है। पुणे पुलिस ने तुरंत अकोला पुलिस से संपर्क कर उसे मूर्तिजापुर स्टेशन पर पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वहां हाथ नहीं आया। आखिरकार नागपुर रेलवे स्टेशन पर जाल बिछाकर बैठी एटीएस की टीम ने उसे दबोच लिया।
जांच में पता चला है कि आरोपी नागपुर से हावड़ा होते हुए सीधे नेपाल भागने की फिराक में था, क्योंकि उसकी बहन नेपाल में रहती है। उसने अपनी बहन से कहा था कि भारत में इस समय बहुत गर्मी है, इसलिए वह कुछ दिन बिताने वहां आ रहा है। फिलहाल पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर पुणे ला रही है, जिसके बाद आगे की कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Pune hadapsar hospital bomb case accused shivaji rathod arrested
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इलाज के पैसे नहीं थे, तो यूट्यूब देखकर बनाया टॉकिंग बम! अस्पताल को लूटने की फिराक में था आरोपी, CP का खुलसा
May 15, 2026 | 08:56 PMमुख्यमंत्री फडणवीस ने छोड़ी VIP सवारी, आम यात्रियों के साथ इंडिगो फ्लाइट में किया सफर; सादगी देख सब हैरान
May 15, 2026 | 08:48 PMमुंबई में सड़क कांक्रीटीकरण के फेज-3 को रोकने की मांग, विधायक वरुण सरदेसाई ने बीएमसी आयुक्त को लिखा पत्र
May 15, 2026 | 08:30 PMSonu Sood ने किया Alia Bhatt का सपोर्ट, बोले- ‘एक्टर की मेहनत को कैमरों की चमक से ना आंकें’
May 15, 2026 | 08:29 PMDhar Bhojshala Verdict: CM मोहन यादव ने किया हाईकोर्ट के फैसले का स्वागत; बताया सांस्कृतिक न्याय का क्षण
May 15, 2026 | 08:29 PMMP में जल क्रांति! गंगा दशहरे पर पूरे प्रदेश में होगा सामूहिक श्रमदान; CM मोहन यादव ने उज्जैन से फूंका बिगुल
May 15, 2026 | 08:11 PMपहले पैमाइश, फिर म्यूटेशन! महाराष्ट्र में संपत्ति विवादों पर लगेगी लगाम; राजस्व मंत्री बावनकुले का बड़ा ऐलान
May 15, 2026 | 08:08 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM













