- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Gas Crematorium Closed Due To Propane Butane Shortage Middle East Crisis
ईरान-इजराइल युद्ध की मार अब पुणे के श्मशान घाटों पर! PMC ने अचानक बंद किए गैस शवदाह गृह, जानें क्या है वजह
Iran-Israel War Impact: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण गैस आपूर्ति बाधित हुई है। केंद्र के निर्देश पर पुणे नगर निगम ने गैस आधारित शवदाह गृहों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है।
- Written By: आकाश मसने

गैस शवदाह गृह (सोर्स: सोशल मीडिया)
Pune Gas Crematoriums Shut Down News: पश्चिम एशिया में गहराते युद्ध और इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के स्थानीय नागरिक सेवाओं पर भी दिखने लगा है। पुणे महानगर पालिका (PMC) ने शहर के गैस आधारित शवदाह गृहों को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया है। यह निर्णय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी किए गए हालिया दिशा-निर्देशों के बाद लिया गया है।
क्यों आई यह नौबत?
ईरान और इजराइल के बीच जारी संघर्ष के कारण तेल और प्राकृतिक गैस के वैश्विक निर्यात में बड़ी बाधा उत्पन्न हुई है। एलपीजी मुख्य रूप से प्रोपेन और ब्यूटेन का मिश्रण है। संकट की गंभीरता को देखते हुए, भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय ने 5 मार्च को एक आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत निर्देश दिया गया है कि देश में उपलब्ध ‘प्रोपेन’ और ‘ब्यूटेन’ के भंडार का उपयोग औद्योगिक या अन्य कार्यों के बजाय ‘घरेलू एलपीजी आपूर्ति’ के लिए प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।
पुणे में क्या बदल गया है?
गैस की कमी और सरकारी प्राथमिकता को ध्यान में रखते हुए, पुणे महानगरपालिका ने अपने गैस आधारित शवदाह संयंत्रों को बंद कर दिया है। नगर निकाय के अधिकारियों के अनुसार, वैकुंठ श्मशान घाट में स्थित तीन गैस आधारित शवदाह गृह फिलहाल कार्य नहीं करेंगे। हालांकि, नागरिकों को असुविधा न हो, इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं पूरी तरह से चालू हैं। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि वायु प्रदूषण नियंत्रण प्रणालियों से लैस विद्युत आधारित (Electric) शवदाह गृह चालू रहेंगे। लकड़ी आधारित पारंपरिक शवदाह गृहों में सेवाएं जारी रहेंगी। वैकुंठ श्मशान घाट में मौजूद पांच विद्युत शवदाह गृह पहले की तरह ही काम करते रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मोदी के एक फोन पर रुक जाएगी जंग…पूरे मिडिल ईस्ट में है भारतीय PM का सम्मान, अब किसने कर दिया इतना बड़ा दावा?
ईरान में फंसे भारतीयों के लिए बड़ी चेतावनी, दूतावास की अनुमति के बिना न छोड़ें देश; बॉर्डर पर भी जाने से मनाही
सिवेज ट्रीटमेंट की फर्जी कंपनी में ठाणे मनपा का करोड़ों रुपया, गलत तरीके से बिलों की वसूली
भंडारा में संदिग्ध कार से धारदार चाकू बरामद, तीन युवक गिरफ्तार
यह भी पढ़ें:- जलगांव में बड़ा सियासी उलटफेर: उन्मेष पाटिल शिंदे की शिवसेना में शामिल, भाजपा के गढ़ में मची खलबली
प्रशासन की अपील
पुणे महानगरपालिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गैस की कमी एक वैश्विक संकट का हिस्सा है। जब तक आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक हम नागरिकों से विद्युत या लकड़ी आधारित अंतिम संस्कार के विकल्पों का उपयोग करने का अनुरोध करते हैं। विद्युत शवदाह गृह पर्यावरण के अनुकूल भी हैं और इनमें कोई बाधा नहीं है।
Pune gas crematorium closed due to propane butane shortage middle east crisis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रोज़ा रखने में किन बातों का रखें ख़ास ख्याल? जानिए इसके ज़रूरी नियम
Mar 09, 2026 | 10:46 PMअसम चुनाव में हो सकती है समाजवादी पार्टी की एंट्री, अखिलेश यादव उतार सकते हैं 5 उम्मीदवार, क्या है रणनीति?
Mar 09, 2026 | 10:38 PMअभिषेक शर्मा का सपना हुआ पूरा, पिता ने बताया कैसे अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने के बाद देखा था ये ख्वाब
Mar 09, 2026 | 10:13 PMशेम ऑन टीम इंडिया! विश्व विजेता टीम पर क्यों फट पड़ा 1983 का वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी…आखिर क्या है पूरा मामला?
Mar 09, 2026 | 10:12 PMइटावा जिला अस्पताल में हाई-वोल्टेज ड्रामा! तंबाकू खा रहे डॉक्टर को मरीज ने टोका, तो भड़क गए साहब- VIDEO
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमिडिल ईस्ट संकट: CBSE ने कतर समेत खाड़ी देशों में टालीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, 14 मार्च को फिर होगी समीक्षा
Mar 09, 2026 | 10:03 PMमैदान पर जीत…घर में मातम, भीषण सड़क हादसे में ईशान किशन की बहन और जीजा की मौत- VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:57 PMवीडियो गैलरी

‘मैंने तो पहले ही बम फोड़ दिया था, लेकिन…’, निशांत कुमार की JDU में एंट्री पर तेज प्रताप यादव की प्रतिक्रिया
Mar 09, 2026 | 09:26 PM
CM योगी की मां पर विवादित बयान से बवाल, मौलाना अब्दुल्ला सलीम के खिलाफ 83 थानों में FIR; यूपी में उबाल-VIDEO
Mar 09, 2026 | 09:17 PM
शादी के मंडप की जगह चिता की आग: वर्दी में मंगेतर ने दी स्क्वाड्रन लीडर अनुज शर्मा को अंतिम विदाई, रो पड़ा गांव
Mar 09, 2026 | 06:33 PM
इटावा अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, डॉक्टर के तंबाकू की ‘पीक’ पर फूटा मरीज का गुस्सा, चैंबर बना जंग का मैदान
Mar 09, 2026 | 06:15 PM
Video: अली खामेनेई के बाद मोजतबा खामेनेई बने ईरान के सुप्रीम लीडर, असेंबली ऑफ एक्सपर्ट ने क्या ऐलान कर दिया?
Mar 09, 2026 | 03:23 PM
देवास में टीम इंडिया की जीत के बाद हंगामा, हुड़दंगियों ने CSP के कान के पास फोड़ा बम, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
Mar 09, 2026 | 12:55 PM














