-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Pune Electric Bus Approval Pm E Drive Scheme
केंद्र सरकार ने पुणे के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक बसों को दी मंजूरी, पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत विस्तार
- Written By: आंचल लोखंडे
PM E-Drive Scheme India: केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पुणे के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दी। सार्वजनिक परिवहन और प्रदूषण नियंत्रण को बढ़ावा मिलेगा ।

पुणे : केंद्र ने 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को दी मंजूरी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Pune Public Transport News: केंद्रीय मंत्री मुरलीधर मोहोल ने कहा कि केंद्र सरकार ने पीएम ई-ड्राइव योजना के तहत पुणे के लिए 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की खरीद को मंजूरी दे दी है। इससे शहर के सार्वजनिक परिवहन तंत्र को मजबूती मिलेगी। पुणे से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद मोहोल ने मंगलवार को जारी एक बयान में कहा कि नई ई-बसों के शामिल होने से पुणे महानगर परिवहन महामंडल लिमिटेड (पीएमपीएमएल) के बेड़े को सशक्त बनाया जाएगा, यातायात जाम में कमी आएगी और वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर नियंत्रण लगाने में भी मदद मिलेगी।
पीएम ई-ड्राइव (PM e-Drive) यानी “इलेक्ट्रिक ड्राइव रिवोल्यूशन इन इनोवेटिव व्हीकल एन्हांसमेंट योजना” का उद्देश्य आम जनता के लिए किफायती और पर्यावरण के अनुकूल सार्वजनिक परिवहन विकल्प उपलब्ध कराना है। वर्तमान में पीएमपीएमएल लगभग 2,000 बसें संचालित करता है, जिनमें से लगभग 750 बसें उसके स्वामित्व में हैं, जबकि बाकी अनुबंध के माध्यम से संचालित की जाती हैं। अधिकारियों के अनुसार, शहर के तेजी से विस्तार के साथ यात्रियों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कम से कम 3,000 बसों के बेड़े की आवश्यकता है।
बस सेवाएं संचालित
मोहोल ने बताया कि केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री एच. डी. कुमारस्वामी ने पीएमपीएमएल द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी दे दी है। यह संस्था पुणे महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (पीएमआरडीए) के तहत पिंपरी-चिंचवड़ और आसपास के क्षेत्रों में बस सेवाएं संचालित करती है। उन्होंने कहा कि नई बसों को जोड़ने के लिए वह लगातार राज्य और केंद्र सरकार के संपर्क में रहे हैं। कुमारस्वामी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ हुई बैठकों ने इस मंजूरी को दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्बंधित ख़बरें
पुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
केतन अग्रवाल को खाई में किसने दिया धक्का? नहीं मिला सबूत, सिया गोयल का लाई-डिटेक्टर टेस्ट कराएगी पुणे पुलिस
Siya Goyal Video: हाथ में बीयर की बोतल… सिया गोयल का नाइटक्लब में गाली देते हुए वीडियो वायरल
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
शिवाजीनगर-हिंजवड़ी मेट्रो लाइन पर काम प्रगति पर
मोहोल ने कहा कि शहर के सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि पुणे मेट्रो वर्तमान में 32 किलोमीटर के नेटवर्क पर संचालित हो रही है। शिवाजीनगर-हिंजवड़ी मेट्रो लाइन पर काम प्रगति पर है, जबकि अन्य विस्तार परियोजनाओं को भी मंजूरी दी जा चुकी है।
ये भी पढ़े:मेलघाट में कुपोषण से 65 शिशुओं की मौत, हाईकोर्ट ने सरकार को लगाई कड़ी फटकार
नागर विमानन एवं सहकारिता राज्य मंत्री मोहोल ने कहा,“मेट्रो विस्तार के साथ-साथ पीएमपीएमएल की क्षमता बढ़ाने पर मेरा ध्यान केंद्रित रहा है। इस निर्णय के बाद मैं बसों को जल्द से जल्द शामिल करने की दिशा में कार्य करूंगा।”
Pune electric bus approval pm e drive scheme
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMअंबरनाथ में बिल्डर से परेशान होकर 192 फ्लैटधारकों ने किया 6 जुलाई से भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान
Jul 02, 2026 | 04:49 PMमुंबई में बारिश से तबाही: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 99 से अधिक पेड़ उखड़े, पालघर में स्कूल बंद
Jul 02, 2026 | 04:41 PMइस बार कब मनाया जाएगा रक्षाबंधन का पर्व? जानें सही तारीख, राखी बांधने का शुभ समय और भद्रा का पूरा सच
Jul 02, 2026 | 04:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














